The Lallantop

'वाराणसी' से राजामौली 'गेम ऑफ थ्रोन्स' को धूल चटाने वाले हैं?

'वाराणसी' में डायनासौर या ड्रैगन सीक्वेंस फीचर किए जाने का दावा किया जा रहा है.

Advertisement
post-main-image
‘वाराणसी’ 07 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • • राम गोपाल वर्मा ने निर्देशक मोहित सूरी के साथ नई फिल्म बनाने की घोषणा की है, जिसे वाईआरएफ प्रोड्यूस करेगी और जिसकी कहानी में प्रेम तथा गैंगस्टर कथानक को शामिल किया जाएगा।
  • • राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर मोहित सूरी के साथ तस्वीर साझा कर इस सहयोग की जानकारी दी, जबकि फिल्म का शीर्षक, कलाकारों के नाम और विस्तृत कहानी अभी सार्वजनिक नहीं हुई है।
  • • इस दो-नायक परियोजना में दो बड़े सितारों को लेने की संभावना है, लेकिन कलाकारों के चयन, निर्माण आरंभ होने की तारीख और सिनेमाघरों में रिलीज की समयसीमा की आधिकारिक घोषणा बाकी है।

Dhurandhar को पीछे छोड़ने के लिए Ram Gopal Varma ने किस डायरेक्टर के साथ हाथ मिलाया है? Ramayana का पहला गाना देख लोगों ने राहत की सांस क्यों ली? SS Rajamouli ने Varanasi में Game Of Thrones को धूल चटाने वाला कौनसा प्लान बनाया है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# साथ मिलकर फिल्म बनाएंगे राम गोपाल वरमा और मोहित सूरी

राम गोपाल वरमा और मोहित सूरी अब साथ मिलकर नई फिल्म बनाने वाले हैं. राम गोपाल ने सोशल मीडिया पर मोहित के साथ फोटो शेयर कर इस प्रोजेक्ट का ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि दोनों मिलकर ऐसी कहानी पर काम कर रहे हैं, जिसमें लव के साथ गैंगस्टर वाला तड़का होगा. हालांकि फिल्म का टाइटल, स्टारकास्ट और कहानी को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है. इस फिल्म को YRF प्रोड्यूस करेगी. ये टू हीरो प्रोजेक्ट बताया जा रहा है, जिसमें दो बड़े स्टार्स को कास्ट किया जा सकता है.

Advertisement

# अक्षय-सैफ की 'हैवान' ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा दम

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है. इस फिल्म ने तीसरे दिन इंडिया में 1.85 करोड़ रुपये नेट कमाए और फिल्म के 4,374 शोज़ चले. इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 7.35 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 8.80 करोड़ रुपये हो गया है. ओवरसीज़ कलेक्शन से तीसरे दिन फिल्म ने 75 लाख रुपये कमाए. जिसके बाद विदेशी मार्केट में कुल ग्रॉस कलेक्शन 2.75 करोड़ रुपये हो गया. यानी ‘हैवान’ ने अब तक दुनियाभर से 11.55 करोड़ रुपये ग्रॉस कमा लिए हैं. जो कि उम्मीद से बेहद कम है.

Advertisement

# ‘रामायण’ का पहला गाना देख लोगों ने ली राहत की सांस

रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ का नया पोस्टर और पहला गाना रिलीज़ हो गया है. गाने में रणबीर कपूर और साई पल्लवी की झलक दिख रही है. ये राम और सीता की शादी पर फिल्माया गया गाना है. 'जय जय राम' नाम के इस गाने को देखने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है. दरअसल, लोगों को डर था कि ‘आदिपुरुष’ की तरह ‘रामायण’ के गाने में सीन्स आपत्तिजनक न हों. जिन्हें देखकर किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे. इस पैरामीटर पर ‘रामायण’ का पहला गाना बिल्कुल खरा उतरा है. इस गाने को देखकर लोगों ने कैसी प्रतिक्रिया दी है, चलिए जानते हैं.

नवनीत नाम के एक यूज़र ने लिखा,

 "रणबीर और साई पल्लवी की ‘रामायण’ का पहला गाना बिल्कुल सही है. अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज़ से समां बांध दिया है."

एक अन्य यूज़र ने लिखा, 

"रणबीर, राम के किरदार में बिल्कुल फिट बैठ रहे हैं. ये रोल उनसे बेहतर कोई और नहीं कर सकता था. साई पल्लवी मां सीता के रोल में मासूम और सुंदर लग रही हैं. कुमार विश्वास ने शानदार लिरिक्स लिखे हैं. ए.आर. रहमान का म्यूजिक भी कमाल है. अरिजीत और श्रेया आवाज़ के भगवान हैं. बेहतरीन गाना!"

अंकित नाम के एक यूज़र ने लिखा,

 “सच कहूं तो ‘रामायण’ का ‘जय जय राम’ गाना सुनने में तो अच्छा है. लेकिन इसके बोल ‘अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम’ थोड़े अजीब लगे. क्योंकि भगवान कृष्ण द्वापर युग में थे, जो भगवान राम के त्रेता युग के काफी बाद आया था. श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने बहुत अच्छा काम किया है. विज़ुअल्स कहीं अच्छे थे तो कहीं नहीं. कुछ जगहों पर यह बहुत सुंदर लगा, जबकि कुछ सीन्स में थोड़ा बनावटीपन दिखा. लेकिन रणबीर इसमें कन्विंसिंग नहीं लग रहे. फिर भी मुझे लगता है कि ऑडियो के मामले में यह गाना धीरे-धीरे लोगों को पसंद आएगा और शायद पॉपुलर भी हो जाए.”

# करीना कपूर की 'दायरा' को मिला A सर्टिफिकेट

करीना कपूर खान की नई फिल्म 'दायरा' को CBFC से A सर्टिफिकेट मिल गया है. यानी इसे सिर्फ एडल्ट ऑडियंस ही देख पाएगी. फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 23 मिनट 16 सेकंड है. 'दायरा' करीना कपूर के करियर की दसवीं ऐसी फिल्म बन गई है, जिसे A सर्टिफिकेट मिला है. मेघना गुलज़ार के डायरेक्शन में बनी 'दायरा' में करीना के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं. फिल्म 18 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# 'वाराणसी' में SS राजामौली 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के ड्रैगन को धूल चटाने वाले हैं?

क्या SS राजामौली की ‘वाराणसी’, ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के ड्रैगन्स को भी पीछे छोड़ने वाली है? फिल्म को लेकर एक ऐसा दावा सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. एक्स पर वायरल एक पोस्ट के मुताबिक, ‘वाराणसी’ में करीब 30 मिनट लंबा डायनासौर या फिर ड्रैगन सीक्वेंस देखने को मिलने वाला है. दावा है कि इसके लिए एक बेहद भव्य सेट तैयार किया गया है. साथ ही इसमें दिखने वाले डायनासौर या ड्रैगन का साइज़ भी काफी विशाल है. अगर ये खबर सच साबित होती है, तो राजामौली की फिल्म के ड्रैगन ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के मशहूर ड्रैगन्स को भी टक्कर दे सकते हैं. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा स्टारर ‘वाराणसी’ 7 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

# 'राका' के बाद एटली, शाहरुख के साथ क्या धमाका करने वाले हैं?

‘जवान’ के बाद शाहरुख खान और एटली की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका कर सकती है. डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान ने एटली से संपर्क किया है. बताया जा रहा है कि शाहरुख साउथ इंडियन मार्केट को ध्यान में रखते हुए एटली के साथ एक फिल्म करना चाहते हैं. हालांकि, इस प्रोजेक्ट को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल एटली, अल्लू अर्जुन के साथ ‘राका’ पर काम कर रहे हैं. इससे पहले शाहरुख और एटली की ‘जवान’ ने दुनियाभर में 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी.

वीडियो: महेश बाबू की 'वारणसी' के लिए राजामौली 1500 एक्टर्स का ऑडिशन लेंगे?

Advertisement