The Lallantop

सलमान की 'मॉन्स्टर' से पहले रिलीज़ होगी 'मातृभूमि'?

डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने फिल्म के सेंसर सर्टिफिकेट को लेकर सारी अफवाहों पर विराम लगा दिया है.

Advertisement
post-main-image
‘मात्तृभूमि’ पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ के नाम से बन रही थी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • "[\"• ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के निर्माताओं ने फिल्म के तैयार होने, सेंसर प्रमाणपत्र अटकने और सलमान खान की ‘मॉन्स्टर’ से पहले इसकी रिलीज तय होने संबंधी खबरों का खंडन किया है।\",\"• फिल्म पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ नाम से बन रही थी और इसके पूरा होने तथा प्रमाणपत्र समीक्षा के लिए सेंसर बोर्ड भेजे जाने के दावों के बाद ‘मॉन्स्टर’ से पहले रिलीज की चर्चा शुरू हुई थी।\",\"• निर्देशक अपूर्व लाखिया के अनुसार सलमान खान अभिनीत फिल्म लगभग तैयार है, इसे जल्द केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के पास भेजा जाएगा और इसकी सिनेमाघर रिलीज की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।\"]"

क्या Salman Khan की Maatrubhumi उनकी Monster से पहले रिलीज़ होने वाली है? क्या Prabhas स्टारर Spirit के मेकर्स का ओवरकॉन्फिडेंस Toxic की तरह भारी पड़ने वाला है? साथ ही ये भी जानिए कि 1920: Cold Winter में किस हीरोइन को कास्ट किया गया है. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# मार्वल की X-Men में नए म्यूटेंट की एंट्री

मार्वल की नई X-Men फिल्म में एक और म्यूटेंट की एंट्री हो गई है. आसा जर्मेन फिल्म में एंजल यानी वॉरेन वर्थिंगटन (Warren Worthington III) का रोल करेंगे. कॉमिक्स में एंजल उड़ने की ताकत रखने वाला म्यूटेंट है. लेकिन उसकी कहानी इतनी सीधी नहीं है. अपोकलिप्स हमले के बाद वो एक डार्क ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरता है. X-Men को जेक श्रायर डायरेक्ट कर रहे हैं. क्रिस्टिफर एबट ने प्रोफेसर X और एडम ड्राइवर ने मिस्टर सिनिस्टर का रोल किया है. ये फिल्म 5 मई, 2028 को थिएटर्स में आएगी.

Advertisement

# कियानू रीव्स की कल्ट फिल्म पर बन रही टीवी सीरीज़

कियानू रीव्स की 1991 में आई कल्ट क्लासिक फिल्म 'प्वाइंट ब्रेक' पर एक टीवी सीरीज़ बन रही है. इसे AMC और France के Canal+ मिलकर बनाएंगे. कहानी ऑरिज़िनल फिल्म के 30 साल बाद की होगी. इस बार कहानी एक प्रजेंट डे की लुटेरी टीम की है, जिसका कनेक्शन पुराने गैंग से है. FBI इस गैंग में घुसपैठ के लिए एक मिस्टीरियस और कभी प्रोफेशनल सर्फर रहे शख्स की मदद लेगी. सीरीज़ में आठ एपिसोड्स होंगे और इसकी शूटिंग 2027 की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है.

# 'मॉन्स्टर' से पहले रिलीज़ होगी सलमान की 'मातृभूमि'?

Advertisement

सलमान खान की ‘मात्तृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर कहा जा रहा था कि फिल्म तैयार हो गई है. साथ ही इसे सेंसर बोर्ड में सर्टिफिकेट रिव्यू के लिए भेजने के दावे भी किए जा रहे थे. इसी बीच ये भी बातें होने लगीं कि इसे सलमान की 'मॉन्स्टर' से पहले रिलीज किया जा सकता है. लेकिन अब फिल्म के मेकर्स ने इन सारी खबरों पर विराम लगा दिया है. साथ ही इसके सर्टिफिकेट अटकने की बात को भी खारिज किया है. फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने बताया है कि फिल्म लगभग तैयार है और जल्द ही इसे CBFC के पास भेजा जाएगा. ‘मात्तृभूमि’ पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ के नाम से बन रही थी. फिल्म में सलमान खान लीड रोल में हैं. फिलहाल फिल्म की रिलीज़ डेट का ऐलान नहीं हुआ है. 

# 'स्पिरिट' मेकर्स को भारी पड़ेगा ओवर कॉन्फिडेंस?

प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा की Spirit को लेकर माहौल काफी गर्म है. फिल्म को लेकर मेकर्स का कॉन्फिडेंस भी दिख रहा है. हाल ही में वांगा के भाई और फिल्म के प्रोड्यूसर प्रणय रेड्डी वांगा ने क्रिटिक्स को चैलेंज दिया. उन्होंने कहा कि जब Spirit आएगी, तब देखेंगे कौन इसे किल कर पाता है. वांगा खुद भी फिल्म को लेकर काफी कॉन्फिडेंट हैं. उन्होंने साफ किया है कि Spirit 5 मार्च, 2027 को ही रिलीज़ होगी. फिल्म की करीब 40 फीसदी शूटिंग पूरी होने की बात भी सामने आ चुकी है. लेकिन सवाल ये है कि कहीं यही कॉन्फिडेंस फिल्म के लिए रिस्क तो नहीं बन जाएगा? क्योंकि हाल में Toxic के साथ भी कुछ ऐसा ही नैरेटिव देखने को मिला था. फिल्म को लेकर शुरुआत में जबरदस्त हाइप और बड़े-बड़े दावे थे. मगर रिलीज़ के बाद बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक असर नहीं दिखा. Spirit के सामने चुनौती और बड़ी है. एक तरफ प्रभास की स्टार पावर, दूसरी तरफ Animal के बाद संदीप रेड्डी वांगा की ब्रांड वैल्यू. ऊपर से फिल्म को A सर्टिफिकेट मिलने की बात भी डायरेक्टर ने खुद कही है. तो क्या Spirit का ये जबरदस्त कॉन्फिडेंस बॉक्स ऑफिस पर भी काम करेगा?

# 'जेलर 2' के सर्टिफिकेट पर रजनीकांत की उम्र क्यों पूछने लगे लोग?

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' लगभग तैयार हो गई है. ऐसे में खबर आ रही है कि इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से A सर्टिफिकेट मिल सकता है. एक्स पर कुछ लोगों ने उनकी उम्र पर भी सवाल उठाए हैं. कुछ लोगों ने मज़ाकिया अंदाज में ये भी कहा कि 75 साल की उम्र में भी रजनीकांत A रेटेड फिल्में कर रहे हैं. हालांकि उनकी फिल्म को एडल्ट रेटिंग एक्शन सीन्स की वजह से मिल सकती है. 'जेलर 2' 15 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# '1920: कोल्ड विंटर' में अहान के साथ होंगी आन्या सिंह

'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' फेम आन्या सिंह हॉरर फिल्म में नज़र आने वाली हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने विक्रम भट्ट की '1920: कोल्ड विंटर' साइन कर ली है. आन्या इस फिल्म में अहान शेट्टी के अपोज़िट होंगी. दोनों की जोड़ी ने इससे पहले 'बॉर्डर 2' में काम किया था. '1920: कोल्ड विंटर' 1920 फ्रेंचाइज़ी की छठी फिल्म है. डायरेक्टर विक्रम भट्ट और प्रोड्यूसर आनंद पंडित की ये फिल्म नवंबर 2026 में फ्लोर पर जाने वाली है.

वीडियो: सलमान खान की 'मॉन्स्टर' के लिए 'हनुमान अंश' जैसा मास्टरस्ट्रोक! क्या दोहराएगा वही कमाल?

Advertisement