The Lallantop

पाकिस्तान पर ICC का हंटर, WTC पॉइंट्स तो काटे ही, आधी मैच फीस भी छीन ली

इंग्लैंड के खिलाफ 3-0 से टेस्ट सीरीज हारने वाली पाकिस्तान टीम की मुसीबतें कम नहीं हो रहीं. 14 सितंबर को ICC ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की. ICC ने पाकिस्तान के WTC खाते से 11 पॉइंट काट लिए. इसके अलावा गवर्निंग बॉडी ने टीम के हर खिलाड़ी पर 50 प्रतिशत मैच फीस का फाइन भी ठोका.

Advertisement
post-main-image
बाबर आजम की टीम के खिलाफ ICC ने कड़ी कार्रवाई की है. (फोटो- Getty Images)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ICC ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में स्लो ओवर रेट के कारण वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खाते से 11 पॉइंट्स काटने और 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया।
  • तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने निर्धारित समय में कुल 11 ओवर कम फेंके, जो ICC के कोड ऑफ कंडक्ट और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप नियमों का उल्लंघन था, जिसके कारण यह कार्रवाई की गई।
  • इस सजा के बाद पाकिस्तान के WTC पॉइंट्स घटकर 5 रह गए हैं और टीम की रैंकिंग नौवें स्थान पर बनी हुई है, जिससे उसका पोजीशन और प्रदर्शन प्रभावित हुआ है।

पाकिस्तान का इंग्लैंड टूर खत्म हो गया है. लेकिन, टीम की मुसीबत लगातार बढ़ रही है. इंग्लैंड से 3-0 से टेस्ट सीरीज हारने वाले पाकिस्तान पर अब दोहरी मार पड़ी है. 14 सितंबर को ICC ने टीम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की. गवर्निंग बॉडी ने पाकिस्तान के वर्ल्ड टेस्ट चैंम्पियनशिप (WTC) खाते से 11 पॉइंट्स काट लिए. इसके अलावा, क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने पाकिस्तान के हरेक खिलाड़ी पर 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना भी लगाया.

Advertisement
ICC ने क्यों की कार्रवाई?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इतनी कड़ी सजा मिलने की वजह एजबेस्टन टेस्ट है. इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा टेस्ट 9 से 12 सितंबर के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला गया. इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ओवर रेट बरकरार नहीं रख पाई. स्लो ओवर रेट के चलते ICC ने बाबर आजम की टीम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की.

पाकिस्तान ने मैच की दोनों पारियों में 11 ओवर निर्धारित समय के अंदर कम डाले थे. इस वजह से स्लो ओवर रेट के लिए ICC ने पाकिस्तान की टीम पर 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया. यह ICC के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत अधिकतम जुर्माना है. यह सजा ICC के एलीट पैनल के मैच रेफरी रंजन मदुगले ने सुनाई.

Advertisement

फील्ड अंपायर पॉल रिफेल और क्रिस गैफनी ने तीसरे अंपायर अल्लाहुद्दीन पालेकर और चौथे अंपायर रसेल वॉरेन के साथ मिलकर मैच रेफरी से स्लो ओवर रेट की शिकायत की थी. इसके बाद मैच रेफरी रंजन मदुगले ने कड़ा एक्शन लिया. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अपनी गलती मान ली और मैच रेफरी की प्रस्तावित सजा को भी एक्सेप्ट कर लिया. इसलिए इस मामले पर आगे फॉर्मल सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी.

क्या है नियम?

ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्लेइंग कंडीशन के आर्टिकल 16.11.2 के मुताबिक, निर्धारित समय में एक ओवर कम होने पर टीम का एक चैंपियनशिप पॉइंट काटा जाता है. पाकिस्तान ने एजबेस्टन की दोनों पारियों में निर्धारित समय में 11 ओवर कम डाले थे. इसलिए नियम के आधार पर उसके 11 पॉइंट्स काटे गए.

ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा का T20 क्रिकेट में नया कीर्तिमान, ये रिकॉर्ड पूरे एशिया में कोई न बना सका

Advertisement

इसके अलावा, टीम प्लेयर्स पर फाइनेंशियल जुर्माना ICC के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 का दोषी पाए जाने पर लगाया जाता है. ये आर्टिकल मिनिमम ओवर रेट अपराध से जुड़ा है. अगर बॉलिंग करने वाली टीम निर्धारित समय के अंदर एक ओवर कम फेंकती है, तो इसके लिए टीम के हर प्लेयर पर 5 पर्सेंट मैच फीस का फाइन लगाया जाता है. इस नियम के तहत अधिकतम जुर्माना 50 प्रतिशत तक सीमित है. पाकिस्तान ने निर्धारित टाइम पीरियड में 11 ओवर कम फेंके थे. इसलिए टीम के हर खिलाड़ी पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया.

नौवें स्थान पाकिस्तान

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान के कुल 16 पॉइंट्स थे. उसका विनिंग पर्सेंटेज 14.81 था. लेकिन, ICC से सजा मिलने के बाद, पाकिस्तान के अब सिर्फ 5 पॉइंट बचे हैं. जबकि, पर्सेंटेज ऑफ पॉइंट 4.63 रह गया है. पाकिस्तान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement