The Lallantop

अगर मोदी चुनाव जीते तो पाकिस्तान में भी पटाखे फूटेंगे!

इमरान खान के बयान से तो ऐसा ही लगता है.

Advertisement
post-main-image
पाकिस्तान ये भी कह चुका है कि चुनाव के दौरान उनपर इंडिया हमला कर सकता है.
दोनों मुल्कों के बीच बीते कुछ वक्त में टेंशन का पारा ऊपर चढ़ चुका है. पुलवामा हमले के बाद इंडिया की जवाबी कार्रवाई में मामला और आगे बढ़ा और युद्ध की स्थिति पैदा हो गई. इंडिया में 11 अप्रैल से चुनाव होने हैं और इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक चौंकाने वाली बात कही है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इमरान खान ने इंडिया में इलेक्शन से ठीक पहले कुछ विदेशी पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान के लिए अच्छा होगा अगर इंडिया में पीएम मोदी जीतते हैं. इससे दोनों देशों के बीच शांति पर बातचीत करने में आसानी होगी. इमरान ने कहा, "पीएम मोदी का जीतना इसलिए जरूरी है क्योंकि अगर कांग्रेस जीतती है तो नई सरकार से बातचीत करना मुश्किल होगा क्योंकि उस वक्त विपक्ष में बीजेपी होगी जो कांग्रेस को पाकिस्तान से बातचीत न करने का दबाव बनाएगी. वहीं अगर बीजेपी की सरकार बनी तो मुझे उम्मीद है कि कश्मीर के मुद्दे पर कुछ मसलों पर दोनों देशों के बीच सेटलमेंट हो सकती है." रॉयटर्स की इस रिपोर्ट के मुताबिक इमरान ने ये भी कहा कि इंडिया पाकिस्तान के रिश्तों के लिए पीएम मोदी की पार्टी का जीतना जरूरी है मगर इंडिया में मुसलमानों पर हमले हो रहे हैं और ये बहुत परेशान करने वाली बात है. इस रिपोर्ट में इमरान को यह कहते हुए भी कोट किया गया है कि पाकिस्तान स्थित आंतकी ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है और पाकिस्तान आर्मी को उन तमाम मिलिटेंट्स के खिलाफ एक्शन लेने के लिए कहा गया है जो कश्मीर में आंतकी गतिविधियों में शामिल हैं. Capture अब यहां कांग्रेस की बात हो रही थी तो कांग्रेस की तरफ से रिएक्शन भी लाज़मी थी. कांग्रेस स्पोक्सपर्सन रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करके कहा कि पाकिस्तान और मोदी आधिकारी तौर पर एक हो गए हैं. मोदी को वोट देने का मतलब पाकिस्तान को वोट देना है. मोदी जी , पहले नवाज शरीफ से प्यार और अब इमरान खान आपका चहेता यार. ढोल की पोल खुल गई है."
लल्लनटॉप वीडियो भी देखें-

Advertisement
Advertisement