पाकिस्तान क्रिकेट में जो बवाल मचा है, वो थमने का नाम नहीं ले रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बौखला गया है. बोर्ड ने इंग्लैंड गए अपने 7 खिलाड़ियों को वापस बुला लिया. यहां तक कि टीम के टेस्ट कोच सरफराज अहमद को भी पद से हटा दिया. इसके बाद वनडे और टी20 के कोच माइक हेसन को तीसरे टेस्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके बाद हेसन ने पूरे मामले पर पहली बार अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को वापस भेजने में उनका कोई हाथ नहीं है.
PCB ने 7 खिलाड़ियों को घर क्यों भेजा? पाक के नए कोच बोले- 'मुझे कुछ पता ही नहीं'
माइक हेसन ने कप्तान सलमान अली आगा को लेकर हुए विवाद पर भी अपनी बात रखी. सलमान अली आगा भी उन खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्हें वापस पाकिस्तान बुलाया गया. इसी दौरान टीम किंग चार्ल्स से मुलाकात करने बकिंघम पैलेस गई. आगा वहां नहीं गए थे.

अहमद की जगह लेने वाले कोच माइक हेसन ने खिलाड़ियों को पाकिस्तान वापस भेजने के फैसले से खुद को अलग कर लिया. उन्होंने कहा,
जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मुझे अंतिम टेस्ट मैच के लिए जिम्मेदारी सौंपी तो इन तीनों खिलाड़ियों (रिजवान, आगा और इमाम) को पहले ही टीम से बाहर कर दिया गया था. इसलिए वास्तव में मुझे कुछ भी पता नहीं है कि असल में क्या हुआ था. लाहौर में हमारा पहले से ही सीमित ओवर्स की टीम का कैंप चल रहा था. मैं जापान से लौटा ही था, जहां एशियन गेम्स होंगे. इसके बाद मुझे टेस्ट टीम को मैनेज करने के लिए कहा गया.
यह भी पढ़ेंः बर्थडे पर 'गुरु' युवराज सिंह ने जो वीडियो शेयर किया, देखकर अभिषेक 'शर्मा' जाएंगे
आगा विवाद पर क्या होले हेसनहेसन ने यहां पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा को लेकर हुए विवाद पर भी अपनी बात रखी. सलमान अली आगा भी उन खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्हें वापस पाकिस्तान बुलाया गया. इसी दौरान टीम किंग चार्ल्स से मुलाकात करने बकिंघम पैलेस गई. सलमान आगा वहां नहीं गए थे. ऐसी रिपोर्ट आई कि आगा ने जाने से इनकार कर दिया लेकिन हेसन ने कहा कि आगा ने ऐसा कुछ नहीं किया. उन्होंने कहा,
देखिए. मुझे लगता है कि लोग बस अपनी तरफ से कहानियां बना रहे हैं. सलमान उन तीन खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्हें मेरे आने से पहले रिलीज कर दिया था. बकिंघम पैलेस जाने से भी पहले. पैलेस को पहले ही इस बारे में बता दिया गया था. इसलिए यह सब महज कहानियां हैं.
बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पाकिस्तान को पारी से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद दूसरे टेस्ट में भी उसे 194 रन से करारी हार मिली. इसके बाद ही यह फैसला लिया गया. तीसरा टेस्ट मैच 9 सितंबर से बर्मिंघम में खेला जाएगा.
वीडियो: स्मृति मंधाना का धमाकेदार शतक, महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली प्लेयर बनी











