The Lallantop

चोट दिखाने के लिए फर्जी सर्टिफिकेट बनवाते हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी?

पाकिस्तानी टीवी शो टैपमैड पर Md. Hafeez ने बताया कि टी20 वर्ल्ड कप में हुई फजीहत की जड़ घरेलू क्रिकेट ही है. इंटरनेशनल क्रिकेटर्स खाली समय में घरेलू क्रिकेट खेलना पसंद नहीं करते.

Advertisement
post-main-image
पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है. (Photo-PTI)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई. टीम का श्रीलंका से बोरिया बिस्तर बंध चुका है. पाकिस्तान (Pakistan) के इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब टीम और मैनेजमेंट पर आरोपों की बौछार हो रही है. सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग तो हो ही रही है, साथ ही साथ दिग्गज खिलाड़ी भी लोगों को सुनाने में पीछे नहीं है. मोहम्मद हफीज (Mohammed Hafeez) ने तो टीम के खिलाड़ियों पर फर्जी मेडिकल रिपोर्ट तक बनवाने का आरोप लगा दिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
फर्जी रिपोटर्स बनवाते हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी

पाकिस्तानी टीवी शो टैपमैड पर हफीज ने बताया कि टी20 वर्ल्ड कप में हुई फजीहत की जड़ घरेलू क्रिकेट ही है. इंटरनेशनल क्रिकेटर्स खाली समय में घरेलू क्रिकेट खेलना पसंद नहीं करते. इसके लिए वह फर्जी मेडिकल रिपोर्ट तक बनवा देते हैं. उन्होंने कहा,

मैं बड़े अफसोस के साथ यह कह रहा हूं कि लोग खुद ही झूठी रिपोर्ट बना लेते हैं. जब उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना होता है, तो अचानक काम का बोझ और चोटें सामने आ जाती हैं.  जब वे लगातार लीग का कोई मैच खेलना चाहते है तब सब ठीक रहता है.

Advertisement

हफीज ने यहां यह भी दावा किया कि पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में रेड बॉल क्रिकेट के लिए सम्मान नहीं है. उन्होंने कहा,

हम रेड बॉल वाले क्रिकेट को वो सम्मान नहीं दे रहे हैं जिसका वो हकदार है. मैं आपको लाल गेंद वाले क्रिकेट का एक उदाहरण देता हूं. आपके सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले कप्तान को कैटेगरी डी में भेज दिया गया है. येरे आपके लाल गेंद वाले क्रिकेट के लिए किस तरह का सम्मान है?

अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने कहा,

Advertisement

टी20 क्रिकेट पाकिस्तान क्रिकेट को नहीं बचाएगा, रेड बॉल क्रिकेट बचाएगा. आपको घरेलू क्रिकेट पर ध्यान देना होगा और लाल गेंद वाले क्रिकेट को महत्व देना होगा. इन खिलाड़ियों से कहिए कि जाइए और लाल गेंद वाला क्रिकेट खेलिए. अगर आप ऐसा नहीं करेंगे, तो आपको सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिलेगा.

ये भी पढ़ें : 'कोच से 100 मीटर दूर ही हुआ धमाका', दुबई में फंसी सिंधु ने क्या बताया?

पीसीबी नहीं मानता अपनी गलतियां

इस दौरान हफीज ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी को भी लपेटे में ले लिया. हफीज ने कहा कि पीसीबी के अधिकारी केवल फोटो खिंचवाते हैं. वह काम पर ध्यान नहीं देते. अधिकारी अब भी नहीं मानेंगे कि उनसे कोई गलती हुई. उन्होंने कहा,

जो लोग जीत के बाद तस्वीरें खिंचवाने के लिए इधर-उधर घूमते हैं, वे आज कहां हैं? क्या वे अपने इस फेलियर को स्वीकार करेंगे? क्या वे आगे आकर कहेंगे, हां, हमने फैसले लिए थे और हमसे गलतियां हुई थीं? ऐसा कोई नहीं करेगा. ऐसा कभी हुआ ही नहीं. दोष दूसरों पर डाल दिया जाएगा. मेरे लिए असली मुद्दा यह है: आप सफलता की ओर तभी बढ़ेंगे जब आप अपनी गलतियों को स्वीकार करेंगे.

उन्होंने आगे कहा,

नकवी ने ऐसा नहीं कहा कि देखिए, मुझसे यहां गलतियां हो रही हैं. मैं सही नहीं कर पा रहा हूं. मैं अपनी समस्याओं का समाधान करूंगा. न तो प्रशासन यह बात मान रहा है और न ही खिलाड़ी.

पाकिस्तान पिछले टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप राउंड से ही बाहर हो गया था. वह सुपर-8 तक भी नहीं पहुंच पाया था. इस बार टीम सुपर-8 से आगे नहीं जा पाई. 

वीडियो: क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, लिवर कैंसर से पीड़ित थे

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement