The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • PV Sindhu Stuck in Dubai shares update amid West Asia crisis

'कोच से 100 मीटर दूर ही हुआ धमाका', दुबई में फंसी सिंधु ने क्या बताया?

पीवी सिंधु को तीन मार्च से शुरू होने वाली ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में हिस्सा लेना है. शनिवार से अपने इंडोनेशियाई कोच इरवांस्याह आदि प्रतामा के साथ दुबई में फंसी हुई हैं.

Advertisement
pv sindhu, dubai attack, sports news
पीवी सिंधु दुबई में फंसी हुई हैं. (Photo-screengrab_
pic
रिया कसाना
1 मार्च 2026 (अपडेटेड: 1 मार्च 2026, 06:44 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

दुबई में हो रहे हमलों के बीच भारत की डबल ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु (PV Sindhu) वहां फंस गई हैं. सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप खेलने दुबई के रास्ते बर्मिंघम जा रही थीं. सिंधु का पहला मैच तीन मार्च को खेला जाना है. उन्हें अब तक पहुंच जाना चाहिए था, लेकिन अब सिंधु दुबई में ही अटक गई हैं. उन्होंने वीडियो शेयर करके अपनी स्थिति के बारे में अपडेट दी है. उन्होंने बताया कि उनके कोच इस हमले में बाल-बाल बचे हैं. 

दुबई में अटकी पीवी सिंधु

सिंधु ने शेयर किए गए वीडियो में कहा,

Embed

सिंधु के कोच पर था खतरा

सिंधु ने बताया कि उनके कोच ब्लास्ट की जगह से केवल 100 मीटर दूर थे और किसी तरह खुद को वहां से दूर किया. सिंधु ने कहा,

Embed

अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने कहा,

Embed

यहां भी पढ़ें- ‘दूसरों को चैंपियन बनाने वाले खुद चैंपियन’, जम्मू-कश्मीर की जीत पर क्या बोल गए सचिन? 

कोच ने क्या बताया?

सिंधु के कोच इरवांस्याह ने कहा,

Embed

इस बीच, विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने कहा कि वह बैडमिंटन इंग्लैंड के साथ ईस्ट एशिया में चल रही स्थिति से पैदा होने वाली यात्रा चुनौतियों पर करीब से नजर रख रहा है. बीडब्ल्यूएफ ने बयान में कहा,

Embed

भारत के अधिकतर खिलाड़ी पहले ही बर्मिंघम पहुंच चुके हैं. सात्विक साईंराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की टॉप मेंस डबल्स जोड़ी, पुरुष सिंगल्स खिलाड़ी लक्ष्य सेन, युवा आयुष शेट्टी, गायत्री गोपीचंद और त्रीसा जॉली की महिला डबल्स जोड़ी बर्मिंघम पहुंच चुके हैं. मालविका बंसोड़ भी पहुंच गई हैं, लेकिन उन्नति हुड्डा अब भी भारत में हैं क्योंकि नई दिल्ली से बर्मिंघम के लिए उनकी सीधी उड़ान आखिरी समय में रद्द हो गई थी.

वीडियो: क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, लिवर कैंसर से पीड़ित थे

Advertisement

Advertisement

()