The Lallantop

बाबर आजम फिर बनेंगे पाकिस्तान के कप्तान, बांग्लादेश से हार के बाद फिर ड्रामा शुरू!

ढाका टेस्ट में टीम के शर्मनाक प्रदर्शन के लिए कप्तान Shan Masood को कारण बताया जा रहा है. उनकी काफी आलोचना हो रही है. बतौर कप्तान तो वह फ्लॉप रहे ही. साथ ही उनका बल्ला भी इस टेस्ट में खामोश ही रहा.

Advertisement
post-main-image
शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान काफी फ्लॉप रहा है. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बांग्लादेश ने पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 104 रन से हराया, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में कप्तानी बदलने की चर्चा तेज हो गई है।
  • पाकिस्तान की यह हार मौजूदा कप्तान शान मसूद के कमजोर प्रदर्शन और आलोचना के कारण हुई, जबकि बाबर आजम की वापसी और कप्तानी की संभावना बताई जा रही है।
  • पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कुछ सदस्य बाबर आजम को फिर से टेस्ट कप्तान बनाने के पक्ष में हैं, विशेषकर अगर वह दूसरे टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

बांग्लादेश ने टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 104 रन से हरा दिया. हर बार की तरह हारते ही पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड में अफरा तफरी मच गई और शुरू हो गया हमेशा वाला म्यूजिकल चेयर्स. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इस हार के बाद मौजूदा कप्तान शान मसूद की कप्तानी जाने वाली है. इसके नए दावेदार हैं पुराने बाबर आजम. बाबर घुटने की चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे. 18 मई से शुरू होने वाले दूसरे मैच में उनकी वापसी की संभावना है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
बाबर आजम बन सकते हैं कप्तान

ढाका टेस्ट में टीम के शर्मनाक प्रदर्शन के लिए शान मसूद को कारण बताया जा रहा है. उनकी काफी आलोचना हो रही है. बतौर कप्तान तो वह फ्लॉप रहे ही. साथ ही उनका बल्ला भी इस टेस्ट में खामोश ही रहा. उन्होंने पहली पारी में 9 रन और दूसरी पारी में केवल दो रन बनाए.

पाकिस्तान को इस साल अभी सात और टेस्ट मैच खेलने हैं. एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल के बाकी मैच के लिए बाबर को टेस्ट कप्तान के तौर पर फिर से अपॉइंट करने का खेल शुरू हो गया है. शान मसूद को दिसंबर 2023 में टेस्ट कप्तान बनाया गया था. उनकी कप्तानी में टीम ने अब तक कुल 15 मैच खेले हैं. इन 15 मुकाबलों में से टीम ने 11 मैच गंवाए हैं.  

Advertisement
बोर्ड चाहता है बाबर की वापसी

रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी सूत्र ने बताया,

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कुछ प्रभावशाली लोग भी चाहते हैं कि बाबर कप्तान के तौर पर वापस आएं और उनका मानना ​​है कि उन्हें कप्तानी का एक और मौका देने का यह सही समय है. अगर बाबर दूसरा टेस्ट खेलते हैं और लय हासिल कर लेते हैं तो वह कप्तान के तौर पर वापसी के प्रबल दावेदार होंगे. बोर्ड के कुछ अधिकारियों के साथ शुरुआती बातचीत से संकेत मिलता है कि वह भी दोबारा कप्तान बनने के इच्छुक हैं.

यह भी पढ़ें- शमी की टीम इंडिया में होगी वापसी? बुमराह पर भी लिया जाएगा बड़ा फैसला 

Advertisement

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि टीम के अंदर भी सभी बाबर को टेस्ट कप्तान के तौर पर वापस लाना चाहते हैं. पाकिस्तान टीम के तीनों प्रारूप के कप्तान इस समय बांग्लादेश दौरे पर टीम का हिस्सा हैं, जिनमें वनडे कप्तान शाहीन शाह अफरीदी और टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान सलमान अली आगा शामिल हैं.

बाबर 2019 से 2023 के बीच तीनों प्रारूप के कप्तान थे. लेकिन, भारत में हुए 2023 ODI वर्ल्ड कप के बाद उन्हें कप्तानी छोड़नी पड़ी थी. उन्हें 2024 T20 वर्ल्ड कप के लिए फिर से कप्तान बनाया गया था. लेकिन, टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने फिर से कप्तानी छोड़ दी थी. 

वीडियो: शुभमन गिल की पलटन ने SRH की धज्जियां उदा दीं, क्या अब जीतेंगे IPL?

Advertisement