The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • BCCI AJIT agarkar Selection Meeting Big Call On jasprit Bumrah mohammed Shami To Be Taken

शमी की टीम इंडिया में होगी वापसी? बुमराह पर भी लिया जाएगा बड़ा फैसला

अफ़गानिस्तान के खिलाफ होने वाला टेस्ट मैच भले ही WTC साइकिल का हिस्सा न हो. लेकिन बोर्ड इस मैच में क्वालिटी से कोई समझौता नहीं करेगा.

Advertisement
pic
13 मई 2026 (अपडेटेड: 13 मई 2026, 05:57 PM IST)
mohammed shamu, jasprit bumrah, ind vs afg
मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला. (Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL 2026 खत्म होने में अब लगभग दो ही हफ्ते बचे हैं. इसके बाद भारतीय टीम फिर से एक्शन में होगी. उनकी पहली परीक्षा होगी अफगानिस्तान टेस्ट. IPL फाइनल से पहले इस टेस्ट के लिए टीम का ऐलान कर दिया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सेलेक्शन को लेकर होने वाली बैठक में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को लेकर फैसला किया जाएगा.

BCCI करेगी बैठक 

द टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, अगले 7 से 10 दिन के बीच बोर्ड सेलेक्टर्स की बैठक होगी. इस बैठक का अहम अजेंडा पेसर्स का ताजा पूल है. जिन गेंदबाजों के नामों पर बैठक में विचार किया जाएगा, उन्हें पहले से ही वर्कलोड मैनेज करने को कह दिया गया है.

बोर्ड अंशुल कंबोज और गुरनूर बरार जैसे खिलाड़ियों पर नजर रखे हुए हैं, जो कि हाल ही में इंडिया 'A' टीम के लिए खेले थे. एक और तेज़ गेंदबाज़, जिस पर टेस्ट टीम में चयन के लिए विचार किया जा सकता है, वह हैं जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी. उन्होंने राज्य को रणजी ट्रॉफी जिताने में अहम रोल निभाया था.

बेस्ट टीम ही खेलेगी टेस्ट

अफ़गानिस्तान के खिलाफ होने वाला टेस्ट मैच भले ही WTC साइकिल का हिस्सा न हो. लेकिन, बोर्ड इस मैच में क्वालिटी से कोई समझौता नहीं करेगा. इसलिए, बोर्ड चाहता है कि टीम के मुख्य तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल किया जाए. मोहम्मद शमी के सेलेक्शन होने की उम्मीद बहुत कम है. शमी ने चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है, उन्हें एक बार फिर नज़रअंदाज़ किया जा सकता है.

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI सूत्र ने कहा,

सेलेक्टर्स का मानना ​​है कि सिर्फ़ इसलिए टेस्ट टीम की क्वालिटी से समझौता नहीं किया जाना चाहिए कि भारत अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ खेल रहा है. वह चाहते हैं कि सबसे बेहतरीन टीम ही मैदान पर उतरे. वह टेस्ट कैप इतनी आसानी से किसी को देना नहीं चाहते. सिराज का वर्कलोड झेलने की क्षमता काफ़ी ज़्यादा है. प्रसिद्ध ने 24 अप्रैल के बाद से IPL का कोई मैच नहीं खेला है. नीतीश कुमार रेड्डी को भी एक ऐसे खिलाड़ी के तौर पर देखा जा रहा है, जो सीम-बॉलिंग डिपार्टमेंट में अहम योगदान दे सकता है. वर्कलोड मैनेजमेंट की बात आती है, तो BCCI सभी डेटा पॉइंट्स पर बारीकी से नज़र रखती है.

बुमराह को लेकर उन्होंने कहा,

बुमराह के बारे में फैसला काफ़ी सोच-विचार और विस्तार से चर्चा करने के बाद ही लिया जाएगा. पिछली बार जब भारत ने अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ टेस्ट मैच खेला था, तो टीम की मुख्य प्लेइंग XI ही मैदान पर उतरी थी.

अफगानिस्तान और भारत के बीच टेस्ट मुकाबला 6 से 10 जून के बीच पीएसीए न्यू क्रिकेट स्टेडियम, चंडीगढ़ में खेला जाएगा. 

वीडियो: शुभमन गिल की पलटन ने SRH की धज्जियां उदा दीं, क्या अब जीतेंगे IPL?

Advertisement

Advertisement

()