
न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन मुनरो ने बनाए.
अब मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया. ये फैसला उसे फला भी. क्योंकि बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम का ऊपरी क्रम एक बार फिर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया. फैल गया. 38 रन तक आते-आते उसके 6 विकेट गिर गए. खाली दो खिलाड़ी ही दो अंकों का आंकड़ा पार कर सके. बाबर आजम ने 41 तो हसन अली ने 23 रन बनाकर टीम को 100 रनों का आंकड़ा पार करवाया. पाकिस्तान ने सभी विकेट खोकर कुल 105 रन बनाए. पाक के टॉप के बल्लेबाजों में ओपनर फखर जमन ने 3 तो उमर अमीन बिना खाता खोले ही लौट गए. उसके बाद मोहम्मद नवाज ने 7, हैरिस सोहेल ने 9 और कप्तान सरफराज अहमद ने महज 9 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साउदी और सेठ रैंस ने 3-3 विकेट लिए.

पाकिस्तान का स्कोरकार्ड.
106 के टार्गेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत भी पाकिस्तान की तरह रही. उसके ओपनर गुप्टिल 2 रन बनाकर ही निकल लिए. फर्स्ट डाउन आए फिलिप्स भी 3 रन ही बना सके. हालांकि मुनरो और ब्रूस ने इसके बाद पारी संभाली. फिर ब्रूस भी 26 रन बनाकर 57 रन के स्कोर पर आउट हो गए. इसके बाद मुनरो ने 49 रन और टेलर ने 22 रन की पारी खेलकर न्यूजीलैंड की नैया पार लगाई. 15.5 ओवर में ही 106 रन बना डाले. सात विकेट से मैच जीत लिया.

न्यूजीलैंड का स्कोरकार्ड.
इस तरह पहला टी-20 तो पाकिस्तान गंवा चुका है. अभी दो और टी-20 बचे हैं. तो पाकिस्तान एक बार फिर उम्मीद लगा सकता है. सीरीज अब भी जीती जा सकती है. बस इसके लिए उसके बैटिंग अटैक को कुछ करना होगा. बॉलिंग तो ठीक ही चल रही है. बैट्समैन ही हर बार धोखा दे रहे हैं. आगे वो चले तो ही पाक का कुछ हो पाएगा. वरना तो लगातार जलील हो ही रहे हैं.
ये भी पढ़ें:
राहुल द्रविड़ ने 4 विकेट भी लिए थे, वीडियो देख जान ल्यो कौन-कौन था शिकार
साउथ अफ्रीका की ये पिच देखो, इंडिया को 3-0 से निपटाने का पूरा इंतजाम है
भारत तो विदेश में मैच हार रहा, ऑस्ट्रेलिया को तो अपने घर में ही धो दिया गया है
प्रचंड फॉर्म में हैं ऋषभ पंत, कोई सेलेक्टर्स को बता दो यार
बिना 6 छक्के मारे एक ओवर में डुमिनी ने बना डाले 37 रन
नाचो भइया! पाकिस्तान को हराकर भारत ने वर्ल्डकप जीत लिया है
61 पर 4 विकेट थे, 64 पर पूरी टीम आउट हो गई
देखें लल्लनटॉप वीडियो -












