अब इस दिलचस्प कहानी की शुरुआत, शुरू से करते हैं. टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 271 रन बनाए. इसमें रॉस टेलर ने 73 गेंदों पर 59 रन बनाए. वहीं ओपनर मार्टिन गप्टिल ने 126 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली. बाकी और बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके. निचला क्रम तो एकदम से ढेर हो गया. मगर इसके उलट पाकिस्तान के निचले क्रम ने ही तगड़ा खेल दिखाया.

न्यूजीलैंड का स्कोरकार्ड.
अब सुनो असली चीज. पाकिस्तान के सामने टार्गेट था 272 रन का. और पाक टीम की शुरुआत एकदम वैसी ही रही, जैसे की उम्मीद की जाती है. महज 31 रन के स्कोर पर उसके 3 विकेट गिर गए. 17 ओवर में 57 रन के स्कोर तक पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. लग रहा था कि 100 रन भी ये लोग बना लें तो बड़ी बात होगी. मगर फिर इनके अंदर का शैतान जाग गया. हैरिस सोहेल और शादाब खान बल्ला लेकर जम गए मैदान में. छठे विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी कर डाली. पाक को अपनी जीत नजर आने लगी.

पाक के निचले क्रम ने दमदार बल्लेबाजी की.
मगर फिर मैच पलटा. हैरिस सोहेल 87 गेंदों पर 63 रन बनाकर 162 के स्कोर पर आउट हो गए. थोड़ी देर बाद 171 के स्कोर पर शादाब खान भी 54 रन बनाकर आउट हो गए. एक बार फिर लगा कि पाक हार गया. मगर पाक के पुछल्ले बल्लेबाज हार मानने को तैयार ही नहीं थे. 8वें विकेट के लिए 31 और 9वें विकेट के लिए 32 रनों की साझेदारी की. 10वें विकेट के लिए भी 21 रनों की साझेदारी हुई. न्यूजीलैंड को आखिरी के पांच विकेट लेने के लिए पूरा एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ गया. उसके नीचे के बल्लेबाजों में फहीम अशरफ ने 23, आमीर यमीन ने नाबाद 32 और मोहम्मद नवाज ने 23 रनों की पारी खेली. वहीं, उसके टॉप के बल्लेबाज ओपनर फखर जमन और उमर अमीन ने 12 और 2 रन बनाए. बाबर आजम ने 10, मोहम्मद हफीज ने 6, कप्तान सरफराज ने 3 रन बनाए. सिर्फ एक बल्लेबाज हैरिस सोहेल ने 63 रन बनाए.

अंत में न्यूजीलैंड भले ये मैच 15 रन से जीत गया. मगर वो कहा जाता है ना- दिल जीतने वाला फैक्टर. वो पाक के हाथ आया. माने पाकिस्तान मैच हारा मगर दिल जीत गया. खैर इतने से पाक समर्थकों को संतोष तो नहीं ही मिलने वाला है. सो जो प्रकोप होगा, वो तो टीम पाकिस्तान जाकर झेलेगी ही.
ये भी पढ़ें:
नई ओपनिंग जोड़ी, फिर भी भारत ने 10 विकेट से जिंबाब्वे को पटका
61 पर 4 विकेट थे, 64 पर पूरी टीम आउट हो गई
गुस्साए विराट कोहली ने मैच रैफरी के कैबिन में जाकर क्या कहा है?
हार्दिक पांड्या से कहना चाहता हूं- टोपा हो का बे
जयपुर की गलियों से निकला ये जोरदार बॉलर सबको चौंका रहा है
साउथ अफ्रीका में कोहली ने वो किया है, जो अब तक सिर्फ सचिन ने किया था
एबी डीविलियर्स ने एक बार फिर बता दिया कि वो क्यों सबके चहेते हैं!
लल्लनटॉप वीडियो देखें-












