The Lallantop

इधर IPL में खिलाड़ी बिकते रहे, उधर टी20 का असली चैंपियन पाकिस्तान बन गया

डबल झटके से न्यूजीलैंड टीम तो पक्का सदमे में होगी.

Advertisement
post-main-image
न्यूजीलैंड को हराकर पाकिस्तान टी 20 में नंबर 1 टीम हो गई है.
आजकल बदला लेने का मौसम चल रहा है. पहले भारत ने लिया साउथ अफ्रीका से. पहले दो टेस्ट हारने के बाद. तीसरा टेस्ट जीतकर. और अब ये चस्का लगा है पड़ोसी पाकिस्तान को. न्यूजीलैंड से 5 के 5 वनडे मैच और सीरीज हारने के बाद टी 20 सीरीज में पाकिस्तान ने तगड़ी वापसी की है. टी 20 सीरीज जीतकर. तीन मैचों की सीरीज पाकिस्तान ने 2-1 से जीत ली है. पहला टी 20 भी पाकिस्तान हार गया था. मगर भइया फिर पाकिस्तान ने अपने अपमान का ऐसा बदला लिया. ऐसा बदला लिया कि वो विश्व की नंबर वन टी20 टीम ही बन गई. जी हां सही सुना है आपने. पहले ये तमगा न्यूजीलैंड के पास था. पाकिस्तान दूसरे नंबर पर था. मगर दो मैच लगातार जीतकर पाकिस्तान ने तख्तापलट कर दिया है. न्यूजीलैंड को डबल झटका दिया है.
अब बात उस मैच की, जिसे जीतकर पाकिस्तान ने ये कारनामा किया है. माने न्यूजीलैंड के साथ हुआ तीसरा टी 20. मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग ली. और ये फैसला दूसरे टी20 की तरह ही फल गया. ओपनर फखर जमन ने सबसे ज्यादा 46 रनों की पारी खेली. इसके बाद आए सभी खिलाड़ी भी 10-20 रन बनाते रहे. माने अहमद शहजाद ने 19, बाबर ने 18, सर्फराज अहमद ने 29, हैरिस सोहेल ने 20, उमर अमीन ने 21 रन बनाए. कुल मिलाकर ये बैटिंग का जॉइंट एफर्ट ही रहा कि पाक ने 181 रन बनाए.
पाकिस्तान का स्कोरकार्ड.
पाकिस्तान का स्कोरकार्ड.

न्यूजीलैंड को मिला 182 रन का टार्गेट. और इस बार पाकिस्तान के गेंदबाजों का जॉइंट एफर्ट काम आया. हर गेंदबाज के हाथ एक विकेट तो आया ही. वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से इस मैच में ओपनिंग करने आए गुप्टिल और कप्तान विलियमसन. गुप्टिल ने तो सबसे ज्यादा 59 रन बनाए मगर विलियमसन 9 रन बनाकर ही निकल लिए. इसके बाद के खिलाड़ी भी कुछ खास नहीं कर सके. आखिर में टेलर ने 25 रन और सैंटनर ने तेजी से 24 रन बनाए. मगर ये नाकाफी साबित हुए. टीम 20 ओवर में 163 रन ही बना सकी. और पाकिस्तान इस तरह 18 रन से मैच जीत गया. मैन ऑफ द मैच रहे 19 रन देकर 2 विकेट लेने वाले शादाब खान.
अफगानिस्तान का स्कोरकार्ड.
अफगानिस्तान का स्कोरकार्ड.

इस मैच की जीत ने सीरीज जितवाने के साथ ही पाक टीम को एक और तोहफा दिया. टी 20 रैंकिंग में नंबर वन टीम बनने का. पाकिस्तान के अब 126 पॉइंट्स हो गए हैं. दूसरे नंबर पर आ गई है न्यूजीलैंड. उसके अब 123 पॉइंट्स हैं. तीसरे पर टीम इंडिया है. 121 पॉइंट्स के साथ. टीम इंडिया के पास हालांकि मौका है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसे 3 टी20 खेलने हैं. इन्हें जीतकर वो अपनी रैंकिंग सुधार सकती है.


क्रिकेट की दुनिया से:
वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान तगड़ा खेली, पर उसका सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया से पड़ गया

जिसने कभी वन डे की सबसे तेज़ सेंचुरी लगाई थी, उसे IPL में किसी ने नहीं ख़रीदा

IPL नीलामी : आखिरकार क्रिस गेल और पार्थिव पटेल भी बिक ही गए

Advertisement
IPL नीलामी की माथापच्ची के दौरान चेन्नै सुपरकिंग्स ने अपना ही मजाक उड़वाया

पिछले IPL में एक मैच नहीं खेलने को मिला, इस बार करोड़ों में बिका ये स्पिनर

लल्लनटॉप वीडियो देखें-

Advertisement
Advertisement