The Lallantop

अफरीदी-मियादांद की कुकुरझांव में समधी दाऊद का कूटनीतिक हस्तक्षेप!

अफरीदी और मियांदाद इस जुबानी जंग में बहुत नीचे गिर चुके थे.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
पाकिस्तानी क्रिकेट की दो नामी हस्तियां भिड़ी पड़ी थीं. जावेद मियांदाद और शाहिद अफरीदी. दोनों तरफ से जो तीर चल रहे थे, उनका स्तर गिरता जा रहा था. मियांदाद पर्सनल कमेंट तक करने लगे थे. फिर खबर आई कि कुछ सीनियर पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के बीच-बचाव के बाद मामला सुलट गया. लेकिन अब पता चला है कि ये मामला  बीच-बचाव से नहीं, धमकी से सेटल किया गया. और ये धमकी अफरीदी को दी थी मोस्ट वॉन्टेड दाऊद इब्राहिम ने, जो जावेद मियांदाद का समधी है. एक पाकिस्तानी वेबसाइट ने खबर दी कि 12 अक्टूबर को दाऊद ने शाहिद अफरीदी को बुलाया और जान से मारने की धमकी दी. पाकिस्तान के सबसे चहेते ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी और पाकिस्तान के बहो-बड़े बल्लेबाज रहे जावेद मियांदाद के बीच काफी टाइम से चकचक मची हुई थी. जावेद ने पूछ लिया था कि अफरीदी संन्यास कब लोगे, इसी बात पर. अब 'सियासत डॉट कॉम' का कहना है कि मामले को खल्लास करने के लिए मियांदाद ने दाऊद से अफरीदी को धमकी दिलवा दी है. वैसे इन दोनों की ही लड़ाई बहुत गिरे हुए लेवल पर उस वक्त पहुंच गई थी जब मियांदाद ने अफरीदी पर बड़ा ही निगेटिव आरोप लगाया था कि अफरीदी ऐसा पैसा कमाने के लिए कर रहे हैं. और इसलिए वो इस उम्र में भी क्रिकेट खेलना नहीं छोड़ रहे हैं. मियांदाद ने अफरीदी पर मैच फिक्सिंग का आरोप भी लगाया था और ये भी कहा था कि अफरीदी बाद में भी ऐसे कई मामलों की जानकारी रखते हैं. मियांदाद ने एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल से बातचीत में कहा था, मैं चाहता हूं कि शाहिद अफरीदी अपने बच्चों की कसम खाकर कहें कि उन्होंने पाकिस्तान के मैच फिक्स नहीं किए हैं और पाकिस्तान को बेचा नहीं है. मैं गवाह हूं, मैंने उन्हें पकड़ा है. मैंने पूरी टीम को पकड़ा था. ये लोग मैच फिक्स करने वाले हैं. जो पैसों के बारे में बात करते हैं. 'इंडियन एक्सप्रेस' के मुताबिक इसके बाद अफरीदी मियांदाद के खिलाफ लीगल एक्शन लेने वाले थे. सारे आरोपों के बाद शाहिद ने मीडिया से कहा था, 'मियांदाद का पैसों को लेकर हमेशा ही लालच रहा है और उनको वो सबूत दिखाने चाहिए जिनके लिए वो कह रहे हैं कि खिलाड़ी मैच फिक्सिंग में फंसे रहे हैं.' हालांकि कई सीनियर पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने इस भसड़ को बंद करवाने के लिए दोनों के बीच दखल दिया था. जिसमें कैप्टन रह चुके इमरान खान और वसीम अकरम भी शामिल थे. शनिवार को ये सारे ही लोग अापसी मनमुटाव दूर करने के लिए एक दोस्त के घर पर मिले. इस मीटिंग के बाद जो वीडियो उन लोगों ने दिखाया उसमें दोनों एक-दूसरे को मिठाइयां पेश करते हुए नजर आ रहे हैं. Shahid Afridi ने भी इसके बाद कहा था कि जब से मियांदाद ने अपने कहे शब्द वापस लिए हैं, सब ठीक है. शाहिद के मियांदाद के लिए शब्द थे,
'मैं आपसे मिलकर खुश हूं. मैं कभी नहीं चाहता था कि आप मुझे सॉरी बोलें क्योंकि आप मुझसे बड़े हैं. आपने अपनी कही बात वापस ले ली है यही मेरे और मेरे फैंस के लिए काफी है. मैं भी उन सारी बातों के लिए दुखी हूं जो मैंने कहीं, उन्होंने शायद आपको दुख पहुंचाया हो.'

ये भी पढ़ें -

आज का दिन और अफरीदी की 37 गेंदों में सेंचुरी

इस क्रिकेटर ने रुपयों की खातिर अपने मुल्क और खेल से की थी 'गद्दारी'

वेंकटेश की गेंद ने उखाड़ा आमिर का डंडा और गाड़ा भारत का झंडा

मोहम्मद आमिर के बहाने क्रिकेट के 5 दागदार किस्से

शाहिद अफरीदी जो क्रिकेट में क्रांति की तरह आया था

Advertisement
Advertisement