The Lallantop

फ़ैन ने पूछा, नए स्टेडियम क्यों नहीं बन रहे? जवाब में वसीम अकरम ने खोली PCB की पोल!

Wasim Akram ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की माली हालत के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है. अकरम के मुताबिक पाकिस्तान वाले अपने तीन क्रिकेट स्टेडियम्स भी मेंटेन नहीं कर पा रहे हैं, तो नए कैसे बनाएंगे.

Advertisement
post-main-image
वसीम अकरम ने बता दिया, कंगाल है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (स्क्रीनग्रैब)

वसीम अकरम. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज हैं. वसीम आजकल कॉमेंट्री करने के साथ न्यूज़ चैनल्स पर क्रिकेट से जुड़े शोज़ में भी दिखते हैं. ऐसे ही एक शो में उन्होंने कुछ ऐसा कहा, जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ग़रीबी सामने आ गई. एक स्पोर्ट्स पर एक डिस्कशन के दौरान एक फ़ैन ने अकरम से पूछा था कि PCB देश के उत्तरी हिस्से में और क्रिकेट स्टेडियम क्यों नहीं बना रहा. इस सवाल में भारत के धर्मशाला और न्यूज़ीलैंड के क्वींसटाउन स्टेडियम्स का रेफ़रेंस भी शामिल था.

Advertisement

इस सवाल के जवाब में अकरम ने गद्दाफ़ी स्टेडियम के बुरे हाल का ज़िक्र छेड़ दिया. अकरम ने यह भी कहा कि वो लोग एबॉटाबाद जैसी जगह पर बहुत सारी जमीन होने के बावजूद नया स्टेडियम बनाने के बस ड्रीम देख सकते हैं. फ़ैन ने अकरम से पूछा था,

'हमने धर्मशाला और क्वींसटाउन जैसे स्टेडियम्स देखे हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड उत्तरी इलाकों में स्टेडियम बनाने में इंवेस्ट क्यों नहीं करता?'

Advertisement

जवाब में अकरम बोले,

'हम तीन स्टेडियम भी मेंटेन नहीं कर पा रहे. बाकी कहां नया बना लेंगे. गद्दाफी की छत देखी है? हमारे पास जो तीन हैं, वही कंट्रोल नहीं हो रहे. हम नया बनाने के बस ड्रीम देख सकते हैं. हमारे पास बनाने के लिए वैसे जगह तो खूब है. एबॉटाबाद बहुत सुंदर ग्राउंड है.'

यह भी पढ़ें: मुंबई बनी रणजी चैंपियन, नाचे अय्यर और MCA ने लुटा दिए 'इतने' करोड़!

Advertisement

इससे पहले भी अकरम चर्चा में थे. उन्होंने दावा किया था कि बांग्लादेश प्रीमियर लीग के आखिरी तीन मैच खेलने के लिए साउथ अफ़्रीकी डेविड मिलर ने अपनी शादी टाल दी थी. अकरम का दावा था कि मिलर को इन तीन मैच के लिए 150,000 डॉलर यानी लगभग सवा करोड़ भारतीय रुपये का ऑफ़र मिला था. मिलर ने ऑफर स्वीकार किया. अपनी टीम फ़ॉर्चून बारिसल को चैंपियन बनाया.

यह उनकी टीम का पहला BPL टाइटल है. एक स्पोर्ट्स पर ही बात करते हुए अकरम ने 12 मार्च को कहा था,

'मुझे अभी पता चला. हम चर्चा कर रहे थे कि किसने BPL जीता. क्योंकि हम PSL के चलते इसे फ़ॉलो नहीं कर पाए थे. डेविड मिलर को तीन मैच खेलने के लिए डेढ़ लाख अमेरिकी डॉलर का ऑफ़र मिला था. उन्होंने इसके लिए अपनी शादी टाल दी.'

बता दें कि मिलर ने अपनी गर्लफ़्रेंड कैमिला हैरिस के साथ संडे, 10 मार्च को केप टाउन में शादी की थी. जबकि BPL का फ़ाइनल 1 मार्च को खेला गया था.

वीडियो: बैठकी: क्रिकेट कमेंटेटर सुशील दोशी ने MS धोनी के सिक्स, इंडिया-पाकिस्तान मैचों के ये नए राज खोले!

Advertisement