The Lallantop

पाकिस्तान ने नया टी20 कप्तान चुना, लेकिन उसे वनडे टीम से निकाल दिया

सलमान अली आगा एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के कप्तान थे. टीम एशिया कप के फाइनल में तो पहुंची, लेकिन वहां उसे भारत से हार मिली. वहीं वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पहले ही दौर में बाहर हो गया. इसके बाद से ही उनकी कप्तानी पर खतरा था.

Advertisement
post-main-image
साहिबजादा फरहान (दाएं) के रूप में पाकिस्तान को नया टी20 कप्तान मिल गया है. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पाकिस्तान क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान के रूप में साहिबजादा फरहान को नियुक्त किया गया है, जबकि सलमान अली आगा को कप्तानी से हटा दिया गया है और टीम में कई अन्य बदलाव किए गए हैं।
  • सलमान अली आगा की कप्तानी में पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में पहले ही दौर में बाहर हो गया और बोर्ड ने खराब प्रदर्शन के कारण कप्तान बदलने का निर्णय लिया है।
  • साहिबजादा फरहान की कप्तानी में टीम श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खेलेगी, जबकि टी20 टीम से कई दिग्गज खिलाड़ियों को ड्रॉप करते हुए नई रणनीति अपनाई गई है।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को नया टी20 कप्तान मिल गया है. बोर्ड ने सलमान अली आगा को कप्तानी से हटाकर, सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को यह जिम्मेदारी दी है. इसके साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया. टी20 टीम में बोर्ड ने कई और बदलाव भी किए हैं. कप्तान बदलने के अलावा दिग्गज खिलाड़ी बाबर आजम और शाहीन अफरीदी को टीम से ड्रॉप कर दिया है. हालांकि बाबर और शाहीन को वनडे टीम में जगह दी गई है.

Advertisement
सलमान अली आगा की कप्तानी गई

सलमान अली आगा एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के कप्तान थे. टीम एशिया कप के फाइनल में तो पहुंची, लेकिन वहां उन्हें भारत से हार मिली. वहीं वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पहले ही दौर में बाहर हो गया. दोनों ही टूर्नामेंट में आगा ने बल्ले से भी कुछ खास नहीं किया. इसी वजह से उनकी कुर्सी पर खतरा था. इसके बाद बोर्ड ने अपनी बी टीम को एशियन गेम्स में हिस्सा लेने भेजा. इस टीम की कप्तानी साहिबजादा फरहान को दी गई. टीम यहां भी फाइनल में पहुंची और भारत से ही हार मिली. लेकिन बोर्ड को नया कप्तान मिल गया. 

साहिबजादा फरहान बने नए कप्तान

एशियन गेम्स के दौरान ही चर्चा शुरू हो गई थी कि अब साहिबजादा ही अगले कप्तान होंगे. आपको बता दें कि फरहान फिलहाल पाकिस्तान में नंबर वन टी20 बल्लेबाज हैं. टी20 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए थे. वह उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जिनकी टीम में जगह सुरक्षित है. बाबर, आगा और शाहीन के अलावा फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, उस्मान खान और उस्मान तारिक को टी20 सेटअप से ड्रॉप कर दिया गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी का वक्त अभी नहीं आया? गंभीर ने बता दिया प्लेइंग इलेवन कौन तय करेगा 

वनडे टीम में नहीं हैं फरहान

खास बात यह है कि टी20 के नए कप्तान फरहान को वनडे टीम में जगह नहीं मिली है. श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ ट्राई सीरीज के लिए उन्हें मौका नहीं दिया गया है. वनडे टीम की कप्तानी शाहीन शाह अफरीदी करेंगे. बोर्ड ने यहां भी कई खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने वाले अब्दुल समद, रोहेल नज़ीर, शमील हुसैन, माज़ सदाकत और अहमद दानियाल ड्रॉप हो गए हैं. 

इस ट्राई सीरीज को वर्ल्ड कप की तैयारी के तौर पर अहम माना जा रहा है. ODI ट्राई-सीरीज़ 18 अक्टूबर से शुरू होगी और इसमें डबल राउंड-रॉबिन फ़ॉर्मेट का इस्तेमाल किया जाएगा. जिसमें टॉप दो टीमें 31 अक्टूबर को लाहौर के गद्दाफ़ी स्टेडियम में फ़ाइनल खेलेंगी.

Advertisement

वीडियो: रोशिबिना देवी ने वुशु में जीता सिल्वर, एशियन गेम्स में लगाई मेडल की हैट्रिक

Advertisement