पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में जगह बना ली है. भारत के हाथों मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान ने नामीबिया को हराया और अगले राउंड में जगह पक्की की. टीम सुपर-8 में तो पहुंच गई है लेकिन टीम और कोच के बीच सबकुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है. नामीबिया (Namibia) के खिलाफ मैच के वायरल वीडियो से तो यही लग रहा है.
पाकिस्तान जीता पर कप्तान सलमान आगा नाराज, बाबर का रिएक्शन देखने लायक है
पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा के नामीबिया के खिलाफ मैच में आउट होने के बाद कैमरा पर डगआउट का नजारा दिखाया गया. यह वीडियो चर्चा का कारण बन गया.


आखिरी ग्रुप राउंड मैच में पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत मिली. साहिबजादा फरहान और सैम आयूब ने आते ही हीटिंग शुरू की. आयूब 12 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद सलमान अली आगा बल्लेबाजी करने आए. उन्होंने 42 गेंद में फरहान के साथ 67 रन की साझेदारी की. सलमान भी ज्यादा समय नहीं टिके और 38 रन बनाकर आउट हुए.
सलमान के आउट होने के बाद कैमरा पर डगआउट का नजारा दिखाया गया जो कि चर्चा का कारण बन गया. वीडियो में सलमान पैड पहनकर बैठे हुए नजर आए. वह किसी बात से बहुत नाराज दिखे. उन्होंने गुस्से में पानी की बोतल क्रश करके नीचे फेंक दी. बगल में बैठे बाबर आजम हैरानी से सलमान की तरफ देख रहे थे.
सलमान का यह रिएक्शन शायद कोच हेसन को पसंद नहीं आया. वह सलमान से गुस्से में कुछ कहते हुए दिखाई दिए. सलमान ने भी कुछ जवाब दिया. हालांकि, यह साफ नहीं है कि क्या बात हुई. हालांकि, सलमान और हेसन के इस वीडियो से यह तो साफ है कि पाकिस्तानी डगआउट सबकुछ ठीक तो नहीं है.
टीम के प्रदर्शन से बेहद खुश हैं सलमानउस वीडियो में सलमान भले ही नाराज होंं, लेकिन वह अपनी टीम के प्रदर्शन से बहुत खुश थे. सलमान ने नामीबिया पर मिली 102 रन की जीत को संपूर्ण प्रदर्शन बताते हुए भरोसा जताया. आगा को लगता है कि टी20 विश्व कप के पहले सुपर आठ मुकाबले में स्पिनर अहम भूमिका निभाएंगे.
सलमान इस बड़े मुकाबले से पहले आत्मविश्वास से भरे दिखे. उन्होंने कहा,
हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं. न्यूजीलैंड भी अच्छा क्रिकेट खेल रहा है इसलिए यह एक अच्छा मैच होना चाहिए. हमारे पास स्पिनर और ऑलराउंडर हैं, जो बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. श्रीलंका में अगर आपके पास इतने अच्छे स्पिनर हैं तो आपको तेज गेंदबाजी की चिंता करने की जरूरत नहीं है.
पाकिस्तान शनिवार को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के साथ सुपर आठ चरण की शुरुआत करेगा. इसके बाद उसे श्रीलंका और इंग्लैंड का सामना करना होगा. इस ग्रुप की टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी.
वीडियो: कपिल देव, सुनील गावस्कर समेत कुल 14 कप्तानों ने इमरान खान के लिए की अपील, क्या लिखा?












.webp?width=275)


.webp?width=120)





