The Lallantop

दिवाली के लिए बेस्ट गिफ्ट की लिस्ट हम दे रहे, AI भी नहीं बना पाएगा

त्योहार हैं तो सोन पापड़ी के जोक के साथ गिफ्ट देने-लेने का सिलसिला भी चलेगा. किसको क्या गिफ्ट देना है, इसको लेकर माथापच्ची होगी. ChatGPT से भी पूछा जाएगा. लेकिन यकीन मानिए हमसे अच्छी लिस्ट (5 Thoughtful Festive Gifts for everyone) कोई नहीं बनाएगा. त्योहारों के सीजन को ध्यान में रखते हुए टेक प्रोडक्ट्स की एक शानदार गिफ्टिंग लिस्ट हमने बनाई है.

Advertisement
post-main-image
त्योहारी सीजन के लिए टेक वाले गिफ्ट ऑप्शन

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • गूगल ने Pixel 11 प्रो सीरीज लॉन्च की है, जिसमें AI-आधारित फीचर्स और 'HiLight' नामक LED लाइट के साथ स्मार्टफोन की नई तकनीक शामिल है, जिसकी कीमत 1,19,999 रुपये से शुरू होती है।
  • त्योहारों के मौसम में गूगल के स्मार्ट डिवाइस जैसे Pixel Watch 5 और Fitbit Air को स्वास्थ्य ट्रैकिंग के लिए प्रस्तुत किया गया है, जिससे प्री-डायबिटिक और बुजुर्गों की जरूरतें पूरी होंगी।
  • Pixel 11 प्रो और Pixel Watch 5 के लॉन्च के बाद गूगल के इन उपकरणों से स्मार्ट गिफ्टिंग के साथ-साथ स्वास्थ्य निगरानी के लिए तकनीकी विकल्प बढ़ेंगे, जिससे उपभोक्ताओं को नई सुविधाएं मिलेंगी।

हर साल की तरह इस साल भी देश में त्योहारों का मौसम आ गया है. अभी दशहरा गया और करवा चौथ आ रहा है. इसके बाद दिवाली से लेकर छठ पूजा और गुरुनानक जयंती आने वाली है. त्योहार हैं तो सोन पापड़ी के जोक के साथ गिफ्ट देने-लेने का सिलसिला भी चलेगा. किसको क्या गिफ्ट देना, इसको लेकर माथापच्ची होगी. ChatGPT से भी पूछा जाएगा. लेकिन यकीन मानिए हमारी लिस्ट से अच्छी कोई लिस्ट नहीं (5 Festive Gifts for everyone) बनाएगा. क्योंकि हम मशीन नहीं इंसान हैं. स्टोरी में इमोशन का तड़का लगाकर आपके लिए टेक प्रोडक्ट की लिस्ट बना दी है.

Advertisement
Google Pixel 11 प्रो सीरीज

गिफ्ट में स्मार्टफोन देना सबसे सेफ है. कोई नाराज नहीं होने वाला. जिसको दे रहे अगर उसके नहीं तो उसके परिवार में किसी के काम आ जाएगा. ऐसे में अगर आपको सबसे क्लीन एंड्रॉयड वाला डिवाइस किसी को गिफ्ट करना है तो Google Pixel 11 प्रो सीरीज देख सकते हैं. गूगल का फोन है तो सॉफ्टवेयर की चिंता सात साल के लिए छोड़ देते हैं. फोटो की क्या बात करनी. वहां गूगल गुरु है तो बाकी सब चेले हैं. रही बात पिक्सल 11 प्रो सीरीज की तो ये भविष्य के फोन की झलक है. एआई का पावरहाउस जो बताता है कि जल्द फ्यूचर में फोन में 50-60 ऐप्स की जगह 5 एजेंट होंगे जो सारे काम करेंगे.

Google Pixel 11
Google Pixel 11 प्रो सीरीज

नई सीरीज की हाईलाइट है बैक पैनल पर कैमरे के साथ लगी बड़ी बिंदी जैसी एलईडी लाइट जो ग्लो करती है. इसे गूगल ने 'HiLight' कहा है. पिक्सल 11 सीरीज से कंपनी ने एक नई परंपरा स्टार्ट करने की कोशिश की है जो आगे चलकर सैमसंग और ऐप्पल तक भी पहुंच सकती है. कंपनी का मानना है कि वो समय गया जब कहा जाता था कि आप फोन के साथ क्या-क्या कर सकते हैं, बल्कि अब ये बोलना चाहिए कि फोन आपके लिए क्या-क्या कर सकता है. माने डिवाइस के सॉफ्टवेयर में AI कितना दम दिखा सकता है. गूगल फोन को एआई नहीं बल्कि अलादीन का चिराग जैसा कुछ बनाने जा रहा है. यूजर का हुकुम टाइप. Pixel 11 Pro की कीमत 1,19,999 रुपये से स्टार्ट होगी. Pixel 11 Pro XL का मामला 1,34,999 रुपये से सेट होगा.

Advertisement
Google Pixel Watch 5

हेल्थ टेक फ्यूचर है और इसका रास्ता स्मार्टवॉच से जाता है. गूगल की नई घड़ी में तमाम ट्रेकिंग फीचर्स के साथ इंसुलिन रेजिस्टेंस ट्रैकर भी मिलेगा. Google Pixel Watch 5 इंसुलिन रेजिस्टेंस को ट्रैक करेगी और डायबिटीज का खतरा होने पर यूज़र्स को अलर्ट करेगी. 'इंसुलिन रेजिस्टेंस ट्रेंड्स' नाम का यह फ़ीचर स्मार्टवॉच से इकट्ठा किए गए डेटा का इस्तेमाल करके यह पता लगाता है कि समय के साथ इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ रहा है या कम हो रहा है.

हालांकि ये फीचर डायबिटीज के उपचार में तो कोई मदद नहीं करेगा, लेकिन शुरुआती चेतावनी देने वाले टूल के तौर पर जरूर काम आएगा. भारत में लगभग 7.7 करोड़ वयस्क टाइप 2 डायबिटीज़ से पीड़ित हैं. लगभग 2.5 करोड़ लोग प्री-डायबिटिक हैं. ऐसे में ये फीचर वाकई मदद कर सकता है. Google Pixel Watch 5 के 41mm मॉडल का दाम 42,900 रुपये है तो 45mm साइज वाले डायल की कीमत 45,900 रुपये है. घर-परिवार में जिसे इसकी जरूरत हो उसके लिए सबसे बढ़िया गिफ्ट है.

Google Pixel Watch 5
Google Pixel Watch 5
Google Fitbit Air

ये भी गूगल की तरफ से आने वाला बजट फिटनेस बैंड है जो स्पेशली घर के बड़े बुजुर्गों के काम आ सकता है. वैसे तो हर किसी के काम का है मगर मम्मी-पापा, दादा-दादी के ज्यादा काम का जो अपनी सेहत पर अक्सर ध्यान नहीं दे पाते. इसमें कोई स्क्रीन नहीं है और ये वजन में सिर्फ 12 ग्राम है. कलाई में पहना दो, पता भी नहीं चलेगा. पानी से भी खराब नहीं होगा तो सात दिन में चार्ज भी एक बार करना पड़ेगा. खास बात यह है कि इस बैंड का इस्तेमाल एंड्रॉयड और आईफोन दोनों के यूजर्स कर सकते हैं.

Advertisement
Google Fitbit Air
Google Fitbit Air

बैंड में आपको भतेरे सेंसर जैसे स्लीप ट्रैकिंग, हार्ट रेट, रेस्टिंग हार्ट रेट, हार्ट रेट वेरिएबिलिटी और ब्लड ऑक्सीजन लेवल (SpO2) मिलने वाले हैं. अच्छी बात ये है कि सारे फीचर्स फ्री हैं. वैसे गूगल हेल्थ प्रीमियम है तो सही, लेकिन वो लेना या नहीं लेना आपकी मर्जी. इसको पहनाओ और फिर अपने गूगल अकाउंट से लॉगिन कर दो. फिर दूर कहीं से भी अपनों की हेल्थ मॉनिटर करो. दाम 13999 रुपये है.

Mijia Smart Air Purifier 4 Compact

नॉर्थ से लेकर वेस्ट तक हवा खराब होने लगी है. क्या दिल्ली और क्या मुंबई. ठंड की आहट के साथ प्रदूषण हर जगह आ जाता है और फिर फरवरी तक बना रहता है. ऐसे में एयर प्यूरीफायर जरूरी हो जाता है. लेकिन क्योंकि मामला सिर्फ 4 महीने का है तो इसके ऊपर ज्यादा पैसा खर्च करना बनता नहीं. भतेरे फीचर्स की जगह बेसिक फीचर्स मिल जाएं और फ़िल्टर भी सस्ता हो तो सही रहे. ऐसे ही मामले में फिट बैठता है Mijia Smart Air Purifier 4 Compact. 6999 रुपये में मिलता है.  

Mijia Smart Air Purifier 4 Compact
Mijia Smart Air Purifier 4 Compact

कोई तामझाम नहीं. प्लग खोंसो और चालू. जब हवा बेकार तो खुद चलेगा और जब साफ हो जाएगी तो आराम की सांस लेने लगेगा. ऐप से जोड़ लो तो हवा की क्वालिटी से लेकर दूसरे फीचर्स भी दिख जाते हैं. अलेक्सा से बोलकर भी कंट्रोल हो जाता है. मिजिया स्मार्ट एयर प्यूरीफायर 4 कॉम्पैक्ट बेडरूम, बच्चों के कमरे और स्टडी एरिया जैसी छोटी जगहों के लिए है, यह 400+ sq. ft. के कमरों को कवर करता है. गिफ्ट में देने के लिए वाकई बढ़िया ऑप्शन है.

Nester Home Cook 6.2L Glass Air Fryer

हेल्थ का ख्याल रखने की बात हो रही तो गिफ्ट में देने के लिए नेस्टर होम कुक 6.2 लीटर ग्लास एयर फ्रायर बढ़िया ऑप्शन है. ये उन लोगों के लिए एक बेहतरीन त्योहारी उपहार है जो सुविधाजनक और अच्छी तरह से डिज़ाइन किए गए खाना पकाने का आनंद लेते हैं. इसकी स्टीमलॉक तकनीक खाने की प्राकृतिक नमी को बनाए रखने में मदद करती है, जिससे खाना अंदर से नरम और बाहर से कुरकुरा बनता है. 

Nester Home Cook 6.2L Glass Air Fryer
Nester Home Cook 6.2L Glass Air Fryer

बोरोसिलिकेट पारदर्शी ग्लास बाउल से खाना पकते समय उसे देखना आसान हो जाता है. इसका कुक-सर्व-स्टोर डिज़ाइन तो और अच्छा. उसी में पकाओ, खाओ और स्टोर कर लो. कीमत 16,999 रुपये है. 

वीडियो: क्या Apple का पहला फोल्ड फोन टूटने लगा?

Advertisement