सरफराज खान या ध्रुव जुरेल? गॉल टेस्ट से पहले कोच गौतम गंभीर के लिए ये सबसे बड़ा सवाल था. टॉस के दौरान सब क्लीयर हो गया. सरफराज खान की टीम में तो एंट्री हो गई. लेकिन, प्लेइंग XI में जगह के लिए अभी इंतजार करना होगा. साथ ही गॉल के स्पिन फ्रेंडली रिकॉर्ड को देखते हुए टीम इंडिया में 3 स्पिनर्स को प्लेइंग XI शामिल किया गया है. ऑलराउंडर सारांश जैन को तरजीह देने की जगह कोच और कप्तान ने अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव के साथ ही आगे बढ़ने का फैसला किया. 80वें स्वतंत्रता दिवस पर टॉस जीतकर कप्तान शुभमन गिल ने बैटिंग का फैसला किया.
सरफराज खान को नहीं मिला मौका, कोच गंभीर ने जुरेल, कुलदीप पर जताया भरोसा
Ind vs SL : 15 अगस्त से गॉल में शुरू हुए टेस्ट मैच में Sarfaraz Khan को टीम इंडिया के प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली. वहीं, कप्तान Shubman Gill ने जैसा पहले कहा था 3 स्पिनर्स के साथ टीम ने जाने का फैसला किया. Saransh Jain बैटिंग का भी विकल्प देते हैं. लेकिन, इसके बावजूद Kuldeep Yadav पर कोच Gautam Gambhir ने भरोसा जताया.

वैसे तो क्रिकेट एक्सपर्ट्स का यही मानना था कि टीम इंडिया को लोअर मिडिल ऑर्डर में सरफराज को ही खिलाना चाहिए था. स्पिन के खिलाफ उनका आक्रामक खेल टीम इंडिया के लिए काफी कारगर होता. लेकिन, कोच और कप्तान ने ध्रुव जुरेल पर ही भरोसा जताया है. ध्रुव हाल ही में इंडिया ए के साथ बतौर कप्तान श्रीलंका दौरे पर आए थे. इस दौरान उन्होंने एक बार नाबाद 141 रन और एक हाफ सेंचुरी लगाई थी. यही वजह रही कि कोच ने उन्हें सरफराज के आगे तरजीह देने का फैसला किया. साथ ही टीम इंडिया ने दूसरे पेसर के तौर पर मोहम्मद सिराज का साथ देने के लिए प्रसिद्ध कृष्णा पर भरोसा जताया.
हालांकि, टीम इंडिया ने गॉल के रिकॉर्ड को देखते हुए 3 स्पिनर्स को मौका दिया है. लेकिन, संजय मांजरेकर का मानना है कि पिच पर ज़्यादा टर्न शायद नहीं मिले. पिच रिपोर्ट के दौरान संजय ने कहा कि पिच पर घास की एक समान परत है. यह बहुत ज़्यादा टर्न लेने वाली पिच नहीं है. दूसरी ओर, श्रीलंका ने स्पिनर केशरा नुवान्था को डेब्यू का मौका दिया. कुसल मेंडिस और पथुम निसंका चोट के कारण इस मैच में उपलब्ध नहीं हैं.
ये भी पढ़ें : क्या आपका बच्चा 5 से 15 साल का है? 2036 ओलंपिक के लिए PM मोदी का बड़ा ऐलान!
सरफराज को करना होगा इंतजारदरअसल, मैच से पहले सबसे ज्यादा चर्चा सरफराज को लेकर ही थी. ध्रुव जुरेल के सेलेक्शन से सरफराज को लेकर मैच से पहले चल रही अटकलें खत्म हो गईं. साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट के तौर पर आए सरफराज ने टीम के साथ ट्रेनिंग भी की थी. लेकिन, कोच ने जुरेल के साथ ही पहले टेस्ट में आगे बढ़ने का फैसला किया.
पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टीम मैनेजमेंट से अपील की थी कि वो सरफराज को उनकी भूमिका के बारे में साफ तौर पर बताएं. साथ ही उन्होंने ध्रुव जुरेल को सरफराज से आगे रखने का समर्थन किया था. टॉस के समय गिल ने संकेत दिया था कि टीम कॉम्बिनेशन में कोई बदलाव नहीं होगा. भारत उसी कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगा, जो पिछले टेस्ट में उतरा था. इस कॉम्बिनेशन का मतलब है- दो पेसर, दो स्पेशलिस्ट स्पिनर और दो ऑलराउंडर.
भारत (प्लेइंग XI) - यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.
श्रीलंका (प्लेइंग XI) - लाहिरू उदारा, निशान फर्नांडो, दिनेश चांदीमल, कमिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवान्था (टेस्ट डेब्यू), प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो.
वीडियो: वैभव सूर्यवंशी को सरफराज अहमद खेल भावना क्यों सिखाने लगे?










