दिल्ली कैपिटल्स (DC) के पेसर लुंगी एनगिडी को IPL 2026 में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मैच के दौरान गर्दन में बुरी चोट लगी थी. कैच लेने की कोशिश में उनका बैलेंस बिगड़ा, और वो जोरदार तरीके से गिर पड़े. उस वक्त मैदान पर सबकी सांसें अटक गईं. एनगिडी कुछ देर तक हिल भी नहीं पाए. मेडिकल टीम तुरंत मैदान पर पहुंची और उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया. दिल्ली के हेड कोच हेमंग बदानी ने बताया कि एनगिडी की चोट इतनी भयानक थी कि वो 5 मिनट तक कुछ रिस्पांस भी नहीं दे पाए थे.
‘5 मिनट तक कोई रिस्पॉन्स नहीं…’, एनगिडी की चोट पर कोच का खुलासा
कोच बादानी ने टीम के फिजियो क्रेग की तारीफ की. उन्होंने बताया कि फिजियो ने बहुत अच्छे से स्थिति को संभाला और जल्दी से लुंगी के लिए एंबुलेंस बुलाई. शाम को स्कैन रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि खतरा टल गया है.


DC के हेड कोच हेमंग बदानी ने इस घटना के बारे में ब्रॉडकास्टर्स से खुलकर बात की. उन्होंने कहा,
“हम सब बहुत घबराए हुए थे. मैं खुद मैदान पर था. अगले 5 मिनट में लुंगी कुछ भी जवाब नहीं दे रहे थे. हम उन्हें सरल सवाल पूछ रहे थे, अपना हाथ ऊपर करो, दायां हाथ उठाओ, बाएं अंगूठे को हिलाओ, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं आ रहा था. उस पल पूरा डगआउट पैनिक में था.”
कोच बादानी ने टीम के फिजियो क्रेग की तारीफ की. उन्होंने बताया कि फिजियो ने बहुत अच्छे से स्थिति को संभाला और जल्दी से लुंगी के लिए एंबुलेंस बुलाई. शाम को स्कैन रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि खतरा टल गया है. लुंगी अब मैदान पर वापसी भी कर चुके हैं.
क्या हुआ था मैच में?25 अप्रैल 2026 को अरुण जेटली स्टेडियम में DC vs PBKS मैच चल रहा था. पारी के तीसरा अक्षर पटेल करने आए. तीसरी गेंद पर पंजाब के बैटर प्रियांश आर्या ने मिड ऑफ के ऊपर से शॉट खेला. गेंद हवा में थी और वहां पर एनगिडी मौजूद थे. उन्होंने कैच लपकने की पूरी कोशिश की, पीछे दौड़े, पर कैच पकड़ नहीं पाए. उनका जजमेंट गलत हो गया वो जमीन पर उल्टा गिरे. इस दौरान उनके सिर का पिछला हिस्सा ग्राउंड पर जोर से टकरा गया.
एनगिडी ग्राउंड पर गिरने के बाद उठ नहीं पाए. वो काफी दर्द में थे. वो बोल नहीं पा रहे थे. उन्होंने आंखें बंद कर लीं. फिजियो ग्राउंड पर आए उन्होंने इलाज किया. लेकिन, एनगिडी खड़े नहीं हो पाए. उन्हें स्ट्रेचर पर भी ले जाने की कोशिश की गई, जो नाकाम रही. बाद में एम्बुलेंस के जरिए ग्राउंड से बाहर ले जाया गया.
चोट के बाद लुंगी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मैच मिस करने पड़े. IPL के नियम के मुताबिक कनकशन के बाद खिलाड़ी एक हफ्ते तक खेल नहीं सकता. लुंगी को पूरी तरह ठीक होने का समय दिया गया.
6 मई को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ लुंगी ने वापसी की. उन्होंने काइल जैमिसन की जगह ली और मिचेल स्टार्क के साथ नई गेंद संभाली. पहले ओवर में ही उन्होंने CSK कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को आउट कर दिया. कुल 4 ओवर में 30 रन देकर अच्छा प्रदर्शन किया. हालांकि DC 8 विकेट से मैच हार गई.
अब DC की टीम मुश्किल में है. 6 मैच हार चुकी है और अगले 4 मैच उनके लिए 'must-win' हैं. 8 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ लुंगी फिर मैदान पर उतरेंगे.
वीडियो: क्या अक्षर पटेल को आकिब नबी पर भरोसा नहीं?


















