The Lallantop

शाहरुख की 'किंग' ने रिलीज़ से पहले ही भयंकर मुनाफ़ा कमा लिया

'किंग' ने रिलीज़ से पहले ही 66.25 परसेंट मुनाफ़ा कमा लिया है.

Advertisement
post-main-image
'किंग' के ओवरसीज़ डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स पहले YRF के पास थे.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'किंग' ने रिलीज़ से पहले प्रीसेल बिजनेस के जरिए 665 करोड़ रुपए की कमाई की है, जो फिल्म के 400 करोड़ के बजट से कहीं अधिक है।
  • फिल्म का मूल बजट 200 करोड़ था, जो बढ़कर 400 करोड़ हो गया और इसमें शाहरुख खान की फीस शामिल नहीं है, जो बैकएंड प्रॉफिट शेयर के रूप में मिलती है।
  • फिल्म का प्रमोशनल कैंपेन 2 नवंबर को शाहरुख खान के जन्मदिन पर शुरू हुआ था और 'किंग' 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Shah Rukh Khan की King ने रिलीज़ से पहले ही न केवल अपना बजट वसूला, बल्कि तगड़ा मुनाफ़ा भी कमा लिया है. मेकर्स ने एक के बाद एक फिल्म के सभी राइट्स बेच दिए हैं. इससे 400 करोड़ में बनी इस मूवी ने प्रीसेल बिजनेस से लगभग 665 करोड़ रुपए कमा लिए. मतलब अब बॉक्स ऑफिस पर चाहे जो हो, फिल्म नुकसान तो नहीं झेलेगी.

Advertisement

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख और सिद्धार्थ आनंद के प्रोडक्शन में बनी 'किंग' का ओरिजिनल बजट 200 करोड़ था. मगर समय के साथ ये बड़ी होती चली गई और लागत 400 करोड़ तक पहुंच गई. इसमें शाहरुख की फीस शामिल नहीं क्योंकि वो बैकएंड प्रॉफिट शेयर करते हैं. उनकी फीस जोड़ने पर ये फिल्म 500 करोड़ के पार चली जाती. साथ ही इसके प्रचार-प्रसार पर 40 करोड़ खर्च होते, सो अलग.

'रामायण' के बाद 'किंग' बॉलीवुड की दूसरी सबसे महंगी फिल्म है. लेकिन जितनी इसकी लागत है, उतनी ही रिकवरी भी. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के ओवरसीज़ डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स के बदले फार्स फिल्म ने मेकर्स को 175 करोड़ की मिनिमम गारंटी दी है. भारत में इसे PEN मरुधर डिस्ट्रीब्यूट करेगी, जिसने इसके लिए 250 करोड़ रुपए चुकाए हैं. यानी फिल्म के ओवरऑल थिएट्रिकल राइट्स 425 करोड़ में बिके, जो इसके बजट से ज्यादा है.

Advertisement

'किंग' का नॉन थिएट्रिकल बिजनेस भी जोरदार है. नेटफ्लिक्स ने इसके OTT राइट्स 150 करोड़ रुपए के बेस प्राइस में खरीदे हैं. अगर फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा परफॉर्म करती है तो ये आंकड़ा और बढ़ सकता है. सिद्धार्थ और शाहरुख ने मूवी के म्यूजिक राइट्स 65 करोड़ में बेचे. वहीं सैटेलाइट राइट्स के बदले उन्हें 25 करोड़ रुपए मिले. इन सभी नंबर्स को जोड़ दें तो 'किंग' प्रीसेल बिजनेस से अब तक 665 करोड़ रुपए कमा चुकी है. दूसरे शब्दों में कहें तो फिल्म ने न केवल अपना बजट वसूला बल्कि रिलीज़ से पहले ही 66.25 परसेंट मुनाफा भी कमा लिया है. वैसे, 02 नवंबर को शाहरुख के बर्थडे पर मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना रिलीज़ किया. इसके साथ मूवी के प्रमोशनल कैंपेन की शुरुआत भी हो गई. रही रिलीज़ की बात, तो 'किंग' 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी.

वीडियो: शाहरुख की King से Avengers: Doomsday और Dune 3 का Clash

Advertisement
Advertisement