The Lallantop

न्यूजीलैंड ने महिला वनडे क्रिकेट में बनाई हिस्ट्री, भारत के इस रिकॉर्ड को भेदा

न्यूजीलैंड की कप्तान एमेलिया केर ने इस मैच में गजब का पेशेंंस दिखाया. उन्होंने 8 प्लेयर्स के साथ पार्टनरशिप की. एक एंड से विकेट गिर रहे थे, लेकिन केर ने कंपोजर दिखाया. वो आखिर तक क्रीज पर खड़ी रहीं.

Advertisement
post-main-image
एमेलिया केर न्यूजीलैंड की महिला टीम के लिए अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर बन गई हैं. (फोटो- AP)

न्यूजीलैंड की विमेंस क्रिकेट टीम ने विमेंस वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम का रिकॉर्ड तोड़ हिस्ट्री बना दी है. टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विमेंस वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा टारगेट चेज कर लिया. मैच में कप्तान एमेलिया केर ने नॉट आउट 179 रनों की शानदार पारी खेली और टीम को जीत दिलाई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम के न्यूजीलैंड टूर का ये दूसरा वनडे मैच था. वेलिंगटन के मैदान पर खेला गया मैच काफी एंटरटेनिंग रहा. पहले बैटिंग करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 346 रन बनाए. एनेके बॉश ने 91 रन और लॉरा वोलवार्ड्ट ने 69 रनों की पारी खेली.

क्लो ट्रेन ने मिडिल ऑर्डर में आकर 52 रनों की तेज पारी खेली. न्यूजीलैंड की बॉलिंग में कई धार नहीं दिखी. ब्री इलिंग ने 3 और केली नाइट ने 2 विकेट निकाले. इन दोनों के अलावा कोई और बॉलर कुछ खास नहीं कर पाया.

Advertisement

न्यूजीलैंड को जीत के लिए 347 रनों का टारगेट मिला. जो कि विमेंस वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा टारगेट था. न्यूजीलैंड की टीम ने गजब का कंपोजर दिखाया. और 49.4 ओवर में 8 विकेट खोकर 350 रन बनाकर मैच जीत लिया. ये एक रिकॉर्ड चेज था. इस जीत के साथ सीरीज 1-1 से बराबर हो गई.

भारत का रिकॉर्ड तोड़ा

न्यूजीलैंड की टीम ने इस टारगेट को चेज कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इससे पहले विमेंस वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन चेज करने का रिकॉर्ड इंडियन टीम के नाम था. भारत ने ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 2025 में 339 रनों का टारगेट चेज कर मैच जीता था. इंडियन टीम ने ये मैच 9 गेंद रहते ही अपने नाम कर लिया था.

एमेलिया केर की कमाल की पारी

न्यूजीलैंड की कप्तान एमेलिया केर ने इस मैच में गजब का पेशेंंस दिखाया. उन्होंने 8 प्लेयर्स के साथ पार्टनरशिप की. एक एंड से विकेट गिर रहे थे, लेकिन केर ने कंपोजर दिखाया. वो आखिर तक क्रीज पर खड़ी रहीं. 139 गेंदों पर नॉट आउट 179 रन बनाकर लौटीं. उनकी इनिंग्स में 23 चौके और 1 छक्का शामिल था. स्ट्राइक रेट 128 से ज्यादा रहा.

Advertisement

एमेलिया ने अपनी इनिंग की शुरुआत धीरे-धीरे खेलकर की, और प्रेशर को संभाला. फिफ्टी पूरी करने के बाद उन्होंने रन स्कोरिंग को बूस्ट किया. सेंचुरी लगाने के बाद वो पूरी तरह अटैकिंग मोड में आ गईं.

आखिरी ओवरों में जब मैच काफी रोमांचक हो गया था, तब भी केर ने अपना कूल नहीं खोया. उन्होंने स्ट्राइक को ठीक से रोटेट किया, और आस्किंग रेट को भी कंट्रोल में रखा. ये कप्तान के तौर पर उनकी सबसे बेहतरीन पारियों में से एक मानी जा रही है. एमेलिया से जब इस इनिंग के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इसे अपने नंबर 1 पारी रेट किया.

एमेलिया केर न्यूजीलैंड की महिला टीम के लिए अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर बन गई हैं. उनके नाम दो सबसे बड़ी वनडे इनिंग्स भी हैं. हाल के 10 मैचों में उनका फॉर्म भी जबरदस्त रहा है.

एमेलिया केर के इस पारी न सिर्फ रिकॉर्ड chase कराया, बल्कि ये भी दिखाया कि सही सोच और फोकस से कोई भी टारगेट अचीव किया जा सकता है. अब तीसरा और आखिरी मैच काफी इंटरेस्टिंग हो गया है. देखना होगा कौन सी टीम मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करती है.

वीडियो: भारत बनाम पाकिस्तान मैच में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने शानदार जीत दर्ज की है

Advertisement