The Lallantop

मगरमच्छ के हमले की वजह से सुसाइड करने जा रही महिला की जान बची, जानें कैसे

Karnataka crocodile attack woman rescued: कर्नाटक में आत्महत्या के इरादे से एक महिला कुमारधारा नदी में गई थी. लेकिन मगरमच्छ के कारण उसकी जान बच गई. पुलिस ने उसे परिवार संग घर भेज दिया है.

Advertisement
post-main-image
महिला मगरमच्छ के काटने से चिल्लाई थी. उसकी आवाज सुनकर लोग मदद करने पहुंचे. (Courtesy-unsplash)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कर्नाटक की एक महिला ने आत्महत्या के इरादे से कुमारधारा नदी में उतरने के बाद एक मगरमच्छ के हमले से बचते हुए मदद के लिए चिल्लाई, जिसके कारण उसे बचा लिया गया।
  • महिला निजी समस्याओं से तंग आकर जान देने के लिए नदी में गई थी, जहां अचानक मगरमच्छ ने उसे काट लिया, जिससे उसकी चीख सुनकर लोग मौके पर आए।
  • पुलिस और स्थानीय लोगों ने महिला को नदी से बाहर निकाला और अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी काउंसलिंग कर उसे रिश्तेदारों के पास सौंप दिया गया।

मगरमच्छ के हमले में किसी का जिंदा बचना सिर्फ किस्मत के दम पर ही हो सकता है. वर्ना एक बार उसके जबड़े में आए तो टुकड़े होना तय है. लेकिन कोई शख्स जान ही देना चाहिए और मगरमच्छ की हमले की वजह से जिंदा बच जाए तो हैरान होना बनता है. कर्नाटक की एक महिला के साथ ऐसा हो गया है. वो घर से निकली तो जान देने के लिए ही थी, लेकिन मगरमच्छ के हमले की वजह से बच गई.

Advertisement

हमें पता है आप बहुत कन्फ्यूज हो रहे हैं. इसलिए सीधा मामला बताते हैं. एक महिला निजी परेशानियों से तंग आकर आत्महत्या करने के इरादे से कुमारधारा नदी में गई थी. लेकिन जैसी ही वो रिवर में गई एक मगरमच्छ ने उसे काट लिया. काटने से वह इतनी तेज चिल्लाई कि आसपास मौजूद लोगों ने उसकी आवाज सुन ली. वे तेजी से उसने बचाने दौड़े और उसे नदी से बाहर निकाल लिया.

महिला को आई मामूली चोट

समाचार एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना बुधवार, 4 नवंबर की रात कुक्के सुब्रमण्य में कुमारधारा पुल के पास हुई. महिला निजी समस्याओं को लेकर काफी परेशान थी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया,

Advertisement

“महिला अपनी जान देने के इरादे से नदी में गई थी. लेकिन पानी में रहने के दौरान एक मगरमच्छ ने उसे काट लिया. इससे वह मदद के लिए चिल्लाने लगी.”

ये भी पढ़ें: ईरान युद्ध से दुखी कई अमेरिकी जवानों ने खुद को समुद्र के 'हवाले' किया, अब एक ने सारा सच उगला

उन्होंने बताया कि पास के एक लॉज के कर्मचारियों ने उसकी चीखें सुनीं और सुब्रह्मण्य पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को नदी से बाहर निकाला. फिर उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी चोटों का प्राथमिक उपचार किया गया. उसे मामूली चोटें आई हैं.

Advertisement
महिला की हुई काउंसलिंग

पुलिस ने बताया कि महिला की काउंसलिंग करवाकर उसे उसके रिश्तेदारों के साथ घर भेज दिया गया. इस घटना के संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. परिवार के अनुरोध पर महिला की पहचान गुप्त रखी गई है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

वीडियो: पत्नी की शिकायत पर SP भानु प्रताप सिंह की कुर्सी गई, मामला क्या है?

Advertisement