The Lallantop

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया

मोहम्मद शमी ने छह नवंबर 2013 को टेस्ट डेब्यू किया था. अपने टेस्ट डेब्यू के 13 साल बाद उन्होंने इस फॉर्मेट को हमेशा के लिए अलविदा कहने का फैसला कर लियाय

Advertisement
post-main-image
मोहम्मद शमी ने तीन साल से कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है. (Courtsey-pti)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने 13 सालों के टेस्ट क्रिकेट करियर के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो साझा करके टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने की घोषणा की।
  • मोहम्मद शमी की टेस्ट से रिटायरमेंट का फैसला उनके लंबे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर और व्यक्तिगत निर्णयों तथा खेल के बदलते दौर को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
  • शमी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम में तेज गेंदबाजी की स्थिति पर प्रभाव पड़ेगा और टीम नई रणनीतियों के साथ अगली चुनौतियों का सामना करेगी।

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है. शमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भावुक वीडियो डालकर यह जानकारी शेयर की. उन्होंने अपने हाथ में टेस्ट कैप और रेड बॉल लेकर ऐलान किया कि वह अपने 13 साल के टेस्ट करियर को अलविदा कह रहे हैं. 

Advertisement

मोहम्मद शमी ने छह नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में टेस्ट डेब्यू किया था. 13 साल बाद उसी तारीख को उन्होंने इस फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया.  शमी ने अपना आखिरी टेस्ट मैच सात जून 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. इसके बाद से वह सफेद जर्सी में नजर नहीं आए.

शमी ने वीडियो में बताया कि वह व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलते रहेंगे. इसके अलावा IPL और घरेलू क्रिकेट में भी एक्टिव रहेंगे. वह केवल इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें- 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बिहार के कप्तान बने 

वीडियो: दुनियादारी: क्या इजरायल में सत्ता की डोर आइजेनकोट के हाथों में जाएगी?

Advertisement
Advertisement