भारत के स्टार जैविलन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) स्विट्जरलैंड में लुसाने डायमंड लीग 2026 में बेहतर तैयारी के साथ उतरे. इस दौरान वह पुरानी लय में दिखे. 21 अगस्त को इस स्पर्धा में उन्होंने अपनी ताकत दिखाई. नीरज ने लुसाने डायमंड लीग में सीजन का बेस्ट थ्रो किया. उन्होंने दमदार प्रदर्शन करते हुए 88.05 मीटर दूर भाला फेंका. लेकिन, वह जीत हासिल नहीं कर सके. श्रीलंका के रुमेश पथिरागे (Rumesh Pathirage) ने नीरज को हरा दिया.
नीरज चोपड़ा का सीजन का बेस्ट थ्रो भी नहीं आया काम, श्रीलंका के खिलाड़ी ने तीसरी बार हराया
भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने Lausanne Diamond League 2026 में सीजन का बेस्ट थ्रो किया. मगर, श्रीलंका के रुमेश पथिरागे (Rumesh Pathirage) ने एक बार फिर शानदार परफॉर्मेंस दिखाते हुए जीत दर्ज की.

सीजन का बेस्ट थ्रो करके नीरज चोपड़ा को दूसरे नंबर से संतोष करना पड़ा. उनकी जीत और पहले स्थान के बीच बहुत मामूली फासला रहा. वह श्रीलंका के रुमेश पथिरागे से सिर्फ 9 सेंटीमीटर पीछे रहे. पथिरागे ने 88.14 मीटर का थ्रो करके पहला स्थान हासिल किया. इस सीजन में पथिरागे ने नीरज को लगातार तीसरी बार हराया है.
मुकाबले में दिखी जोरदार टक्करइस मुकाबले के शुरुआत से ही स्टार प्लेयर्स के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली. नीरज चोपड़ा ने पहले राउंड में 83.54 मीटर के थ्रो के साथ शुरुआत की. फिर उन्होंने अपने पहले राउंड के तीसरे थ्रो में 83.72 मीटर दूर भाला फेंका. नीरज पहले राउंड में सबसे आगे रहे.
28 साल के नीरज ने दूसरे राउंड में पूरा जोर लगाते हुए 88.05 मीटर का थ्रो किया. ये उनके सीजन का बेस्ट थ्रो था. जून 2025 में पेरिस डायमंड लीग जीतने के बाद, यह नीरज की बेस्ट परफॉर्मेंस हैं. पेरिस डायमंड लीग में उन्होंने 88.16 मीटर का थ्रो किया था.
पथिरागे की लगातार तीसरी जीतलुसाने डायमंड लीग के तीसरे राउंड में श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने अपना जबरदस्त दम दिखाया. 23 साल के पथिरागे ने तीसरे राउंड में 88.14 मीटर का थ्रो करके पहला स्थान हासिल कर लिया. इसके साथ उन्होंने डायमंड लीग खिताब के लिए मजबूत दावेदारी ठोक दी है.

इस स्पर्धा में ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स तीसरे नंबर पर रहे. उन्होंने 86.69 मीटर का थ्रो किया. त्रिनिदाद और टोबैगो के मौजूदा वर्ल्ड चैम्पियन केशोर्न वालकॉट चौथे नंबर पर रहे. उन्होंने 83.71 मीटर दूर भाला फेंका.
पथिरागे ने 31 जुलाई को नीरज चोपड़ा को हराकर ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था. तब उन्होंने 89.75 मीटर का थ्रो किया था. इससे पहले जून में पथिरागे दोहा डायमंड लीग में नीरज को पछाड़ते हुए पहले नंबर पर रहे. दोहा में नीरज चौथे स्थान पर रहे थे.

नीरज चोपड़ा इंजरी और रिहैबिलिटेशन के चलते करीब 10 महीने मैदान से दूर रहे. लेकिन, इंजरी के बाद उन्होंने दमदार वापसी की. दोहा डायमंड लीग में उन्होंने सीजन का पहला मुकाबला खेला था. इसके बाद उन्होंने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पार्टिसिपेट किया. कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने 85.83 मीटर का थ्रो करके सिल्वर मेडल जीता था.
ये भी पढ़ें: लीड्स टेस्ट में पाकिस्तान की फजीहत! रॉबिन्सन-टंग के आगे पूरी टीम ने किया सरेंडर
एशियन गेम्स में बचाना होगा खिताबनीरज चोपड़ा एशियन गेम्स के डिफेंडिग चैम्पियन हैं. अगले महीने जापान में होने वाले इन खेलों में उन्हें अपना खिताब बचाना है. नीरज ने चीन के हांगझोऊ में हुए पिछले एशियन गेम्स में 88.88 मीटर का थ्रो करके गोल्ड मेडल जीता था.
यह भी पढ़ें: त्रिशा-गायत्री ने किया बड़ा उलटफेर! 15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत का मेडल पक्का
लुसाने डायमंड लीग में 88 मीटर का मार्क क्रॅस करना उनके लिए अच्छा संकेत है. लुसाने डायमंड लीग में नीरज का सीजन का बेस्ट थ्रो इंडियन फैंस के लिए खुशखबरी है. अगले महीने ब्रसेल्स में डायमंड लीग का फाइनल खेला जाएगा. जहां नीरज से उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले












