The Lallantop

सोमालिया के पास समुद्री लुटेरों ने 2 शिप हाईजैक किए, 22 भारतीय फंसे

Somalia Pirates ने 22 भारतीय क्रू वाले 2 कमर्शियल शिप को हाईजैक कर लिया है. हथियार बंद लुटेरों ने दोनों ही शिप पर कब्जा किया हुआ है. हालांकि, किसी भी भारतीय नागरिक के घायल होने की कोई खबर नहीं है.

Advertisement
post-main-image
समुद्री लुटेरों ने 22 भारतीय क्रू मेंबर वाले 2 कमर्शियल जहाजों को हाई जैक किया. (फाइल फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • यमन और सोमालिया के पास समुद्री लुटेरों ने 17 और 20 अगस्त को दो कमर्शियल शिप M/V LUTUF और MT सिभु-1 को हाईजैक किया, जिनमें कुल 22 भारतीय नागरिक सवार थे।
  • हाईजैकिंग के पीछे समुद्री लुटेरों द्वारा हथियारों से लैस होकर छोटे नौकाओं से हमला करने की घटनाएं और समुद्री क्षेत्र में बढ़ता विवाद एक मुख्य कारण हैं।
  • हाईजैकिंग के बाद शिपिंग मंत्रालय ने एजेंसी को रिपोर्टिंग का निर्देश दिया है और FSUI ने भारतीय नाविकों के लिए क्षेत्र में बढ़ते खतरों पर चिंता व्यक्त की है।

यमन और सोमालिया के पास समुद्री लुटेरों ने दो कमर्शियल शिप हाईजैक कर लिया. दोनों शिप पर कम से कम 22 भारतीय नागरिक सवार हैं, जो सुरक्षित बताए जा रहे हैं. हाईजैकिंग की ये घटना अलग-अलग तारीखों 17 अगस्त और 20 अगस्त को हुई. ये जानकारी शुक्रवार, 21 अगस्त को भारत के पोत परिवहन मंत्रालय (MPSW) ने दी.  

Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार, 20 अगस्त को इरिट्रिया के झंडे वाले ऑयल प्रोडक्ट्स टैंकर MT सिभु-1 को अदन की खाड़ी में यमन के तट से करीब 30 नॉटिकल मील दूर (करीब 55 किलोमीटर) हाईजैक किया गया. इसमें 20 क्रू मेंबर सवार हैं, जिसमें से 16 भारतीय नागरिक हैं. इसके अलावा सीरिया, सूडान और इराक के एक-एक नागरिक भी इस पर सवार हैं. एक अन्य शख्स के नागरिकता की पुष्टि नहीं हो पाई है.  

हाईजैक की पुुष्टि MPSW ने की 

MPSW के अधिकारी ने आगे बताया कि हथियारों से लैस 6 समुद्री लुटेरों ने शिप पर कब्जा किया है. मंत्रालय को यह जानकारी रिक्रूटमेंट एंड प्लेसमेंट सर्विस लाइसेंस (RPSL) एजेंसी SKS कृषि मरीन सर्विसेज ने दी है. एजेंसी को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वो घटना की रिपोर्ट और उसके बाद की जानकारियों को e.Navik पोर्टल पर जमा करने का काम करें. 

Advertisement

हाईजैक होने वाली दूसरी शिप कैमरून के झंडे वाला कार्गो शिप M/V LUTUF है, जिसे तीन दिन पहले सोमवार, 17 अगस्त को हाईजैक किया गया था. इस शिप पर कम से कम 10 क्रू मेंबर मौजूद थे. इनमें से 6 भारतीय हैं. मर्चेंट शिप LUTUF पर तुर्किए के हथियार लदे हुए थे.

शिपिंग मंत्रालय के अधिकारी ने आगे बताया कि समुद्री लुटेरे दो छोटी नावों से आए थे. इन हथियारबंद लुटेरों के पास AK 47 जैसे घातक हथियार थे. हालांकि, क्रू ने शिप को बचाने की कोशिश की और उसे ‘सिटाडेल’ (सुरक्षित जगह) पर ले गए. बावजूद इसके लुटेरों ने वहां भी धावा बोल दिया और उन्हें शिप के कंट्रोल रूम पर ले आए. जानकारी के मुताबिक, लुटेरों ने अब भी शिप पर कब्जा कर रखा है. हालांकि, किसी भी क्रू मेंबर के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है.  

यह भी पढ़ें: म्यांमार की सेना ने बौद्ध मठ पर बम गिराए, कम से कम 14 की मौत

Advertisement

FSUI ने चिंता जताई

रिपोर्ट में AP के हवाले से बताया गया कि एक सोमाली अधिकारी ने ये जानकारी दी कि लूटेरों ने शिप पर पुंटलैंड के इयल जिले में मर्राया से करीब 6 किलोमीटर दूर कब्जा किया. इसके बाद उसे सोमालिया के नुगाल तट की ओर ले गए. M/V LUTUF के क्रू में 6 भारतीय, 1 तुर्की, 1 जॉर्जिया और 2 सर्बिया के नागरिक मौजूद हैं. ‘फॉरवर्ड सीमेन्स यूनियन ऑफ इंडिया’ (FSUI) ने भी इलाके में बढ़ते तनाव के देखते हुए भारतीय नाविकों के लिए बढ़ते खतरों पर चिंता जताई है.

वीडियो: दुनियादारी: 22 भारतीय क्रू वाला जहाज हाईजैक, भारत ने क्या एक्शन लिया?

Advertisement