The Lallantop

वेल्स के खिलाफ नवनीत कौर की हैट्रिक, भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया

टीम ने सेमीफाइनल के साथ-साथ वर्ल्ड कप की जगह पक्की कर ली. भारत एशिया कप का खिताब नहीं जीत पाया था जिस कारण उसे वर्ल्ड कप क्वालिफायर खेलना पड़ा.

Advertisement
post-main-image
नवनीत कौर ने भारत के लिए हैट्रिक लगाई. (Photo-Hockey India)

भारतीय महिला हॉकी टीम ने वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है. हैदराबाद में जारी वर्ल्ड कप क्वालिफायर में भारत ने 11 मार्च को पूल बी के मैच में वेल्स को 4-1 से मात दी. नवनीत कौर (Navneet Kaur) ने मुकाबले में हैट्रिक लगाई. टीम ने सेमीफाइनल के साथ-साथ वर्ल्ड कप की जगह पक्की कर ली. भारत एशिया कप का खिताब नहीं जीत पाया था जिस कारण उसे वर्ल्ड कप क्वालिफायर खेलना पड़ा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
नवनीत कौर ने लगाई हैट्रिक

इस मैच में भारत की ओर से साक्षी राणा (सातवें मिनट) के शुरुआती गोल के बाद नवनीत (29वें, 34वें और 55वें मिनट) ने तीन गोल करके भारत की आसान जीत सुनिश्चित की. भारत का सेमीफाइनल खेलना पहले से लगभग तय था लेकिन वेल्स के खिलाफ जीत ने यह सुनिश्चित कर दिया कि टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहेगी. भारत अब फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए शुक्रवार को इटली से भिड़ेगा.

मैच की बात करें तो पहले क्वार्टर में भारत ने तेज शुरुआत की. वेल्स की टीम के जोरदार खेल के बावजूद भारत ने अच्छा काउंटर अटैक किया और वेल्स पर दबाव बनाया. मैच का पहला गोल भारत की ओर से साक्षी ने किया. सलीमा टेटे ने दाईं ओर से मूव बनाया और साक्षी ने सर्कल के किनारे से एक जोरदार रिवर्स हिट लगाकर भारत को बढ़त दिला दी. इसके बाद टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला. लेकिन उदिता इसे गोल में बदलने में नाकाम रहीं. 

Advertisement

भारत ने दूसरे क्वार्टर में भी अपनी लय बनाए रखी. लालरेमसियामी ने मौका बनाया लेकिन वह भी कामयाब नहीं हो पाईं.

हाफ टाइम तक भारत 2-0 से आगे था

25वें मिनट में वेल्स को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिलता है. लेकिन भारतीय गोलकीपर बिचू देवी ने उसे रोक दिया. भारत को 27वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन मनीषा का शॉट गोल से कुछ इंच की दूरी से बाहर चला गया. ठीक दो मिनट बाद एक और पेनल्टी कॉर्नर पर नवनीत ने जोरदार शॉट लगाकर भारत की बढ़त दोगुनी कर दी.

हाफ टाइम तक भारत ने 2-0 से लीड हासिल कर ली थी. तीसरे क्वार्टर में भी भारत ने अटैकिंग खेल दिखाया. टीम को 34वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला और नवनीत ने बिना कोई गलती किए अपना दूसरा गोल पूरा किया और स्कोर 3-0 कर दिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें- 'अक्षर बहुत गुस्से में था, मैंने जाकर माफ़ी मांगी', सूर्यकुमार यादव ने अब अपनी गलती मान ली

बेटसन थॉमस (39वें मिनट) ने भारत की चूक का फायदा उठाते हुए मेजबान टीम की बढ़त को कम करते हुए स्कोर 1-3 कर दिया. वेल्स को 50वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिला लेकिन कप्तान एलिजाबेथ बिंगहम का शॉट लक्ष्य से दूर रहा. इसके बाद 55वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर नवनीत ने अपनी हैट्रिक पूरी की.

वीडियो: ऑस्ट्रेलिया ने दी ईरानी महिला फुटबॉल प्लेयर्स को शरण, ट्रंप ने की मदद?

Advertisement