IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) की खराब फॉर्म जारी है. इस सीजन उन्होंने बैट से अपनी टीम को बहुत निराश किया है. उनका आउट ऑफ फॉर्म होना टीम मैनेजमेंट के लिए बड़ी चिंता है. 28 अप्रैल को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मैच में वो फिर से बड़ी पारी नहीं खेल पाए. टीम को जब उनकी बहुत जरूरत थी, तो वो अपना विकेट फेंक के आउट हो गए.
‘कप्तान रियान’ ने RR को फिर धोखा दिया, टीम कब तक फॉर्म का इंतजार करेगी?
रियान पराग का विकेट गिरने के बाद जो काम वो नहीं कर पाए, वो डोनोवन फेरेरा और शुभम दुबे ने किया. फेरेरा ने 26 गेदों में नॉट आउट 52 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं, दुबे ने 12 गेंदों में 31 रन बनाए.


रियान पराग 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए. यह ओवर युजवेंद्र चहल डार रहे थे. ओवर की पहली दो गेंदों पर पराग ने छक्का और चौका लगाकर 10 रन बटोर लिए थे. इसके बाद उन्होंने सिंगल भी लिया था. लेकिन, ओवर की लास्ट बॉल पर वह आपा खो बैठे. चहल ने यह गेंद लेग स्टंप के बाहर डाली थी. पराग छक्का लगाना के चक्कर में फंस गए.
बॉल हवा में गई और सूर्यांश शेडगे ने आसान सा कैच लपक लिया. पराग जब आउट हुए उस समय राजस्थान रॉयल्स को 36 गेंदो पर 72 रन बनाने थे. रियान 16 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए.
उनका विकेट गिरने के बाद जो काम वो नहीं कर पाए, वो डोनोवन फेरेरा और शुभम दुबे ने किया. फेरेरा ने 26 गेदों में नॉट आउट 52 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं, दुबे ने 12 गेंदों में 31 रन बनाए.
स्ट्रगल कर रहे रियान परागबीते सीजन धमाल मचाने वाले रियान पराग IPL 2026 में लगातार स्ट्रगल कर रहे हैं. वह इस सीजन में चार मैचों में डबल डिजिट स्कोर तक भी नहीं पहुंचे. आंकड़ों पर गौर करें तो, रियान ने मौजूदा सीजन में 9 पारियों में 117 रन ही बनाए हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 29 रन है. और स्ट्राइक रेट 125 के आसपास. ऐसे में सवाल उठता है कि RR मैनेजमेंट कब तक उनके फॉर्म में आने का इंतजार करेगा.
ये भी पढ़ें: जोफ्रा आर्चर ने प्रियांश आर्या को छकाया, वर्ल्ड क्लास बॉलिंग का नमूना दिखा दिया
मैच में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को मैच जीतने के लिए 223 रनों का टारगेट दिया था. RR ने इस टारगेट को 4 गेंद बाकी रहते 4 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया. राजस्थान की तरफ से बेस्ट स्कोरर डोवोमन फेरेरा रहे. उन्हें लास्ट ओवर्स में विस्फोटक बैटिंग करते हुए राजस्थान को जीत दिलाई. फेरेरा ने 26 गेंदों पर 52 रन बनाए. उनके अलावा, शुभम दुबे ने भी ताबड़तोड़ बैटिंग की. उन्होंने 12 गेंदो पर 31 रन जड़े.
फेरेरा और दुबे ने 5वें विकेट के लिए 32 गेंद में 77 रनों की पार्टनरशिप की. राजस्थान की टीम ने ये मैच 6 विकेट से जीता. IPL 2026 में पंजाब किंग्स कि यह पहली हार है.
वीडियो: जसप्रीत बुमराह ने संजू सैमसन को नहीं, तो किसे बताया मैच का टर्निंग पॉइंट?




















