The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Team India captain Suryakumar Yadav apologize to axar patel dropped ind vs sa t20 world cup match

'अक्षर बहुत गुस्से में था, मैंने जाकर माफ़ी मांगी', सूर्यकुमार यादव ने अब अपनी गलती मान ली

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ सुपर 8 मैच में अक्षर पटेल (Axar Patel) को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया. अब इस पर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने पूरी कहानी सुनाई है.

Advertisement
pic
12 मार्च 2026 (अपडेटेड: 12 मार्च 2026, 12:38 PM IST)
Suryakumar yadav, axar patel,  Suryakumar yadav on axar patel,
सूर्यकुमार यादव ने अक्षर पटेल से माफी मांगी. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारत और साउथ अफ्रीका (Inida vs South Africa) के बीच 22 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 मैच खेला गया था. इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया. टीम इंडिया के लिए यह शर्मसार करने वाली हार थी. इस मैच की प्लेइंग-11 में टीम के वाइस कैप्टन अक्षर पटेल (Axar Patel) को शामिल नहीं किया गया. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में उनको बाहर करना, रणनीतिक फैसला बताया गया. इस मैच में अक्षर की जगह वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) को मौका मिला. सुंदर ने मैच में गेंद और बल्ले से काफी निराश किया.

वहीं, अब टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कहा है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में अक्षर पटेल को ड्रॉप करना मेरी गलती थी. इस मिस्टेक के लिए सूर्या ने अक्षर से माफी भी मांगी. उनका कहना है कि मैच के बाद अक्षर पटेल काफी नाराज थे. इंडियन एक्सप्रेस के बात करते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा,

‘अक्षर पटेल बहुत नाराज थे. उन्हें होना भी चाहिए था. वह अनुभवी प्लेयर हैं. अक्षर आईपीएल में एक फ्रेंचाइजी को लीड करते हैं. उन्हें गुस्सा होना चाहिए.’

इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने आगे कहा,

‘मैंने अक्षर पटेल से माफी मांगी. मैंने उनसे कहा कि मुझसे गलती हो गई इसका मुझे अफसोस है. लेकिन, यह टीम का फैसला था. यह एक टफ कॉल थी. टीम मैनेजमेंट ने इसे हल्के में लिया. अगले दिन हमने इस पर बात की.’

ये भी पढ़ें: 'तिरंगा पहनकर गर्लफ्रेंड के साथ लेटे... ', हार्दिक पंड्या बुरे फंसे, मामला थाने पहुंचा

भारत ने गलती सुधारी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. इस हार के बाद टीम इंडिया की काफी फजीहत हुई. लेकिन, साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के बाद, टीम मैनेजमैंट ने अपनी गलती सुधारी. इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर 8 मुकाबले में अक्षर पटेल को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया.

टी20 वर्ल्ड कप में अक्षर की परफॉर्मेंस

टी20 वर्ल्ड कप में अक्षर पटेल का प्रदर्शन बेहतरीन रहा. टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार बॉलिंग करते हुए 7 मैचों में 11 विकेट चटकाए. इस दौरान 27 रन पर 3 विकेट लेना, उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस रही. बॉलिंग में उनकी यह बेस्ट परफॉर्मेंस न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में आई.

वीडियो: 'ये मोटिवेटेड भी रखता है...', सूर्यकुमार यादव ने शुभमन गिल से T20 कप्तानी खोने के डर पर बड़ी बात कर दी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()