The Lallantop

"कोहली ने माफ किया मतलब..."- दिल्ली में नवीन को ऐसा सपोर्ट मिला, सपने में भी नहीं सोचा होगा!

नवीन उल हक ने एक बेहतरीन गेंद पर जॉस बटलर को पवेलियन भेज दिया. ऐसे में दिल्ली की क्राउड ने नवीन उल हक को खूब सपोर्ट किया.

Advertisement
post-main-image
नवीन को मिला दिल्ली की जनता का सपोर्ट (AP)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket). वर्ल्ड कप 2023 के मैच में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को अफगानिस्तान (ENG vs AFG) के हाथों हार का सामना करना पड़ा. दिल्ली में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रन से हराया. अफगानिस्तान ने मैच तो शानदार खेल दिखाया ही. साथ ही टीम को दिल्ली के स्टेडियम में जबरदस्त सपोर्ट भी मिला. खासकर टीम के पेसर नवीन उल हक (Naveen ul haq) को. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल मैच में अफगानिस्तान की टीम शुरुआत से ही इंग्लैंड पर हावी रही. बैटिंग में जहां टीम के ओपनर्स ने कमाल दिखाया, वहीं टीम के बॉलर्स ने मैच को एकतरफा कर दिया. और इस वजह से अफगानिस्तान की टीम को क्राउड ने खूब चीयर किया. मैच के दौरान नवीन उल हक ने एक बेहतरीन गेंद पर जॉस बटलर को पवेलियन भेज दिया.  इंग्लैंड की पारी के 18वें ओवर में नवीन उल हक की इनस्विंगर पर जॉस बटलर चारों खाने चित्त हो गए. और ऐसे में क्राउड ने नवीन उल हक को खूब सपोर्ट किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और फैन्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

Advertisement

एक यूजर ने लिखा,

‘’किंग कोहली के दोस्त दिल्ली के मेहमान हैं और अतिथि देवो भव:''

एक अन्य यूजर ने लिखा,

Advertisement

‘’किंग कोहली इफेक्ट''

एक और यूजर ने लिखा,

‘’मैंगो vs चीकू खत्म होने के बाद अब नवीन को भारतीय दर्शकों का प्यार मिल रहा है.''

एक और यूजर ने लिखा,

‘’कोहली ने माफ किया मतलब पूरी इंडिया ने माफ कर दिया.''

एक अन्य यूजर ने लिखा,

‘’ऐसा पहली बार हुआ है 17-18 सालों में''

दरअसल फैन्स का इशारा भारत और अफगानिस्तान के बीच दिल्ली में हुए मैच की ओर था. जब विराट कोहली ने स्टेडियम में मौजूद फैन्स से रिक्वेस्ट की थी कि वो नवीन को हतोत्साहित ना करें.

ये भी पढ़ें: ENG vs AFG: अंग्रेज़ों की हार पर ज़बरदस्त मीम्स वायरल, कैफ़ की बात सबको सुननी चाहिए

मैच में क्या हुआ?

मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया. लेकिन अफ़ग़ानी ओपनर्स ने उनकी प्लानिंग पर पानी फेर दिया. रहमानुल्लाह गुरबाज़ और इब्राहिम जादरान ने 114 रन की पार्टनरशिप ठोक दी. गुरबाज़ ऐसी बैटिंग कर रहे थे, जैसे IPL खेल रहे हों. 57 बॉल, 80 रन, 8 चौके और चार छक्के.

ज़ादरान के तौर पर पहला विकेट गिरने के बाद लगातार विकेट्स गिरते गए. आगे चलकर पारी को इकराम अली ख़िल ने संभाला. उन्होंने 58 रन की पारी खेली. उनके साथ राशिद ख़ान और मुजीब-उर-रहमान ने छोटी-छोटी पारियां खेलीं. जिनकी बदौलत अफगानिस्तान की टीम 284 रन तक पहुंच पाई. 

285 के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही. फजल फारूकी ने दूसरे ओवर में ही विस्फोटक बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो को चलता किया. इसके बाद रेगुलरली विकेट्स गिरते रहे. पहला ओवर डालने वाले मुजीब ने 10 ओवर में 51 रन ज़रूर दिए, लेकिन तीन अहम विकेट्स चटकाए. मुजीब के खाते में जो रूट, हैरी ब्रूक और क्रिस वोक्स के विकेट आए. मुजीब को साथ मिला पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी और राशिद खान का. नबी ने 2.7 की इकॉनमी से नबी ने 6 ओवर में 16 रन देकर दो विकेट झटके. बाकी का काम राशिद खान ने कर दिया. 10 ओवर से तीन बॉल कम, 37 रन और तीन विकेट. हैरी ब्रूक के 66 रन को छोड़कर इंग्लैंड के लिए कोई भी अच्छी पारी नहीं खेल पाया और  ऐसे में अफगानिस्तान ने 69 रन से ये मैच जीत लिया.

वीडियो: Ind vs Pak: बबार आजम पर भारतीय फैंस का रिएक्शन

Advertisement