मुजीब ज़दरान. आईपीएल में खरीदा जाने वाला सबसे कम उम्र का खिलाड़ी.
मुजीब के साथ सबसे अच्छी बात थी कि वो एक हवेली में रहता था. उसके पापा की मौत के बाद उसे उसके मामा के परिवार ने पाला. उस हवेली में कई गेस्ट हाउस और एक ज़ू के साथ एक बड़ा सा खेलने का मैदान भी था. इसके साथ ही वहां एक क्रिकेट एकेडेमी भी चलती थी - नूर क्रिकेट एकेडेमी. इस एकेडेमी को चलाने वाले खुद मुजीब के ममेरे भाई और अफ़ग़ानिस्तान के लिए क्रिकेट खेलने वाले नूर अली ज़दरान थे. अगर अफ़ग़ानिस्तान की टीम 2010 में वर्ल्ड T-20 नहीं खेल रही होती तो शायद मुजीब को क्रिकेट से इस कदर प्यार नहीं हुआ होता. घर में ही क्रिकेट एकेडेमी होने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ रहा था. लेकिन एक बार हाथ में गेंद थाम उसे घुमाने का हुनर आया तो उसने ट्रेनिंग शुरू की. वो घंटों अपनी अंगुलियों से गेंद में ताकत भर देने की कोशिश करने लगा. कई सालों की मेहनत के बाद देश की अंडर-19 टीम के असिस्टेंट कोच ख़लीकदाक नूरी ने 15 साल के मुजीब ज़दरान को कैम्प में बॉलिंग करते हुए देखा. एक प्रैक्टिस मैच के दौरान ख़लीकदाक अम्पायरिंग कर रहे थे. जब मुजीब बॉलिंग करने आया तो सामने बैटिंग कर रहे अफ़ग़ान टीम के नेशनल प्लेयर्स उसकी गेंदों को समझ ही नहीं पा रहे थे. वो उसकी वेरिएशंस पढ़ ही नहीं पा रहे थे. उस मैच में मुजीब ने 6 विकेट्स लिए.बीसीसीआई ने अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट के लिए काफ़ी कुछ किया है. अफ़ग़ान टीम अपना पहला टेस्ट भी इंडिया के ख़िलाफ़ ही खेलेगी. इसके अलावा साल 2017 में अफ़ग़ानिस्तान को इंडिया में उनका होम ग्राउंड मिला, जहां आयरलैंड से उनकी सीरीज़ हुई. इसी सीरीज़ में मुजीब ने अपना डेब्यू किया और पहले ही मैच में 24 रन देकर 4 विकेट लिए. हाल ही में मुजीब ने न्यूज़ीलैंड अंडर-19 टीम के ख़िलाफ़ उन्हीं की ज़मीन पर बढ़िया परफॉर्म किया और 14 रन देकर 4 विकेट लिए. मुजीब की बॉलिंग के ही दम पर अफ़ग़ानिस्तान की टीम सेमीफाइनल तक पहुंच गई.A compelling piece of commentary by @grantelliottnz and @ackershd who reveal the hidden secrets of @ACBofficials' spinners after they shocked tournament hosts New Zealand.
You can also read more here 👉 https://t.co/xi8RFavFNu #U19CWC pic.twitter.com/cz57Oxg5Fl — ICC (@ICC) January 26, 2018
ये भी पढ़ें:
जिसने कभी वन डे की सबसे तेज़ सेंचुरी लगाई थी, उसे IPL में किसी ने नहीं ख़रीदा










