The Lallantop

रहाणे भूत बनाकर मार रहे, धोनी ने राज़ खोल दिया, ये कैसे हो रहा है?

कोलकाता वाले CSK के रंग में रंगे, धोनी ने क्या बोल चौंका दिया?

Advertisement
post-main-image
धोनी ने लोगों को कहा शुक्रिया (स्क्रीनगैब)

महेंद्र सिंह धोनी. IPL2023 के सबसे बड़े केवर्ड. माही इस सीजन हर मैच में खूब चर्चा बटोर रहे हैं. संडे, 23 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ़ भी उन्होंने ऐसा ही किया. हर मैदान में लोग थला को देखने पहुंच रहे हैं. और ईडन गार्डन्स में भी यही हाल रहा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

थला के लिए दीवानगी चरम पर थी. मैच के बाद उन्होंने अपने फ़ैन्स को थैंक्यू भी बोला. उन्होंने कहा,

'मैं सपोर्ट के लिए बस थैंक्यू कहूंगा, काफी ज्यादा संख्या में लोग आए थे. अगली बार इनमें से ज्यादातर लोग KKR की जर्सी में आएंगे. वे मुझे फेयरवेल देने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए क्राउड का बहुत सारा शुक्रिया. पेस बोलर्स अपना काम कर रहे हैं, और बीच के ओवर्स में स्पिनर्स भी. विकेट एक तरफ से शॉर्ट था, इसलिए हमें जल्दी विकेट्स निकालने थे और प्रेशर बनाए रखना था.'

Advertisement

इस सीजन CSK के कई प्लेयर्स चोटिल हैं. धोनी ने इस पर भी बात की. उन्होंने कहा,

'उनके पास बहुत सारे पावर हिटर्स हैं, इसलिए हमें विपक्षियों का सम्मान करना था. मेरे पास क्लियर फंडा है, अगर कोई चोटिल है और वह कुछ नहीं कर सकता. आपको मूव ऑन करना होगा और युवाओं को परफॉर्म करने के लिए मोटिवेट करना होगा. हम भाग्यशाली हैं कि सारे लड़के परफॉर्म कर रहे हैं.'

अजिंक्य रहाणे इस सीजन बेहतरीन फॉर्म में हैं. धोनी ने उनके बारे में कहा,

Advertisement

'हम किसी के पोटेंशियल को तभी समझ सकते हैं जब हम उन्हें उनके तरीके से बैटिंग करने दें. उन्हें आज़ादी दें, बेस्ट पोजिशन दें. एक टीम के माहौल में, बाकियों को और कंफर्टेबल महसूस कराने के लिए किसी को अपने स्लॉट की क़ुर्बानी देनी ही होगी.'

इससे पहले KKR ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया. और उनका ये फैसला एकदम ही गलत साबित हुआ. रुतुराज गायकवाड़ और डेवॉन कॉन्वे ने पहले विकेट के लिए 7.3 ओवर्स में 73 रन बना डाले. रुतुराज ने 20 गेंदों पर 35 रन बनाए. जबकि कॉन्वे ने 40 गेंदों पर 56 रन बनाए. नंबर तीन पर आए अजिंक्य रहाणे ने 29 गेंदों पर 71 रन बना डाले. जबकि शिवम दुबे ने 21 गेंदों पर 50 रन कूटे. रविंद्र जडेजा ने आठ गेंदों पर 18 रन का योगदान दिया.

जवाब में KKR की टीम 20 ओवर्स में आठ विकेट खोकर 186 रन ही बना पाई. जेसन रॉय ने 26 गेंदों पर 61 रन बनाए. जबकि रिंकू सिंह 33 गेंद पर 53 रन बनाकर नाबाद रहे. CSK के लिए महीश तीक्षणा और तुषार देशपांडे ने दो-दो विकेट लिए.

वीडियो: MI के खिलाफ अर्शदीप सिंह ने ने 2 रन दिए और 2 स्टंप तोड़ डाले

Advertisement