The Lallantop

MI के खिलाफ क्यों अलग दिखे अर्शदीप? कोच रिकी पोंटिंग ने ड्रेसिंग रूम की पूरी बात बताई

Punjab Kings के प्रमुख बॉलर Arshdeep Singh ने Mumbai Indians के खिलाफ अपने 4 ओवर के कोटे में महज 22 रन देकर 3 बड़े विकेट चटकाए. इसमें Ryan Rickleton, Suryakumar Yadav का भी विकेट शामिल था.

Advertisement
post-main-image
अर्शदीप सिंह ने मुंबई इंडियंस के ख‍िलाफ 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पंजाब किंग्स ने IPL 2026 के मैच में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराते हुए अर्शदीप सिंह की प्रभावशाली गेंदबाजी के दम पर जीत हासिल की।
  • अर्शदीप सिंह की वापसी का कारण कोच रिकी पोंटिंग के साथ हुई बातचीत और मानसिक स्पष्टता थी, जिसके चलते उन्होंने गेंदबाजी में सुधार किया।
  • इस जीत के बाद पंजाब किंग्स की टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे आगामी मैचों में इसी प्रदर्शन को बनाए रखने का प्रयास करेंगे।

IPL 2026 में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) का विजय रथ सरपट दौड़ रहा है. टीम इस सीजन अब तक अजेय है. लेकिन वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ मिली 7 विकेट की शानदार जीत में सबसे बड़ी राहत की बात रही अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) की फॉर्म में वापसी. शुरुआती मैचों में स्ट्रगल करने वाले अर्शदीप ने मुंबई के खिलाफ ऐसा गदर मचाया कि MI का टॉप ऑर्डर धराशायी हो गया.

Advertisement

लेकिन इस शानदार वापसी के पीछे की कहानी क्या है? कैसे अर्शदीप ने अपनी लय वापस हासिल की? पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने मैच के बाद उस सीक्रेट बातचीत का खुलासा किया है, जिसने अर्शदीप के लिए जादू का काम किया.

अर्शदीप ने की शानदार बॉलिंग

दरअसल, अर्शदीप ने MI के खिलाफ अपने 4 ओवर के कोटे में महज 22 रन देकर 3 बड़े विकेट चटकाए. सबसे पहले उन्होंने रेयान रिकेल्टन को पवेलियन भेजा. इसके बाद खतरनाक सूर्यकुमार यादव को गोल्डन डक पर निपटा कर मुंबई की कमर तोड़ी और आखिर में उन्होंने इन फॉर्म शरफेन रदरफोर्ड का शिकार किया.

Advertisement

क्विंटन डिकॉक के शानदार शतक के बावजूद, अर्शदीप के इन शुरुआती झटकों के कारण मुंबई की टीम 195 रनों तक ही पहुंच सकी. जवाब में पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर की दमदार बैटिंग के बूते इस टारगेट को मजे में चेज कर लिया.

ये भी पढ़ें : MI की लगातार चौथी हार के बाद भड़के कप्तान हार्दिक, किसे बताया हार का विलेन?

पोंटिंग ने अर्शदीप के बारे में क्या बताया?

मैच के बाद जियो हॉटस्टार से बातचीत करते हुए रिकी पोंटिंग ने बताया कि कैसे अर्शदीप की वापसी के पीछे एक छोटे से बदलाव और मेंटल क्लैरिटी का हाथ था. कोच पोंटिंग ने कहा,

Advertisement

अर्शदीप एक ओवर-ट्रेनर हैं. वो शायद जरूरत से ज्यादा प्रैक्टिस करते हैं, और कभी-कभी इसी चक्कर में अपने गेम में कुछ बुरी आदतें डेवलप कर लेते हैं. लेकिन मैच से एक दिन पहले वो खुद मेरे पास आए और 30-40 मिनट तक सिर्फ स्पॉट बॉलिंग की, ताकि अपनी रिलीज को सुधार सकें.

कोच ने आगे बताया,

अगर आपने उन्हें ध्यान से देखा हो, तो नई बॉल से उन्हें वो स्विंग नहीं मिल रही थी जिसके लिए वो जाने जाते हैं. उन्होंने एक दिन पहले इस पर कड़ी मेहनत की और मैच के दौरान अपना पहला ओवर बिल्कुल परफेक्शन के साथ डाला.

पोंटिंग ने क्या दी थी अर्शदीप को सलाह?

पोंटिंग ने उस बातचीत का भी जिक्र किया जो उनके और अर्शदीप के बीच मैदान पर उतरने से ठीक पहले हुई थी. पोंटिंग ने बताया कि उन्होंने अर्शदीप से पूछा था कि मैच के दौरान वो रेयान और डिकॉक को पहली बॉल क्या डालना चाहेंगे? इस पर अर्शदीप ने कहा था कि वो फोर्थ स्टंप पर टप्पा डालकर गेंद को बाहर की तरफ स्विंग कराना चाहते हैं.

इस पर पोंटिंग ने उन्हें गुरुमंत्र दिया कि अपने रन-अप के टॉप पर खड़े हों, बॉल को विजुअलाइज करें और फिर उसे एग्जीक्यूट करें. पोंटिंग ने खुशी जताते हुए कहा कि अर्शदीप ने ठीक वैसा ही किया. खुद अर्शदीप ने भी इस बात को माना कि पोंटिंग के साथ हुई इस बातचीत से उन्हें जो क्लैरिटी मिली, उसने उन्हें दोबारा अपने प्रोसेस पर भरोसा करने में मदद की.

कुल मिलाकर, पोंटिंग का दिमाग और अर्शदीप की रफ्तार पंजाब किंग्स के लिए एकदम टॉप क्लास साबित हो रही है. विरोधी टीमों के लिए अब पंजाब के इस अजेय रथ को रोकना एक बड़ा सिरदर्द बनने वाला है.

वीडियो: नूर अहमद चेन्नई सुपर किंग्स के हीरो बन गए, KKR के सामने किया शानदार प्रदर्शन

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement