वो 9 अप्रैल 2023 का दिन था. KKR को मैच जीतने के लिए लास्ट 5 गेंदों पर 29 रन बनाने थे. रिंकू सिंह (Rinku Singh) स्ट्राइक पर थे और सामने थे गुजरात टाइटंस के लेफ्ट हैंड पेसर यश दयाल . मैच गुजरात की पकड़ में था. रिंकू हारा हुआ मैच जिता देंगे, इसके बारे में KKR ने शायद ही सोचा होगा. लेकिन, यह रिंकू सिंह का दिन था. उन्होंने यश दयाल की पांच गेंदों पर लगातार 5 छक्के लगाकर कोलकाता को मैच जिता दिया. उसी दिन से रिंकू सिंह मैच फिनिशर बन गए. इसके बाद, उन्होंने KKR के लिए कई इम्पैक्टफुल पारियां खेलीं. रिंकू ने अपनी पहचान मैच फिनिशर की बनाई. इसी के दम पर उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम में भी जगह मिली.
गुजरात के खिलाफ मैच के बाद, क्या टीम से बाहर हो जाएंगे रिंकू सिंह?
आंकड़ों पर गौर करें, तो रिंकू सिंह 2023 के बाद से गुजरात के खिलाफ कोई भी इम्पैक्टफुल पारी नहीं खेल पाए. इस दौरान उन्होंने GT के खिलाफ 3 पारियों में बैटिंग की और 37 रन बनाए. गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले 3 सीजन में उनका हाईएस्ट स्कोर 19 रन रहा.


लेकिन, IPL 2026 की बात करें, तो उनके लिए यह सीजन बेहद निराशाजनक रहा है. शुरुआती दो मैचों में रिंकू सिंह फॉर्म में दिखे. मुंबई के खिलाफ मैच में उन्होंने 33 रनों की नॉट आउट पारी खेली. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 35 रन बनाए. पंजाब के खिलाफ मैच बारिश के चलते रद्द हो गया. इसके बाद, रिंकू ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 4 और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 6 रन बनाए.
17 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उम्मीद थी कि रिंकू सिंह कुछ कमाल करेंगे. क्योंकि 3 साल पहले उन्होंने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जादुई पारी खेली थी. गुजरात के खिलाफ मुकाबले में सातवें नंबर पर बैटिंग करने आए रिंकू का हाल वही रहा, जो पिछले मैचों में था. केकेआर की पारी का 16वां ओवर कागिसो रबाडा डालने आए. उन्होंने रबाडा की बैक ऑफ लेंथ गेंद को ऑफ साइड के ऊपर से खेलने की कोशिश की. लेकिन, गेंद ने बल्ले का किनारा लिया और विकेटकीपर जोस बटलर ने दास्तानों में चली गई. रिंकू सिंह 1 रन बनाकर आउट हुए.
ये भी पढ़ें: रहाणे का डिसीजन टीम पर पड़ा भारी! रबाडा-सिराज ने KKR को बैकफुट पर ला दिया
अब बाहर बैठेंगे रिंकू?रिंकू सिंह IPL 2026 में अब तक 5 पारियों में बैटिंग कर चुके हैं. इन 5 इनिंग्स में उन्होंने सिर्फ 79 रन बनाए. इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि रिंकू सिंह आउट ऑफ फॉर्म हैं. अब इस लचर प्रदर्शन के चलते उन्हें टीम से बाहर किया जा सकता है. क्योंकि, टी20 फॉर्मेट में किसी प्लेयर को साबित करने के लिए 5 इनिंग्स काफी हैं. इसके अलावा, लगातार हार से केकेआर की टीम प्लेऑफ की रेस में पिछड़ती जा रही है. कोलकाता को 6 मैचों में सिर्फ एक पॉइंट मिला है.
KKR के खिलाफ फ्लॉपआंकड़ों पर गौर करें, तो रिंकू सिंह 2023 के बाद से गुजरात के खिलाफ कोई भी इम्पैक्टफुल पारी नहीं खेल पाए. इस दौरान उन्होंने GT के खिलाफ 3 पारियों में बैटिंग की और 37 रन बनाए. गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले 3 सीजन में उनका हाईएस्ट स्कोर 19 रन रहा.
वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी




















