चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) फिर विवादों में घिर गई है. IPL 2026 में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं देने को लेकर फैंस भड़क गए हैं. ‘MS Dhoni Scam’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. लोग CSK मैनेजमेंट पर गुस्सा निकाल रहे हैं. इसी कड़ी में अब एक नाम पूर्व क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत का भी जुड़ गया है.
MS Dhoni Scam? CSK क्यों IPL 2026 में फैंस को गुमराह करती रही?
IPL 2026 में Chennai Super Kings के पूर्व कप्तान MS Dhoni एक भी मुकाबला नहीं खेल सके. शुरुआत से ही उनकी इंजरी को लेकर फ्रेंचाइजी की तरफ से कोई स्पष्ट निर्देश नहीं दिया गया. इसे लेकर सोशल मीडिया पर छाए MS Dhoni Scam ट्रेंड पर अब पूर्व क्रिकेटर Kris Srikkanth ने भी रिएक्ट किया है.


श्रीकांत 1983 ODI वर्ल्ड कप की जीत में टीम इंडिया का हिस्सा थे. उन्होंने फ्रेंचाइजी पर गुस्सा निकालते हुए CSK पर फैंस को गुमराह करने का आरोप लगाया है. उनके मुताबिक, फ्रेंचाइजी ने जानबूझकर धोनी की फिटनेस को लेकर अस्पष्ट संदेश देकर लोगों को लगातार उम्मीद में रखा. हर मैच से पहले एक ही मैसेज दिया. 'धोनी अगले मैच में खेल सकते हैं.'
श्रीकांत ने क्या कहा?अपने यूट्यूब चैनल पर रिएक्ट करते हुए श्रीकांत ने कहा कि पूरे सीजन में टीम मैनेजमेंट, कप्तान और कोच ने एक ही मैसेज दोहराया. श्रीकांत ने कहा,
हर मैच से पहले यही कहा जाता रहा कि धोनी अगले मैच में खेल सकते हैं. जबकि रियलिटी इसके उलट होती होती थी. अगर पहले ही साफ बता दिया जाता कि वह पूरे सीजन नहीं खेलेंगे, तो फैन्स मेंटली तैयार रहते.
विवाद का एक और बड़ा कारण है. हर मैच से पहले CSK के सोशल मीडिया हैंडल से धोनी के ट्रेनिंग वीडियो शेयर किए जाते थे. फैंस इसे वापसी का संकेत मानकर उम्मीद लगा लेते थे. लेकिन, पूरे सीजन धोनी मैदान पर नहीं उतरे. श्रीकांत के मुताबिक, फ्रेंचाइजी ने फैंस के 'नॉस्टैल्जिया का इस्तेमाल' किया. ताकि दर्शकों को लगातार जोड़कर रखा जा सके.
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान क्रिकेट में फिर नाटक शुरू! बाबर की हुई वापसी तो ODI टीम से ड्रॉप हो गए रिजवान
धोनी की इंजरी की क्रोनोलॉजी भी कमाल थी. पहले बताया गया कि उनके काफ में समस्या है. कुछ हफ्तों में वो ठीक हो जाएंगे. बाद में रिपोर्ट्स आईं कि उन्हें मसल इंजरी हो गई है. इसके लिए उन्हें रिहैब करना होगा. इसके बाद ये तक कहा गया कि अब उनके अंगूठे में चोट लग गई है.
हालांकि, इन सब के बावजूद न ही कभी क्लीयर मेडिकल अपडेट आया. न ही ये साफ किया गया कि वह पूरे सीजन खेलेंगे या नहीं. सवाल सिर्फ मैनेजमेंट और हेड कोच पर नहीं उठे हैं. बैटिंग कोच माइकल हसी पर भी सवाल उठ रहे हैं.
टीम के प्रदर्शन से और भड़के हैं फैन्सश्रीकांत के मुताबिक, धोनी भारतीय और IPL क्रिकेट के सबसे बड़े नामों में से एक हैं. लेकिन, फैंस को साफ जानकारी देना भी जरूरी था. हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि अब दर्शक पोस्ट-धोनी युग को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं. बशर्ते उन्हें भ्रम में न रखा जाए.
दरअसल, फैंस CSK के प्रदर्शन से भी काफी नाराज हैं. यही कारण है कि ये विवाद इतना तूल पकड़ रहा है. टीम इस सीजन 14 मैचों में सिर्फ 12 अंक जुटा सकी. ये पहली बार है कि CSK लगातार तीसरे सीजन प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई. ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या यह विवाद सिर्फ एक सोशल मीडिया ट्रेंड है? या धोनी को दिखाकर फ्रेंचाइजी के खराब प्रदर्शन के ढकने के टैंट्रम से परेेेशान हो चुके हैं.
वीडियो: IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन, क्या टीम इंडिया के कप्तान बनेंगे शुभमन गिल?



















