The Lallantop

'हुक्का पीकर आता हूं', पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी!

Pant Dhoni Viral Video : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान MS Dhoni और विकेटकीपर बैटर Rishabh Pant का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. प्राइवेट पार्टी में धोनी हुक्का का जिक्र करते सुनाई दे रहे हैं. इसी को लेकर अब सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो चुकी है.

Advertisement
post-main-image
एम एस धोनी और ऋषभ पंत साथ में पार्टी करते नज़र आ रहे हैं. (फोटो-Screengrab)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टीम इंडिया के विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें धोनी हुक्का पीने की बात करते नजर आ रहे हैं।
  • वीडियो के वायरल होने की वजह धोनी का हुक्का पीने से जुड़ा बयान है, जिसके कारण सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर बहस शुरू हुई है।
  • इस वायरल वीडियो के बाद धोनी और पंत के निजी संबंधों पर नई चर्चा हुई है और दोनों का क्रिकेट करियर भी प्रभावित हो सकता है।

टीम इंडिया के विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल है. इस वीडियो में दोनों साथ में मस्ती करते नज़र आ रहे हैं. ये किसी प्राइवेट पार्टी का लग रहा है. हालांकि, वीडियो के वायरल होने की वजह हैं एम एस धोनी. वी‍डियो में धोनी हुक्का का जिक्र करते सुनाई दे रहे हैं. यही कारण है कि अब इसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.

Advertisement

ये वायरल वीडियो कब का है? ऑथेंटिक है भी या नहीं? द लल्लनटॉप इसकी पुष्टि नहीं कर सकता है. लेकिन, वायरल क्लिप में ऋषभ पंत एक सोफे पर कुछ लोगों के साथ आराम करते दिख रहे हैं. टेबल पर बीयर कैन दिख रहे हैं. उनके साथ कुछ और लोग भी हैं. ऐसा लग रहा है कोई मिनी गेट टुगेदर है.

वीडियो में धोनी भी बैकग्राउंड में नज़र आ रहे हैं. वो पीछे से आकर पंत से हाथ मिलाते दिख रहे हैं. इस बार जब वो उन्हें अपने पास बुलाते हैं तो धोनी कहते सुनाई देते हैं, मैं जरा हुक्का पीकर आता हूं. धोनी के इसी स्टेटमेंट को लेकर अब सोशल मीडिया पर फैन्स की बहस शुरू हो चुकी है.

Advertisement

धोनी और हुक्के का पुराना कनेक्शन

हालांकि, ये पहली बार नहीं है, जब धोनी का नाम हुक्का पार्टी से जुड़ा है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान जॉर्ज बेली ने भी इसके बारे में एक बार बात की थी. उन्होंने कहा था कि धोनी को शीशा या हुक्का पीना पसंद था. वह अपने कमरे में इसे सेट करते थे. धोनी का कमरा एक ओपन डोर होता था.उनके कमरे में अक्सर यंग्सटर्स आकर समय बिताते थे.

टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी एक पुराने इंटरव्यू में धोनी के हुक्का प्रेम का जिक्र किया था. उन्होंने इशारा किया था कि धोनी हुक्का पीते हैं, जो खिलाड़ी उनके साथ उन सेशन्स में शामिल होते थे. वो उनके करीबी बन जाते थे.

Advertisement

हालांकि, बाद में एक फैन ने जब सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो शेयर कर पूछा था कि हुक्का का क्या हुआ तो इरफान ने मजेदार जवाब दिया था. उन्होंने कहा था कि मैं और धोनी साथ बैठकर पिएंगे.

pathan tweet
इरफान पठान का पुुुुुराना पोस्ट. (X)

CSK के पूर्व ख‍िलाड़ी माइकल हसी भी धोनी के होटल रूम के माहौल को लेकर कई बातें बता चुके हैं. हसी ने भी बताया था कि धोनी का कमरा प्लेयर्स के लिए टीम लाउंज जैसा होता था. प्लेयर्स आते, बैठते, बातें करते और साथ में समय बिताते थे. 

ये भी पढ़ें : Asian Games : 503 एथलीट्स के लिए 246 सपोर्ट स्टाफ! सरकार का फैसला क्यों कर रहा हैरान?

प‍िछले महीने साथ में दिखे थे पंत और धोनी

भले ही ये वीडियो कब का है ये पता नहीं चला हो. हाल ही में पंत और धोनी रांची में साथ समय बिताते दिखे थे. श्रीलंका के ख‍िलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पंत ने रांची में ही तैयारी की थी. पंत वहां एक एकेडमी में ट्रेनिंग करते थे. इस दौरान धोनी भी उनके साथ नज़र आए थे. प्रैक्टिस सेशन के बाद धोनी को पंत के साथ घर जाते भी देखा गया था.

दोनों बाद में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के तीसरे ODI के दौरान लॉर्ड्स में भी साथ नजर आए थे. पंत के टीम इंडिया में डेब्यू के बाद से ही धोनी के साथ उनका करीबी रिश्ता रहा है. पंत टीम इंडिया में धोनी के उत्तराध‍ि‍कारी के रूप में ही आए थे.

श्रीलंका के खिलाफ चला था पंत का बल्ला

पंत हाल ही में श्रीलंका में खेली गई टेस्ट सीरीज में शानदार फॉर्म में दिखे थे. उन्होंने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में तीन पारियों में 168 रन बनाए थे. इस दौरान उनका औसत 56 का रहा. उन्होंने दो हाफ सेंचुरीज लगाईं. इसमें गॉल टेस्ट की दूसरी पारी में खेली गई 66 रनों की पारी भी शामिल थी. इसी मुकाबले में पंत ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. वह टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले इंडियन बैटर बन गए. 

पंत वर्तमान में टीम इंडिया की सिर्फ रेड बॉल टीम का हिस्सा हैं. ऐसे में उनका अगला असाइनमेंट न्यूजीलैंड के ख‍िलाफ टेस्ट सीरीज होगा. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनश‍िप के फाइनल में जगह बनाने के लिहाज से ये सीरीज टीम इंडिया के लिए बहुत अहम है. साथ ही पंत इसमें की प्लेयर साबित हो सकते हैं.

वीडियो: Rishabh Pant की Test Vice-Captaincy क्यों गई? Gautam Gambhir ने बताई वजह

Advertisement