The Lallantop

इंडिया ने जीता वर्ल्ड कप, साल भर बाद सोशल मीडिया पर लौटे माही बड़ी बात बोल गए!

Team India T20 World Cup 2024 जीत गई है. इस जीत की खुशी में MS Dhoni Instagram पर लौट आए. माही ने एक दिल जीतने वाली पोस्ट के साथ टीम इंडिया को बधाई दी.

Advertisement
post-main-image
2007 वर्ल्ड कप विनिंग टीम के कप्तान एमएस धोनी ने T20 World Cup 2024 जीतने के बाद टीम इंडिया को इंस्टाग्राम पर बधाई दी. (फोटो- PTI)

टीम इंडिया. T20 Cricket की नई चैंपियन. 14 साल बाद भारत ने T20 की ट्रॉफी फिर से अपने नाम की. इससे पहले टीम ने साल 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में टूर्नामेंट जीता था. सोशल मीडिया और टीवी से दूर रहने वाले धोनी ने रोहित शर्मा (MS Dhoni wishes Team India on Win) की टीम को जीत की बधाई दी. उन्होंने T20 वर्ल्ड कप जीतने पर इंडियन टीम की ट्रॉफी के साथ फोटो पोस्ट की.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

2007 वर्ल्ड कप विनिंग टीम के कप्तान एमएस धोनी ने T20 World Cup 2024 जीतने के बाद टीम इंडिया को इंस्टाग्राम पर बधाई दी. टीम की विनिंग पिक्चर पोस्ट करते हुए धोनी ने लिखा,

Advertisement

‘WORLD CUP CHAMPIONS 2024. मेरे दिल की धड़कनें बढ़ी हुई थीं. टीम ने शांत रहते हुए खुद में विश्वास बनाए रखा. देश और दुनिया के सभी भारतीयों की तरफ से वर्ल्ड कप घर लाने के लिए धन्यवाद. बधाई हो. जन्मदिन के अनमोल तोहफे के लिए शुक्रिया.’

Image
धोनी का इंस्टाग्राम पोस्ट.

बता दें कि धोनी ने लगभग एक साल बाद इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट किया है. इससे पहले उन्होंने 7 जुलाई को अपने जन्मदिन के दिन इंस्टा पर पोस्ट डाला था. धोनी की पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा,

‘भारत सात रन से मैच जीता, तला फॉर ए रीजन.’

Advertisement

एक यूजर ने धोनी-विराट की पुरानी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा ने लिखा,

‘हम इन दोनों फोटो के बीच बड़े हुए हैं.’

धोनी की पोस्ट पर एक सज्जन ने रिएक्शन दिया,

‘धोनी ने टीम इंडिया के लिए पोस्ट किया. दो मिनट में दो लाख लाइक्स.’

एक यूजर ने लिखा,

‘धोनी को उनका बर्थडे गिफ्ट मिल गया.’

आखिरी ओवर में हुआ असली रोमांच

T20 World Cup 2024 के फाइनल मैच में पहले बैटिंग करते हुए इंडियन टीम ने 176 रन बनाए. विराट कोहली ने 76 रन की पारी खेली. अक्षर पटेल ने 47 और शिवम दुबे ने 27 रन बनाए. अफ्रीका के लिए नॉर्ख्या और केशव महाराज ने दो-दो विकेट लिए. मार्को येनसन और रबाडा को एक-एक विकेट मिला.

जीत के लिए 177 रन का पीछा कर रही अफ्रीकी टीम को मैच के आखिरी ओवर में 16 रन की जरूरत थी. हार्दिक पंड्या ओवर करने आए. पहली बोल पर पंड्या ने मिलर को कैच आउट करा दिया. लॉन्ग ऑफ पर सूर्यकुमार यादव ने शानदार कैच पकड़ा. मिलर के आउट होने के बाद पिच पर आए रबाडा ने पंड्या की दूसरी बोल पर चौका मारा.

अब चार गेंदों में 12 रन बनाने थे. तीसरी और चौथी गेंद पर एक-एक रन बना. अगली बोल वाइड हुई. पांचवीं बोल पर पंड्या ने रबाडा को आउट कर दिया. आखिरी बोल पर नौ रन बचे थे. लास्ट बोल पर एक रन बना और भारत ने टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया. बेहतरीन बोलिंग के लिए जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला. विराट कोहली प्लेयर ऑफ दी मैच रहे.

वीडियो: T20 World Cup Final: विराट कोहली ने ऐसी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की, चकनाचूर हुआ बाबर आज़म का रिकॉर्ड!

Advertisement