The Lallantop

PSL में बवाल! अभिषेक शर्मा को स्लॉगर बोलने वाले आमिर साथी प्लेयर से भिड़े

पाकिस्तान सुपर लीग में आमिर ने Faheem Ahsraf के साथ पंगा मोल ले लिया. उनके वायरल वीडियो देखकर समझ आ रहा है कि उनमें शायद प्रोफेशनल क्रिकेटर की कोई बात नहीं है.

Advertisement
post-main-image
पाकिस्तान सुपर लीग में फिर दिखा ड्रामा. (Photo-PTI)

पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर (Mohammed Amir) टी20 वर्ल्ड कप के दौरान बड़े ही बड़बोले बयान दे रहे थे. उन्होंने भारत के युवा स्टार अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को स्लॉगर कह दिया था. वर्ल्ड कप के बाद अभिषेक तो फॉर्म में आ गए. लेकिन 'कॉन्ट्रोवर्शियल क्रिकेटर' मोहम्मद आमिर फिर विवाद में फंस गए हैं. पाकिस्तान सुपर लीग में आमिर ने फहीम अशरफ (Faheem Ashraf) के साथ पंगा मोल लिया. उनके वायरल वीडियो देखकर समझ आ रहा है कि उनमें शायद प्रोफेशनल क्रिकेटर की कोई बात नहीं है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
आमिर ने फहीम को दिया कैच

यह मैच रावलपिंडीज और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेले गए मैच में हुआ. इस मैच में इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी, जिसमें उन्होंने 79 के स्कोर तक अपनी आधी टीम को गंवा दिया था. इसी समय फहीम अशरफ क्रीज पर आए. उनपर टीम को संभालने की जिम्मेदारी थी. आमिर ने 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर फहीम अशरफ को आउट किया. 11 के निजी स्कोर पर मोहम्मद आमिर की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को अपना कैच थमा बैठे.

आमिर का अग्रेसिव सेंड ऑफ

फहीम के आउट होने के बाद आमिर ने बहुत गुस्से में उन्हें सेंड ऑफ दिया. उन्होंने फहीम को हाथ दिखाकर बाहर जाने को कहा.  वह वापस मुड़े और आमिर से लड़ने लगे. अंपायर और खिलाड़ियों ने बीच में आकर दोनों को दूर किया. दोनों एक-दूसरे को गुस्सा दिखाते हुए नजर आए थे. फहीम गुस्से में अपना बल्ला पटकाते हुए बाहर गए.

Advertisement


मैच का हाल

इस मुकाबले में रावलपिंडीज की टीम 6 विकेट से जीत हासिल करने में जरूर कामयाब रही, लेकिन उनके लिए ये सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है. रावलपिंडीज के लिए इस्लामाबाद के खिलाफ खेलते हुए आमिर ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में 21 रन खर्च करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए. उनकी शानदार गेंदबाजी ने टीम को सीजन की पहली जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें- मोहम्मद नवाज ने ICC को दिया जवाब, रिक्र‍िएशनल ड्रग नहीं, दवाई ली थी! 

Advertisement

मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली रावलपिंडीज को लगातार 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि, आखिरकार उन्हें अब जीत मिली गई है. इस्लामाबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 137 रन बनाए थे. इसके जवाब में रावलपिंडीज ने 18.1 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. इसी के साथ रिजवान की अगुवाई वाली टीम ने सीजन की पहली जीत दर्ज कर ली.

वीडियो: आईपीएल 2026 में अभी तक रियान पराग का बल्ला नहीं चला, टीम क्या गणित लगा रही?

Advertisement