दुनिया के नंबर-2 टेनिस खिलाड़ी स्पेन के कार्लोस अल्कराज (Carlos Alcaraz ) फ्रेंच ओपन 2026 (French Open) से हट गए हैं. उन्होंने यह फैसला कलाई में लगी चोट के सही समय पर ठीक नहीं होने के चलते किया. इस साल उन्होंने फ्रेंच ओपन का खिताब डिफेंड करने के लिए अपनी फिटनेस के मेडिकल टेस्ट करवाए. इसके बाद, उन्हें पता चला कि उनकी इंजरी समय पर ठीक नहीं होगी. फिर उन्होंने टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया. अल्कराज फ्रेंच ओपन के डिफेंडिंग चैंपियन हैं. बीते साल उन्होंने 5 घंटे 29 मिनट तक चले मैराथन मुकाबले में यानिक सिनर को हराया था.
25वां ग्रैंड स्लैम जीतेंगे नोवाक जोकोविच? कार्लोस अल्कराज फ्रेंच ओपन से हटे
कार्लोस अल्कराज ( Carlos Alcaraz) फ्रेंच ओपन 2026 से हट गए हैं. उन्होंने यह फैसला कलाई में लगी चोट की वजह से लिया. अल्कराज फ्रेंच ओपन के डिफेंडिंग चैंपियन हैं. बीते साल उन्होंने खिताबी मुकाबले में यानिक सिनर को हराया था.


बार्सिलोना ओपन के दौरान कार्लोस अल्कराज की कलाई में चोट लगी, जब उन्हें ओटो विर्टानेन के खिलाफ अपने मैच में रिटायर्ट होना पड़ा. मैच के दौरान उन्हें मेडिकल हेल्प की जरूरत पड़ी. बाद में , उन्होंने ट्रेनिंग छोड़ दी और टूर्नामेंट से बाहर हो गए. कार्लोस अल्कराज ने फ्रेंच ओपन के अलावा 6 से 16 मई के बीच खेले जाने वाले इटैलियन ओपन से भी अपना नाम वापस ले लिया है.
ये भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर ने क्यों छोड़ा KKR? पूर्व हेड कोच ने अंदर की बात बता दी
कार्लोस अल्कराज ने फ्रेंच ओपन से हटने की जानकारी सोशल मीडिया X पर शेयर की. उन्होंने लिखा,
आज किए गए टेस्ट के रिजल्ट के बाद, हमने तय किया है कि समझदारी इसी में है कि हम सावधान रहें और इटैलियन ओपन और फ्रेंच ओपन में हिस्सा न लें. हम कोर्ट पर वापस लौटने का फैसला करने के लिए बदलाव का इंतजार कर रहे हैं. यह मेरे लिए मुश्किल समय है, लेकिन मुझे भरोसा है कि हम यहां से मजबूत होकर लौटेंगे.

मौजूदा समय में दुनिया के सबसे शानदार टेनिस प्लेयर्स में से एक कार्लोस अल्कराज अब तक 7 ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं. 2026 की शुरुआत में उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता. इससे पहले, 2024 और 2025 में उन्होंने फ्रेंच ओपन टाइटल जीता था. साल, 2023 और 2024 में उन्होंने विंबलडन पर कब्जा किया. वहीं, साल 2022 और 2025 में कार्लोस अल्कराज ने यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया.
फ्रेंच ओपन 2026 से कार्लोस अल्कराज के हटने से दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच की राह आसान हो गई है. कार्लोस उन्हें टफ फाइट देते हैं. वह ग्रैंड स्लैम फाइनल में जोकोविच को हरा भी चुके हैं. सर्बियाई स्टार जोकोविच पहले ही कह चुके हैं कि कार्लोस अल्कराज उनके लिए तगड़ी चुनौती हैं. लेकिन, अब अल्कराज के हटने से फ्रेंच ओपन में जोकोविच की राह आसान हो गई है. 24 ग्रैंड स्लैम जीत चुके नोवाक जोकोविच 25वां टाइटल जीतने के लिए काफी दिनों से स्ट्रगल कर रहे हैं. अगर, जोकोविच फ्रेंच ओपन का टाइटल जीतते हैं, तो वह महिला और पुरुष वर्ग में सबसे ज्यादा सिंगल ग्रैंड स्लैम जीतने वाले प्लेयर बन जाएंगे.
वीडियो: जसप्रीत बुमराह ने संजू सैमसन को नहीं, तो किसे बताया मैच का टर्निंग पॉइंट?



















