The Lallantop

मिचेल स्टार्क की वापसी की तारीख तय, वैभव vs स्टार्क के लिए हो जाइए तैयार

ऑस्ट्रेलिया के धुआंधार पेसर Mitchell Starc फिट हो गए हैं. वो 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के ख‍ि‍लाफ IPL 2026 का पहला मुकाबला खेल सकते हैं.

Advertisement
post-main-image
मिचेल स्टार्क 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के ख‍िलाफ दिल्ली कैपिटल्स के लिए वापसी कर सकते हैं. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मिचेल स्टार्क फिट हो गए हैं और IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहला मुकाबला खेलने के लिए तैयार हैं।
  • स्टार्क की शुरुआती गैरमौजूदगी एल्बो और शोल्डर की चोटों के कारण हुई थी, जो उन्हें ऑस्ट्रेलियन समर सीजन के दौरान लगी थीं।
  • स्टार्क की वापसी से दिल्ली कैपिटल्स की बॉलिंग स्ट्रेंथ बढ़ेगी और टीम पावरप्ले व डेथ ओवर्स में बेहतर प्रदर्शन कर सकेगी।

दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. ऑस्ट्रेलिया के धुआंधार पेसर मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc)  फिट हो गए हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें हरी झंडी दे दी है. यानी दिल्ली के लिए अब वो IPL में गिल्ल‍ियां बिखेरने के लिए तेयार हैं. दिल्ली कैपिटल्स कैंप के लिए ये खबर बड़ा बूस्टर है. टीम ने अब तक 6 मुकाबलों में 3 जीत दर्ज की है. पॉइंट्स टेबल पर टीम अभी मिडिल में है. ऐसे में स्टार्क की वापसी से बॉलिंग अटैक को नई जान मिलेगी. 

Advertisement

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू के मुताबिक, स्टार्क जल्द ही मैदान पर वापसी करने वाले हैं. वो 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के ख‍ि‍लाफ IPL 2026 का पहला मुकाबला खेल सकते हैं. यानी बुमराह vs वैभव और हेजलवुड vs वैभव के बाद अब हमें स्टार्क vs वैभव देखने को मिलने वाला है. दरअसल, स्टार्क एल्बो और शोल्डर में इंजरी के कारण टूर्नामेंट के शुरुआती फेज में नहीं खेले थे. ये चोट उन्हें ऑस्ट्रेलियन समर सीजन के दौरान लग गई थी. शुरुआती फेज में स्टार्क की गैरमौजूदगी को लेकर बहुत बवाल मचा था.

स्टार्क ने चोट को लेकर दिखाया था गुस्सा

हालांकि, ऑस्ट्रेलियन पेसर ने इसे लेकर तगड़ा जवाब दिया था. स्टार्क ने इस पर कहा था,

Advertisement

कुछ लोग अपनी मर्जी से राय बना रहे हैं और उसे फैक्ट्स की तरह पेश कर रहे हैं. वो दावा कर रहे हैं कि वो मेरे शरीर को मुझसे बेहतर जानते हैं. मैं फिलहाल अपनी चोट पर काम कर रहा हूं और रिहैब में हूं.

ये भी पढ़ें : बुमराह का वर्कलोड मैनेज करने के लिए BCCI का ‘मास्टरप्लान’, कहीं भारी न पड़ जाए?

इससे पहले, स्टार्क अंतिम बार बिग बैश लीग में खेले थे. वो एशेज सीरीज के दौरान भी ऑस्ट्रेलियन टीम का अहम हिस्सा थे. इस दौरान वो प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे थे. इसके बाद से ही उनका फोकस रिकवरी और फिटनेस पर है.

Advertisement
पिछले सीजन दिल्ली के लीडिंग विकेटटेकर थे

स्टार्क पिछले सीजन दिल्ली के लीडिंग विकेट टेकर थे. उन्होंने IPL 2025 के दौरान 11 मुकाबलों में 14 विकेट चटकाए थे. दिल्ली की नज़रें इस सीजन सेकेंड हाफ में कंट्रोल बनाने पर है. ऐसे में स्टार्क की शुरुआती फेज में सफलता लेने की क्षमता उनकी इस मंशा पर मुहर लगाने का काम कर सकती है. स्टार्क 1 मई को दिल्ली के लिए पहला मुकाबला खेल सकते हैं.

भारत लौटने के बाद स्टार्क सबसे पहले अपना वर्कलोड बढ़ाने पर काम करेंगे. ऐसे में टीम उन्हें लेकर कॉश‍ियस अप्रोच अपना सकती है. अगर, ऑस्ट्रेलियन बॉलर्स की चोट से वापसी की बात करें, तो पैट कमिंस और जोश हेजलवुड भी टीम के साथ जुड़ गए हैं. 

दिल्ली की ये टेंशन हो जाएगी दूर

मिचेल स्टार्क की स्ट्रेंथ है पावरप्ले और डेथ ओवर्स में बॉलिंग. वैसे तो वो T20I को अलविदा कह चुके हैं. लेकिन, दुनियाभर की लीग में वो खेलते हैं. दिल्ली की टीम में उनकी वापसी का मतलब है, अक्षर उन्हें शुरुआत और अंत में यूज कर सकते हैं. पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के ख‍िलाफ DC को नीतीश राणा से 4 ओवर बॉलिंग करानी पड़ी थी. स्टार्क की वापसी से टीम की ये टेंशन दूर हो जाएगी.    

वीडियो: T20 World Cup में ऑस्ट्रेलिया के ये तीन दिग्गज खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement