The Lallantop

मोहम्मद नवाज ने ICC को दिया जवाब, रिक्र‍िएशनल ड्रग नहीं, दवाई ली थी!

32 साल के नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की तरफ से सभी सात मैच खेले थे. सुपर 8 स्टेज में पाकिस्तान की टीम बाहर हो गई थी.

Advertisement
post-main-image
मोहम्मद नवाज ने ICC और PCB को दिया जवाब. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज का टी20 वर्ल्ड कप के दौरान लिया गया डोपिंग सैंपल टेस्ट में फेल पाया गया है और उन्होंने इस मामले में अपना जवाब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी को सौंपा है।
  • नवाज ने दावा किया है कि उन्होंने जानबूझकर कोई प्रतिबंधित दवा नहीं ली और स्वास्थ्य संबंधी कारणों से कुछ दवाएं ली थीं, जिसके बाद डोपिंग परीक्षण में उनकी सैंपल पॉजिटिव आई।
  • आईसीसी अपनी जांच पूरी करने के बाद आगे की कार्रवाई करेगा, जबकि नवाज को पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने की अनुमति मिल गई है, पर भविष्य में उनकी क्रिकेटिंग गतिविधियों पर प्रतिबंध लग सकता है।

डोपिंग टेस्ट में फेल हुए पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज की सफाई आ गई है. इसी साल हुए टी20 वर्ल्ड कप में नवाज का सैंपल लिया गया था. यह सैंपल टेस्ट में फेल हो गया. नवाज ने इस पूरे मामले में अपना जवाब पाकिस्तान क्रिकेट और आईसीसी को सौंप दिया है. उन्होंने जोर देकर कहा है कि उन्होंने जानबूझकर कोई भी बैन ड्रग नहीं लिया था.

Advertisement
नवाज ने पीसीबी को दिया जवाब

पीसीबी के एक सूत्र ने 23 अप्रैल को बताया कि नवाज ने जानबूझकर किसी भी बैन पदार्थ या मौज-मस्ती के लिए नशीले पदार्थों का इस्तेमाल करने से इनकार किया है. सूत्र ने दावा किया,

नवाज ने बताया है कि उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी किसी समस्या के लिए कुछ दवाएं ली थीं. लेकिन कोई भी नशीला पदार्थ नहीं लिया. वर्ल्ड कप के दौरान अधिकारियों द्वारा किए गए टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद नवाज पर ड्रग्स के कथित इस्तेमाल को लेकर आईसीसी और पीसीबी की जांच चल रही है.

Advertisement
पीएसएल में खेलेंगे नवाज

इस बाएं हाथ के स्पिनर को पाकिस्तान सुपर लीग में मुल्तान सुल्तान्स के लिए खेलने की अनुमति दे दी गई है. लेकिन, आईसीसी कुछ दिनों में पीसीबी को आगे की कार्रवाई के बारे में सूचित करेगा. अगर आईसीसी नवाज की सफाई से संतुष्ट नहीं होता है तो नवाज पर क्रिकेट से पूरी तरह से बैन लग सकता है. 32 साल के नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की तरफ से सभी सात मैच खेले थे. सुपर 8 स्टेज में पाकिस्तान की टीम बाहर हो गई थी. 

यह भी पढ़ें- बुमराह का वर्कलोड मैनेज करने के लिए BCCI का ‘मास्टरप्लान’, कहीं भारी न पड़ जाए? 

टूर्नामेंट में नवाज ने 15 रन बनाए थे, और सात विकेट लिए थे. PCB ने नवाज को इंग्लैंड में होने वाले T20 ब्लास्ट में हिस्सा लेने के लिए 'नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' (NOC) दिया था. वह सरे की टीम के साथ जुड़ने वाले थे. काउंटी टीम इस हफ़्ते औपचारिक तौर पर उनके साथ करार की घोषणा करने वाली थी. लेकिन डोप टेस्ट में फेल होने से नवाज की मुश्किल बढ़ गई हैं. टूर्नामेंट 26 मई से 18 जुलाई तक खेला जाएगा. नवाज पूरे सीजन के लिए उपलब्ध थे, पर अब उनका इस टूर्नामेंट में खेलना मुश्किल है. 

Advertisement

वीडियो: आदित्य धर क्रिकेट छोड़ कैसे बने फिल्म डायरेक्टर?

Advertisement