भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बॉलर मोहम्मद शमी को बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAB) दलीप ट्रॉफी के फाइनल से पहले सम्मानित करेगा. यह सम्मान उन्हें 100वें फर्स्ट क्लास मैच से एक दिन पहले दिया जाएगा. दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला 6 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा.
दलीप ट्रॉफी फाइनल से पहले मोहम्मद शमी को मिलेगा खास सम्मान!
दलीप ट्रॉफी 2026 (Duleep Trophy 2026) का फाइनल 6 सितंबर से खेला जाएगा. फाइनल मुकाबले से एक दिन पहले बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAB) मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को सम्मानित करेगा. शमी, दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के लिए खेलते हैं.

खिताबी मुकाबले में ईस्ट जोन और साउथ जोन की टीमें आमने-सामने होंगी. यह शमी के फर्स्ट क्लास करियर का 100वां मैच होगा. 5 सितंबर को CAB उन्हें यह अचीवमेंट हासिल करने के लिए सम्मानित करेगा. दलीप ट्रॉफी में मोहम्मद शमी ईस्ट जोन का हिस्सा हैं.
शमी ने ईस्ट जोन को फाइनल में पहुंचायाईस्ट जोन को दलीप ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचाने में मोहम्मद शमी का अहम रोल रहा. उन्होंने डिफेंडिंग चैंपियन सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल मैच 5 विकेट लिए थे. 36 साल के शमी का फर्स्ट क्लास करियर शानदार रहा है. उन्होंने 99 फर्स्ट क्लास मैचों में 382 विकेट निकाले हैं. एक पारी में 90 रन देकर 8 विकेट आउट करना उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस है.
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिलीप ट्रॉफी फाइनल से पहले मोहम्मद शमी का सम्मान होगा. सम्मान समारोह के अवसर पर शमी को CAB प्रेसिडेंट सौरव गांगुली की साइन की हुई बॉल, 100 नंबर वाली स्पेशल जर्सी और सिल्वर की ट्रॉफी दी जाएगी. CAB के कोषाध्यक्ष संजय दास, मोहम्मद शमी को सम्मानित करेंगे. संजय दास के मुताबिक,
टीम से बाहर चल रहे शमीशमी बंगाल क्रिकेट का गर्व हैं. वे ग्रेट प्लेयर हैं. एक अहम उपलब्धि हासिल करने पर स्टेट एसोसिएशन की तरफ से यह एक छोटा सा सम्मान है.
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के रहने वाले मोहम्मद शमी नेशनल टीम से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने मार्च 2025 में भारत के लिए आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था. तब शमी ने 9 मार्च 2025 को ICC चैंपियनशिप के फाइनल में शिरकत की थी. खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया था. इसके बाद, शमी को टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया गया.
ये भी पढ़ें: ड्रेसिंग रूम में ऐसा क्या किया? मोहम्मद रिजवान, सलमान और इमाम की PCB के सामने पेशी होगी
टीम से बाहर होने के बाद, शमी ने डोमेस्टिक क्रिकेट का रुख किया. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपनी बॉलिंग से जबरदस्त इम्पैक्ट डाला. शमी ने रणजी ट्रॉफी 2025-2026 के सीजन में 37 विकेट लिए थे. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने 16 विकेट हासिल किए. जबकि, विजय हजारे ट्रॉफी में शमी ने 15 विकेट अपने नाम किए.
मोहम्मद शमी डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार खेल रहे हैं. वह अपनी फिटनेस पर भी काम कर रहे हैं. उनकी नजर टीम इंडिया में कमबैक करने पर है. मोहम्मद शमी भारत के लिए 2027 ODI क्रिकेट वर्ल्ड कप में खेलना चाहते हैं. 2027 क्रिकेट वर्ल्ड कप अगले साल अक्टूबर और नवंबर में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले










