The Lallantop

खाटू श्याम जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी, कोटा में 8 की मौत; क्रेन बुलानी पड़ी

राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सुबह करीब 6 बजे हादसा हुआ. भोपाल से खाटू श्याम मंदिर जा रही मिनी बस सड़क से उतरकर करीब 15 फीट गहरे नाले में जा गिरी. हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
post-main-image
मिनी बस को निकालने के लिए अधिकारियों ने क्रेन मंगवाई. (COURTSEY- ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कोटा जिले में 17 अक्टूबर को सुबह करीब 6:00 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खाटू श्याम मंदिर जाने वाली मिनी बस ड्राइवर के नियंत्रण से बाहर होकर 15 फीट गहरे नाले में गिर गई।
  • इस हादसे के पीछे ड्राइवर के बस से नियंत्रण खोने की संभावना बताई जा रही है, जबकि दुर्घटना के कारणों की पुष्टि के लिए जांच जारी है।
  • हादसे के बाद बचाव कार्य शुरू हुआ, घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया और अधिकारियों ने प्रभावितों को सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खाटू श्याम मंदिर जा रही एक मिनी बस पलट गई. इस एक्सीडेंट में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई. बस में 25 यात्री सवार थे, जिनमें बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल थे. ये श्रद्धालु मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से राजस्थान के सीकर जिले में खाटू श्याम मंदिर जा रहे थे. हादसा 17 अक्टूबर को सुबह करीब 6:00 बजे एक्सप्रेसवे पर पोल नंबर 384 के पास हुआ. बस अचानक ड्राइवर के कंट्रोल से बाहर हो गई, और सड़क से उतरकर 15 फीट गहरे नाले में जा गिरी.

Advertisement
बस निकालने के लिए क्रेन लानी पड़ी

हादसे के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती जांच से लगता है कि ड्राइवर का बस से नियंत्रण हट गया था. बस के गिरने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.

हादसे के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू किया गया. इसमें स्थानीय लोगों ने भी काफी मदद की. हालांकि, नाले में जमा गाद और पानी के कारण बचाव कार्य में दिक्कत आ रही थी. आखिरकार अधिकारियों ने बस को बाहर निकालने के लिए क्रेन भी मंगवाईं. काफी मशक्कत के बाद बस को नाले से बाहर निकाला जा सका.

Advertisement
सीएम भजन लाल शर्मा ने जताया दुख

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने इस हादसे पर दुख जताया है. X पर एक पोस्ट में, सीएम ने इस घटना को बेहद दुखद बताया. साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की. उन्होंने X पर लिखा,

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

bhajan lal sharma
राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा की X पोस्ट.

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने यह भी बताया कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे घायलों के इलाज को सुनिश्चित करें. साथ ही प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाएं.

Advertisement
जिला कलेक्टर और पुलिस अधिकारी मौके पर

इस मामले पर जानकारी देते हुए कोटा के जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया ने बताया कि 17 लोगों को न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (NMCH) ले जाया गया है. जबकि आठ लोगों को MBS हॉस्पिटल ले जाया गया.

(यह भी पढ़ें: 'ड्राइवर मान लेता बात तो बच जाती जान...' यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसे के यात्रियों ने बताई आपबीती)

NMCH हॉस्पिटल ले जाए गए लोगों में से 7 को वहां पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया. एक व्यक्ति को MBS हॉस्पिटल में मृत घोषित किया गया. कलेक्टर सामरिया ने एक सीनियर पुलिस अधिकारी के साथ हॉस्पिटल जाकर घायलों से मुलाकात की और उनकी हालत जानी.

वीडियो: खाटू श्याम से दर्शन कर के लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी का एक्सीडेंट

Advertisement