The Lallantop

शुभेंदु अधिकारी ने रोड शो किया, पीएम मोदी की पेट्रोल बचाने की अपील की धज्जियां उड़ गईं

बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने फालता विधानसभा सीट पर होने वाले रिपोलिंग के लिए प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी कैंडिडेट देबांग्शु पांडा के लिए रोड शो किया. रोड शो के साथ एक बाइक रैली भी निकाली गई. रैली में बड़ी संख्या में बाइक सवार कार्यकर्ता भी शामिल हुआ. ये सब पीएम मोदी के पेट्रोल और डीजल बचाने वाली अपील के बाद आई है.

Advertisement
post-main-image
शुभेंदु अधिकारी की रैली मे सैंकड़ों की संख्या में बाइक नजर आई. (इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने 19 मई को फलता विधानसभा सीट पर रोड शो और बाइक रैली निकाली, जिसमें सैकड़ों बाइकों का काफिला शामिल था।
  • पीएम मोदी की पेट्रोल और डीजल इस्तेमाल कम करने की अपील के बाद भी शुभेंदु अधिकारी ने बड़े पैमाने पर बाइक रैली आयोजित की, जिससे उनकी अपील के विपरीत स्थिति उत्पन्न हुई।
  • इस रोड शो और बाइक रैली के कारण पेट्रोल खपत कम करने की पहल पर सवाल उठे हैं, जबकि फलता सीट पर चुनावी प्रतिस्पर्धा जारी है।

पीएम मोदी ने पिछले हफ्ते पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल कम करने की अपील की थी. उनकी इस अपील के बाद बीजेपी के कई मुख्यमंत्रियों ने अपने काफिले की गाड़ियों में कटौती की थी. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी उनमें से एक थे. लेकिन 19 मई को फलता विधानसभा में उनके रोड शो से जो तस्वीरें आई हैं, वो पीएम की अपील को मुंह चिढ़ाने वाली हैं.

Advertisement
शुभेंदु अधिकारी के रोड शो में सैकड़ों बाइकों का काफिला

शुभेंदु अधिकारी ने फलता विधानसभा सीट से बीजेपी कैंडिडेट देबांग्शु पांडा के लिए रोड शो किया. इस सीट पर रीपोलिंग कराई जा रही है. रोड शो के साथ एक बाइक रैली भी निकाली गई. रैली में सैंकड़ों की संख्या में बाइकें नजर आ रही हैं. मुख्यमंत्री शुभेंदु ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन फलता विधानसभा में रोड शो किया. बनेश्वर से फलता बस स्टैंड तक निकले रोड शो को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. उन लोगों ने मुख्यमंत्री के जयकारे लगाए और उन पर फूल बरसाए. शुभेंदु अधिकारी ने भीड़ का अभिवादन स्वीकार किया और बदले में भीड़ पर फूल की पंखुड़ियां बिखेरीं.

रैली से पहले उन्होंने पूजा-अर्चना भी की. बड़ी संख्या में बीजेपी समर्थक इस रैली में मौजूद थे. सीएम शुभेंदु एक खुली गाड़ी में सवार होकर रोड शो में निकले. रोड शो के साथ-साथ बाइक रैली भी निकाली गई. इसके वीडियो में साफ दिख रहा है कि रैली में बहुत बड़ी संख्या में बाइक सैंकड़ों की संख्या में बाइक दिख रही है. ये रैली पेट्रोल डीजल की खपत कम करने की पीएम मोदी की अपील के हफ्ते भर बाद निकाली गई है.

Advertisement

इस बीच फलता विधानसभा सीट से TMC कैंडिडेट जहांगीर खान ने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं. जहांगीर खान ने बताया कि बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने फलता के विकास के लिए विशेष पैकेज देने का वादा किया है, इसलिए उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है. 

लेकिन चुनाव से नाम वापस लेने की तारीख पहले ही बीत चुकी है. इसलिए EVM पर TMC कैंडिडेट के तौर पर उनका नाम लिखा आएगा. फलता सीट पर जहांगीर खान का मुकाबला बीजेपी के देबांग्शु पांडा और कांग्रेस के अब्दुर रज्जाक मोल्ला से है. CPI(M) के संभू नाथ कुर्मी भी चुनावी मैदान में हैं.

वीडियो: शुभेंदु अधिकारी जहांगीर खान को क्यों ढूंढ रहे?

Advertisement

Advertisement