The Lallantop

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर बरसे दिल्ली के हेड कोच, स्टार्क को लेकर बड़ी बात कही

मिचेल स्टार्क शुरुआती मैचों में नहीं खेले थे क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें रिलीज नहीं किया था. उनकी वापसी का असर टीम के प्रदर्शन पर दिखा है.

Advertisement
post-main-image
मिचेल स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स के टॉप गेंदबाज साबित हुए हैं. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • हेमंग बदानी ने कहा कि मिचेल स्टार्क को IPL 2026 सीजन की शुरुआत से ही दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ होना चाहिए था, जिससे टीम की प्रदर्शन क्षमता बेहतर होती।
  • दिल्ली कैपिटल्स ने सीनियर खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन के कारण युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है, ताकि टीम में नई ऊर्जा और मानसिकता लाई जा सके।
  • दिल्ली कैपिटल्स का आगामी मैच केकेआर के खिलाफ है, जिसे जीतना होगा ताकि टीम प्लेऑफ की उम्मीदें बनाए रख सके, इसके लिए अन्य टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना होगा।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए IPL 2026 का सफर बहुत अच्छा नहीं रहा. टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर है. टीम की खराब परफॉर्मेंस को लेकर हेड कोच हेमंग बदानी ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को लताड़ा है. बदानी का मानना है कि मिचेल स्टार्क को सीजन की शुरुआत से ही टीम के साथ होना चाहिए थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
बदानी ने की स्टार्क की तारीफ

स्टार्क ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. बदानी ने मैच के बाद स्टार्क की तारीफ करते हुए कहा,  

वह इस खेल के सबसे अच्छे रोल मॉडल में से एक है. उनके वर्क एथिक्स, खेल से पहले की तैयारी, उनके अपने प्लान और उनकी ट्रेनिंग सब कुछ बेमिसाल है. मुझे बहुत से युवा खिलाड़ियों में यह बात नजर नहीं आती. यही कारण है कि वह इतने लंबे समय से खेल में बने हुए है.

Advertisement

हेमंग ने कहा कि वह चाहते थे कि स्टार्क सीजन की शुरुआत से टीम का हिस्सा होते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. और इस बारे में वो कुछ कर भी नहीं सकते थे. उन्होंने कहा, 

वैसे तो मैं चाहूंगा कि मेरे खिलाड़ी पहले दिन से ही मेरे लिए उपलब्ध रहें. स्टार्क शायद मेरी टीम के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं. हमने उन पर निवेश किया है और हम जानते हैं कि वह एक मैच विनर हैं. लेकिन अगर कुछ चीज़ें ऐसी हैं जो मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर हैं. कुछ चीज़ें ऐसी हैं जिनका फ़ैसला एसोसिएशन और गवर्निंग बॉडी करती हैं. तो हम ज़्यादा कुछ नहीं कर सकते. 

यह भी पढ़ें- मुशफिकुर रहीम की रिकॉर्ड सेंचुरी, पाकिस्तान क्लीन स्वीप की कगार पर 

Advertisement
स्टार्क को पूरे सीजन के लिए चाहते हैं हेमंग

अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने कहा,

अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उन्हें रिलीज़ नहीं करता है, जैसा कि हेज़लवुड और पैट कमिंस के मामले में भी हुआ था, तो कोई कोच या कोई भी फ़्रैंचाइज़ी इस बारे में ज़्यादा कुछ नहीं कर सकती. उम्मीद है कि भविष्य में हमें इसका कोई समाधान मिल जाएगा.

दिल्ली की टीम ने हाल ही में प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव किए. कई सीनियर खिलाड़ियों को बाहर भी किया गया. बदानी ने इसका कारण बताते हुए कहा,

सीनियर खिलाड़ी लगातार प्रदर्शन नहीं कर रहे थे. इसलिए टीम मैनेजमेंट ने युवा खिलाड़ियों को मौका देने का फैसला किया. हमें लगा कि हमें नई मानसिकता और नई एनर्जी की जरूरत है. दुर्भाग्य से हमारे कुछ सीनियर खिलाड़ी उस तरह से प्रदर्शन नहीं कर पाए, जैसा हम चाहते थे. इसलिए हमने युवा खिलाड़ियों को मौका देने का फैसला किया.

दिल्ली कैपिटल्स का अब एक ही मैच बचा है. टीम को KKR के खिलाफ खेलना है. प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार रखने के लिए टीम को ये मैच जीतना होगा, और बाकी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा.

वीडियो: महेंद्र सिंह धोनी को लेकर आई बड़ी अपडेट, माही कहां खेलेंगे आखिरी मैच?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement