IND Vs AFG Series: 4 नए चेहरों में से एक भी बैटर नहीं, क्यों लोअर ऑर्डर पर फोकस कर रहे गंभीर?
इंडियन सेलेक्टर्स को ऐसे प्लेयर्स की तलाश थी, जो बॉलिंग करने के अलावा लोअर ऑर्डर में बैटिंग भी कर सकें. Harsh Dubey और Manav Suthar दोनों यही ऑप्शन लेकर आते हैं.

अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) चुन ली गई है. दोनों टीमों में 4 नए चेहरों को शामिल किया गया है. मानव सुथार (Manav Suthar), गुरनूर बरार (Gurnoor Barar), हर्ष दुबे (Harsh Dubey) और प्रिंस यादव (Prince Yadav). इनमें से कोई भी बैटर नहीं है. हेड कोच गौतम गंभीर का फोकस सिर्फ लोअर ऑर्डर पर है. ऐसा इन प्लेयर्स के स्टैट्स बताते हैं.
लोअर ऑर्डर पर फोकसइंडियन सेलेक्टर्स को ऐसे प्लेयर्स की तलाश थी, जो बॉलिंग करने के अलावा लोअर ऑर्डर में बैटिंग भी कर सकें. हर्ष दुबे और मानव सुथार दोनों यही ऑप्शन लेकर आते हैं.
हर्ष दुबे बॉलिंग आउराउंडर के तौर पर खेलते हैं. वह लेफ्ट आर्म स्पिनर होने के अलावा लोअर ऑर्डर में बढ़िया बैटिंग भी करते हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 27 मैचों में 133 विकेट और 1026 रन दर्ज हैं. 30 लिस्ट-A मैचों में उन्होंने 30 विकेट लेने के अलावा 296 रन भी बनाए हैं. T20 में हर्ष के नाम 34 विकेट और 117 रन दर्ज हैं.
हर्ष दुबे IPL 2026 में SRH का हिस्सा हैं. यह सीजन उनके लिए अच्छा रहा है. मौजूदा सीजन में उन्होंने शानदार बॉलिंग करते हुए 8 मैचों में 8 विकेट लिए हैं. 12 रन देकर 3 विकेट लेना उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस है.
टीम घोषणा के बाद चीफ सेलेक्टर अजित आगरकर ने हर्ष दुबे को लेकर कहा,
बॉलिंग ऑलराउंडर हैं मानव सुथारआप ऐसे प्लेयर चाहते हैं, जो बैटिंग में लोअर ऑर्डर में अच्छा कर सकें. उनमें फ्रंट-लाइन स्पिन या फ्रंट-लाइन सीम बॉलर बनने के लिए जरूरी स्किल भी हों. हमें लगता है कि हर्ष दुबे निश्चित रूप से इस काम के लिए सही हैं. हमें उम्मीद है कि जब उन्हें वह मौका मिलेगा, तो वह दिखाएंगे कि वह क्या कर सकते हैं? हर्ष के पास इस लेवल पर सफल होने के लिए जरूरी स्किल है.
मानव सुथार भी लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं. वह भी बॉलिंग ऑलराउंडर की हैसियत से खेलते हैं. उन्हें रवींद्र जडेजा की जगह टीम में शामिल किया गया है.
सुथार 29 फर्स्ट क्लास मैचों में 129 विकेट लेने के अलावा 945 रन बना चुके हैं. लिस्ट-A क्रिकेट में उनके नाम 25 मैचों में 34 विकेट और 350 रन दर्ज हैं. इसके अलावा, उन्होंने 29 T20 मैचों में 25 विकेट लिए हैं. मानव सुथार भी बॉलिंग के अलावा टीम को बैटिंग ऑप्शन देते हैं.
ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान टेस्ट में पंत वाइस कैप्टन नहीं, ODI में रोहित-कोहली के अलावा कई नए चेहरे
पेसर हैं प्रिंस और गुरनूरगुरनूर बरार और प्रिंस यादव पेसर हैं. गुरनूर को टेस्ट में और प्रिंस यादव को वनडे टीम में शामिल किया गया है. गुरनूर 135 kph से लेकर 145 kph की स्पीड से बॉलिंग करने का दमखम रखते हैं. उनकी हाइट 6.5 इंच है. यही वजह है कि उन्हें सेलेक्टर्स ने प्रेफर किया है. आगरकर का भी कुछ ऐसा ही मानना है. प्रिंस और गुरनूर को टीम इंडिया में शामिल करने पर आगरकर ने कहा,
कुछ प्लेयर इंजर्ड थे, जो पहले वनडे टीम का हिस्सा थे. गुरनूर में हमने पिछले डेढ़ सीजन में काफी दमखम देखा है. वह लंबे प्लेयर है और उनके पास थोड़ी पेस भी है. साउथ अफ्रीका में होने वाले वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए हम कुछ ऐसे प्लेयर्स को ट्राई करेंगे, जो उस समय काम आ सकें. प्रिंस यादव ने डोमेस्टिक सीजन में काफी इम्पैक्ट दिखाया है. उन्होंने IPL में भी अच्छी बॉलिंग की है.
गुरनूर के पास फर्स्ट क्लास और लिस्ट A क्रिकेट का एक्सपीरिएंस हैं. उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 18 मैचों में 52 विकेट लिए हैं. जबकि, लिस्ट-A क्रिकेट में उनके नाम 12 विकेट हैं. गुरनूर T20 में भी 10 विकेट ले चुके हैं. मौजूदा समय में वह IPL टीम गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं.
प्रिंस यादव अपनी पेस बॉलिंग के लिए फेमस हैं. वह 140 kph की स्पीड से बॉल डालते हैं. IPL 2026 में वह LSG की टीम में है. विराट कोहली का विकेट भी ले चुके हैं. मौजूदा सीजन में उन्होंने अपनी पेस बॉलिंग से काफी इम्पैक्ट डाला है. इस सीजन LSG की सबसे सफल बॉलर हैं. IPL 2026 में प्रिंस यादव ने अब तक 12 मैचों में 16 विकेट चटकाए हैं.
हालांकि, प्रिंस यादव ने अभी तक एक फर्स्ट क्लास मैच खेला है. लिस्ट-A क्रिकेट में उन्होंने 14 मैचों में 29 विकेट लिए. प्रिंस को सबसे ज्यादा सक्सेस T20 फॉर्मेट में मिली. शॉर्टेस्ट फॉर्मेट उन्होंने 33 मैचों में 38 विकेट लिए हैं.
टेस्ट और वनडे टीम में गुरनूर और हर्षगुरनूर बरार और हर्ष दुबे को टेस्ट और वनडे टीमों में जगह मिली है. वहीं, प्रिंस यादव को वनडे और मानव सुथार को सिर्फ टेस्ट टीम में सेलेक्ट किया गया है. अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून से टेस्ट मैच खेला जाएगा. यह मैच न्यू चंडीगढ़ में होगा. इसके बाद दोनों देशों के बीच 14 जून से 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी.
वीडियो: विराट कोहली ने KKR के खिलाफ सेंचुरी जड़ दिया, RCB पॉइंट्स टेबल में सबसे आगे

