The Lallantop

अफगानिस्तान टेस्ट में पंत वाइस कैप्टन नहीं, ODI में रोहित-कोहली के अलावा कई नए चेहरे

इंडियन टीम को Afghanistan Series में एक टेस्ट और 3 वनडे मैच खेलने हैं. Gurnoor Brar, Manav Suthar और Harsh Dubey टीम में नया चेहरा हैं.

Advertisement
post-main-image
अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है. (सांकेतिक फोटो- PTI)

अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय (Indian Squad for Afghanistan series) टीम का ऐलान कर दिया गया है. टेस्ट टीम कुछ नए चेहरों को मौका मिला है. टेस्ट टीम की कमान शुभमन गिल के हाथ में है. वर्कलोड को देखते हुए जसप्रीत बुमराह को टेस्ट मैच से बाहर रखा गया है. गुरनूर ब्रार, मानव सुथार और हर्ष दुबे टीम में नया चेहरा हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अफगानिस्ताान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को जगह नहीं मिली है. हार्दिक पंड्या और नीतीश रेड्डी वनडे में जगह बनाने में सफल रहे. इसके अलावा, ईशान किशन टीम में नया एडिशन हैं. वनडे में हर्ष दुबे, प्रिंस यादव और गुरनूर ब्रार को पहली बार शामिल किया गया है. 

भारत की टेस्ट टीम

टेस्ट टीम में वाइस कैप्टन अब केएल राहुल को बनाया गया है. पंत पहले टेस्ट टीम में इस रोल में थे. वहीं, गुरनूर ब्रार, मानव सुथार और हर्ष दुबे टेस्ट स्क्वाड में पहली बार दिखेंगे. काफी चर्चा में रहे आकिब नबी को टेस्ट टीम में मौका नहीं मिला है.

Advertisement

इंडिया की टेस्ट टीम इस प्रकार है- 

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (वाइस कैप्टन), साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, गुरनूर ब्रार, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्ष दुबे, वॉशिंगटन सुंदर

भारत की वनडे टीम

ODI टीम में प्रिंस यादव, हर्ष दुबे और गुरनूर ब्रार नया चेहरा होंगे. तीनों को पहली बार इंडिया कॉल अप मिला है. टीम इस प्रकार है-

Advertisement

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (वाइस कैप्टन), केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, हार्दिक पांड्या, प्रिंस यादव, हर्ष दुबे, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, गुरनूर ब्रार.

वीडियो: विराट कोहली ने KKR के खिलाफ सेंचुरी जड़ दिया, RCB पॉइंट्स टेबल में सबसे आगे

Advertisement