The Lallantop

कोलकाता टेस्ट के दौरान इस प्लेयर की बच्ची ICU में थी

न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ मिली जीत में अहम रोल निभाया था.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
कलकत्ता में खेले गए टेस्ट मैच में मोहम्मद शमी ने 6 विकेट लिए. इंडिया की जीत में अहम रोल प्ले किया. लेकिन इस दौरान शमी की 14 महीने की बेटी आईसी यू में जूझ रही थी. टेस्ट मैच 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चला. मैच 3 अक्टूबर को यानी चौथे दिन ही खतम हो गया था. मैच के दौरान मोहम्मद शमी ने 6 विकेट लिए.

शमी, अपनी बिटिया आइरा के साथ

शमी की बेटी आइरा शमी 14 महीने की है. उसे तेज़ बुखार था और सांस लेने में तकलीफ़ हो रही थी. कलकत्ता के सिटी हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा था. लेकिन 2 अक्टूबर को डॉक्टर्स की सलाह पर उसे आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा. मोहम्मद शमी को इस बात के बारे में दिन का खेल ख़तम होने पर बताया गया. वो तुरंत अस्पताल भागे. अपनी पर्सनल मुसीबत के बावजूद, ड्यूटी पूरी करने की खातिर, शमी अगली सुबह फिर से मैच खेलने वापस ईडेन गार्डन पहुंचे.
3 अक्टूबर को आइरा को आईसीयू से डिस्चार्ज कर दिया गया. शमी को इस बात की जानकारी मैच खतम होते ही दे दी गयी. मोहम्मद शमी ने पूरे मैच के दौरान इंडिया की जीत में बड़ा रोल प्ले किया था. पहली इनिंग्स में 3 विकेट और दूसरी इनिंग्स में भी 3 विकेट निकाले थे. वो भी ऐसी पिच पर जो स्पिनर्स को हेल्प कर रही थी.
Mohammad Shami family
मोहम्मद शमी अपनी पत्नी और बिटिया आइरा के साथ

शमी ने अपनी ज़्यादती ज़िन्दगी से जुड़ी मुश्किलों के बावजूद जिस तरह से दिए गए काम को ऊपर रखा वो सचमुच एक मिसाल है. अपनी 14 महीने की बच्ची के आईसीयू में भर्ती होने की तस्वीर लेकर पूरे दिन खेलते रहना वाकई मुश्किल रहा होगा. और ऐसे में क्रिकेट को सिर्फ एक खेल कह कर नकार देना देना काफ़ी अजीब लगता है. ये बातें बाकी सभी खेलों पर लागू होती हैं. आप जब मैदान में अपने देश की जर्सी पहने मौजूद होते हैं तो सिर्फ खेल नहीं रहे होते. आप वहां नेशनल ड्यूटी निभा रहे होते हैं.

Advertisement
Advertisement