The Lallantop

एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी बाहर क्यों? राशिद खान तक टीम में नहीं हैं

आपको बता दें कि 2028 में होने वाले ओलंपिक से पहले इन खेलों को काफी अहम माना जा रहा है. इसी कारण भारत-पाकिस्तान समेत ज्यादातर देशों ने अपनी मुख्य टीम को ही चुना है. लेकिन अफगानिस्तान ने ऐसा नहीं किया है.

Advertisement
post-main-image
अफगानिस्तान ने एशियन गेम्स के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. (Photo-Nagaoli Express)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 17 अगस्त को अपनी एशियन गेम्स टीम का ऐलान किया है, जिसमें सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है और दारविश रासूली को कप्तान बनाया गया है।
  • एशियन गेम्स 2026 में भाग लेने के लिए अफगानिस्तान ने मुख्य टीम की बजाय युवा और नवीन खिलाड़ियों को चुना है, जबकि भारत-पाक जैसे देश अपनी मुख्य टीमों को भेज रहे हैं।
  • अफगानिस्तान की नई टीम के चयन से सीनियर खिलाड़ियों को आराम मिलेगा और टीम के प्रदर्शन पर इसका असर देखने वाला है, अगले मैच 17 सितंबर से शुरू होंगे।

एशियन गेम्स की शुरुआत में अब कुछ ही समय बचा है. इस बीच लगभग सभी क्रिकेट बोर्ड ने अपने-अपने स्क्वाड (टीम) का ऐलान कर दिया है. 17 अगस्त को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी अपनी टीम का ऐलान कर दिया. अफगानिस्तान ने इस टूर्नामेंट के लिए बाकी टीमों से अलग प्लान किया है. जहां एक ओर बाकी टीमों ने अपनी मुख्य स्क्वाड को चुना है. वहीं अफगानिस्तान ने अपने सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया है. अफगानिस्तान की टीम में जिनको मौका मिला है, उसमें दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद नबी के बेटे भी शामिल है.

Advertisement
नबी के बेटे को मिला मौका

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ‘एक्स’ पर अपनी टीम शेयर की. टीम की कप्तानी दारविश रासूली के हाथों में होगी. इसके अलावा टीम में करीम जनत और नजीब जादरान जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. उन्होंने 20 साल के हसन इसाखिल को मौका दिया है. ओपनर हसन ने अब तक कुल मिलाकर 41 टी-20 मैच खेले हैं. इसमें उनके नाम 1094 मैच हैं. यह पहला मौका है जब उन्हें सीनियर टीम का बुलावा आया है.

अफगानिस्तान की इस टीम में दिग्गज खिलाड़ी राशिद खान भी नहीं होंगे. साथ ही कई और सीनियर खिलाड़ियों को भी आराम दिया गया है. बता दें कि 2028 में होने वाले ओलंपिक से पहले इन खेलों को काफी अहम माना जा रहा है. इसी कारण भारत-पाकिस्तान समेत ज्यादातर देशों ने अपनी मुख्य टीम को ही एशियन गेम्स के मुकाबलों के लिए चुना है. अफगानिस्तान ने पिछले एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था. उसे फाइनल में भारत से ही हार मिली थी. 

Advertisement

हालांकि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया था. उन्होंने गोल्ड मेडल मैच खेलने के लिए सेमीफाइनल में पाकिस्तान को मात दी थी. 

यह भी पढ़ें- देवदत्त पडिक्कल की पारी ने इस खिलाड़ी का टेस्ट करियर चौपट कर दिया? 

भारतीय टीम में यह खिलाड़ी हैं शामिल

भारतीय टीम श्रेयस अय्यर की ही कप्तानी में खेलने वाली है. उनके अलावा युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन जैसे नाम हैं. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है.  वहीं पाकिस्तान की कमान साहिबजादा फरहान के नाम है. वहीं साइम आयूब, उस्मान खान, सूफियान मोकिम को भी मौका मिला है. एशियन गेम्स की शुरुआत 19 सितंबर से होगी लेकिन क्रिकेट के मैच 17 तारीख से ही शुरू हो जाएंगे. 

Advertisement

एशियन गेम्स 2026 के लिए अफगानिस्तानी टीम: दारविश रसूली (कप्तान), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), मोहम्मद अकरम, हसन इसाखिल , खालिद तानिवाल, इमरान मीर, फैसल खान शिनोजादा, नजीबुल्लाह जादरान, फरमानुल्लाह सफी, इस्मत आलम, करीम जनत, नांग्याल खरोती, अरब गुल मोमंद, फरीदून दाऊदजई, अब्दुल्ला अहमदजई.

वीडियो: Hockey World Cup में पाकिस्तान ने कैसे बेइज्जती करा ली?

Advertisement