The Lallantop

गॉल टेस्ट का पहला दिन भारत के नाम, राहुल और पडिक्कल ने गंभीर की टेशन दूर कर दी!

गॉल टेस्ट में पहला दिन भारत के नाम रहा. देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) और केएल राहुल (KL Rahul) ने शानदार बैटिंग की. पडिक्कल ने सेंचुरी लगाकर नॉट आउट हैं. जबकि, केएल राहुल 77 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए. टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल समाप्त होने पर 2 विकेट पर 288 रन बनाए थे.

Advertisement
post-main-image
देवदत्त पडिक्कल और केएल राहुल ने गॉल टेस्ट में 150 रनों की पार्टनरशिप की. (फोटो- BCCI X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट के पहले दिन 2 विकेट पर 288 रन बनाकर अच्छा प्रदर्शन किया, जिसमें देवदत्त पडिक्कल ने अपनी पहली टेस्ट सेंचुरी बनाई।
  • गॉल की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, जिसके कारण स्पिनर्स से निपटना टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती थी।
  • पहले दिन की सफल बैटिंग से टीम इंडिया ने अपने मुख्य बल्लेबाजों की मजबूती दिखाई, और अगले दिन भी इसी प्रदर्शन को जारी रखने की योजना बना रही है।

श्रीलंका में गॉल टेस्ट से पहले टीम इंडिया (Team India) को लेकर कई सवाल थे. भारत इस टेस्ट सीरीज में कैसा परफॉर्म करेगा? गॉल की पिच स्पिनर्स का फेवर करती है. ऐसे में टीम इंडिया के बैटर्स श्रीलंका के स्पिनर्स को कैसे टैकल करेंगे? आदि-इत्यादि. लेकिन, जब टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ पहले दिन बैटिंग करने उतरी तो उसने सभी सवालों का जवाब दे दिया. गॉल टेस्ट का पहला दिन भारत के नाम रहा. भारतीय बल्लेबाजों ने श्रीलंका के बॉलर्स को खूब छकाया. देवदत्त पडिक्कल और केएल राहुल ने अपनी बल्लेबाजी से श्रीलंका के बॉलरों के छक्के छुड़ा दिए.

Advertisement
टीम इंडिया की स्ट्रेटजी काम आई

ये सच है कि गॉल की पिच स्पिनर्स को फेवर करती है. खेले जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, गॉल की पिच टूटती है. इससे स्पिनर्स को काफी टर्न और उछाल मिलता है. लेकिन, टीम इंडिया के बैटर्स ने इसकी काट निकाल ली. यशस्वी जायसवाल के रन आउट होने के बाद देवदत्त पडिक्कल और केएल राहुल ने संभलकर बैटिंग की. इन दोनों बैटर्स ने श्रीलंका को कोई चांस नहीं दिया.

खाली हाथ रहे पेसर

श्रीलंका ने पेसर्स के साथ शुरुआत की. इंडियन बैटर्स ने पेशेंस दिखाया. उन्होंने जल्दबाजी में कोई स्ट्रोक नहीं खेला और श्रीलंका की बॉलिंग चुनौती का डटकर सामना किया. असिथा फर्नांडो और लाहिरू कुमार ने 20-20 ओवर्स की बॉलिंग की लेकिन, दोनों ‘विकेटलेस’ रहे.

Advertisement
स्पिनर्स को मिला एक विकेट

श्रीलंका की अपने होम ग्राउंड्स पर सबसे बड़ी ताकत स्पिन बॉलिंग है. लेकिन, देवदत्त पडिक्कल और केएल राहुल ने इसकी परवाह नहीं की. पहले दिन श्रीलंका के सभी स्पिनर्स ने मिलकर टोटल 53 ओवर्स डाले. लेफ्ट हैंड स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने सबसे ज्यादा 24 ओवर्स की बॉलिंग की. केशारा नुवांथा ने 21 ओवर डाले. इसके अलावा धनंजय डि सिल्वा और सोनल दिनुशा ने 4-4 ओवर की बॉलिंग की.  

पूरे दिन श्रीलंका के स्पिनर विकेट लेने के लिए स्ट्रगल करते रहे. इस दौरान उनकी हर स्ट्रेटजी इंडियन बैटर्स ने नाकाम कर दी. देवदत्त पडिक्कल और केएल राहुल ने उनके खिलाफ शानदार बैटिंग की. दोनों बल्लेबाजों ने 150 रनों की पार्टरनशिप की. केएल राहुल 77 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए. पहले दिन श्रीलंका के स्पिनर्स को सिर्फ एक विकेट मिला. ये विकेट शुभमन गिल का था. उन्हें लेफ्ट हैंड स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने आउट किया. शुभमन गिल 16 रन बनाकर आउट हुए.

देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक

केएल राहुल के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद देवदत्त पडिक्कल ने एक छोर पर बैटिंग करना जारी रखा. उन्होंने श्रीलंका के बॉलर्स को हावी नहीं होने दिया. उनके तरकश में हर तरह का स्ट्रोक था. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले उन्होंने जो तैयारी की थी, वो मैच में नजर आई. देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका टूर से पहले अपने बचपन के कोच मोहम्मद नसीरुद्दीन की देखरेख रेख में प्रैक्टिस की थी. उन्होंने बेंगलुरु में श्रीलंका जैसी पिचें बनवाई थीं. देवदत्त पडिक्कल इन पिचों पर राइट और लेफ्ट हैंड स्पिनर्स के साथ हर दिन 3 घंटे बैटिंग करते थे. उनकी यही मेहनत गॉल टेस्ट में रंग लाई.

Advertisement

ये भी पढ़ें: डार्विन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया हार की कगार पर, ये 2 विकेट बांग्लादेश की जीत पक्की कर देंगे!

देवदत्त पडिक्कल ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में सेंचुरी जड़ी. ये उनके टेस्ट करियर की पहली सेंचुरी है. ये शतक उनके लिए खास है. पडिक्कल ने यह सेंचुरी नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए लगाई. टीम इंडिया को तीसरे नंबर पर एक परफेक्ट बैटर की तलाश थी. मैच के पहले दिन देवदत्त पडिक्कल 131 रन बनाकर नॉट आउट रहे.

राहुल और पडिक्कल ने दूर की गंभीर की टेंशन

गॉल टेस्ट में बेहतरीन बैटिंग करके देवदत्त पडिक्कल और केएल राहुल ने हेड कोच गौतम गंभीर की टेंशन दूर कर दी. दोनों बल्लेबाजों ने स्पिनर्स के खिलाफ जिस अंदाज में बैटिंग की वो काबिलेतारीफ है. कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर ने श्रीलंका के स्पिन के ‘मायाजाल’ के खिलाफ जो स्ट्रेटजी बनाई थी, उस पर राहुल और पडिक्कल खरे उतरे.

कुल मिलाकर पहला दिन भारत के नाम रहा. टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल समाप्त होने पर 2 विकेट खोकर 288 रन बनाए. देवदत्त पडिक्कल 131 रन और ऋषभ पंत 27 रन बनाकर नॉट आउट पवेलियन लौटे. टीम इंडिया उम्मीद करेगी कि दूसरे दिन दोनों बैटर्स भारत की इनिंग्स को आगे लेकर जाएं. 

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement