''मैं अब भी मानता हूं कि टीम इंडिया बेस्ट टीम है. ये सिर्फ अच्छे और बुरे समय की बात है. लेकिन खिलाड़ियों और उनके परिवार को गाली देना शर्म की बात है. अंत में हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि यह सिर्फ क्रिकेट का खेल है.”
कुछ लोग टीम इंडिया को गाली बक रहे थे, मोहम्मद आमिर आए और..!
हाल में हरभजन से उलझने वाले आमिर ने अब क्या कहा है?
Advertisement

मोहम्मद आमिर और विराट कोहली ( फोटो क्रेडिट : AP)
T20 विश्वकप 2021 में लगातार दो मैच हारने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों की जमकर आलोचना हो रही है. सोशल मीडिया पर भारतीय खिलाड़ियों को बुरा भला कहा जा रहा है. यहां तक की उनकी फैमिली को हार का जिम्मेदार ठहराया जा रहा है और भारत के कुछ बिगड़े फै़न्स उन्हें गालियां भी दे रहे हैं. खेल से इतर किसी भी तरह की बातें बर्दाश नहीं की जा सकती. और इसे किसी भी सूरत में डिफेंड नहीं किया जा सकता है. पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर ने भारतीय खिलाड़ियों का बचाव किया है. आमिर ने उन सभी को लताड़ा है. जो टीम इंडिया के खिलाड़ियों को गालियां दे रहे हैं. और उनकी फैमिली के बारे में भद्दी-भद्दी बातें लिख रहे हैं. ट्विटर का सहारा लेते हुए मोहम्मद आमिर ने कहा,
बता दें कि T20 विश्वकप 2021 में टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है. न बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी उठाई और न ही गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया. पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में भारत को दस विकेट से हार मिली. इसके बाद न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को आठ विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा है. दुबई में खेले गए 'करो या मरो' मुकाबले में भारत की बल्लेबाजी बेहद खराब रही. कोई भी खिलाड़ी 30 का आंकड़ा पार नहीं कर सका. टीम इंडिया 20 ओवर्स में 110 रन ही जोड़ सकी. जवाब में न्यूज़ीलैंड ने डेरल मिचेल के 49 रन की पारी की बदौलत आठ विकेट से मैच अपने नाम कर लिया. लगातार दो हार के बाद टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह कठिन हो गई है. बचे हुए तीनों मुकाबले जीतने होंगे. साथ ही ये भी दुआ करनी होगी कि अफगानिस्तान और न्यूज़ीलैंड अपने दो मुकाबले हारे. और ऐसा नामुमकिन होता दिख रहा है.
Advertisement









